Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

यूपी निकाय चुनाव : बसपा ने चला बड़ा दांव, सहारनपुर में खदीजा मसूद को बनाया प्रत्याशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : पश्चिमी यूपी में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा दांव चला है। सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दरअसल, खदीजा मसूद क्षेत्र के पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी लगती हैं। आज इसकी घोषणा बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के घर हुई पत्रकारवार्ता में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने दी। पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं खदीजा सहारनपुर से मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद बसपा प्रत्याशी होंगी। खदीजा पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू हैं। साथ ही शाजान मसूद की पत्नी हैं। इमरान मसूद की समधन भी हैं। शमसुद्दीन राइन का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा की शुरूआत सहारनपुर से की है। कहा कि बसपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब ह...
महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

महिला होमगार्ड का फांसी पर लटकता मिला शव, पति व बेटे ने की थी पिटाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रुपए के लिए पति और बेटा दरिंदगी पर उतर आए। पति ने बेटे के साथ मिलकर महिला होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई की। महिला होमगार्ड को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले को 151 में कार्रवाई कर निपटा दिया। थाने से लौटकर पति ने फिर पत्नी से विवाद किया। आज महिला होमगार्ड का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। तिंदवारी में घर, शहर कोतवाली में थी ड्यूटी जानकारी के अनुसार बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा सहिंगा की रहने वाली जमुना देवी (55) पत्नी जगजीत विश्वकर्मा होमगार्ड थीं। इन दिनों उनकी ड्यूटी बांदा शहर कोतवाली में चल रही थी। आज मंगलवार सुबह उनका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज प...
बांदा : आर्य कन्या इंटर कालेज में योग महोत्सव का शुभारंभ

बांदा : आर्य कन्या इंटर कालेज में योग महोत्सव का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आर्य कन्या इंटर कालेज में 3 दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन आयुष मंत्रालय के सहयोग से श्रीरामचंद्र मिशन करा रहा है। यह आयोजन तीन दिन चलेगा। महोत्सव को 'हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान' नाम दिया गया है। इसका आयोजन आर्य कन्या इंटर कालेज में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक होगा। तीन दिन चलेगा कार्यक्रम आज कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम एमपी सिंह, मिशन के प्रमुख चंद्रभान सिंह और प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक रेखा अग्रवाल और राजेंद्र तिवारी भी मौजदू रहे। मौजूद लोगों को योग से लाभ और उसे करने के सही तरीके बताए गए हैं। छात्र-छात्राओं के अलावा जीजीआईसी की प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, डीएवी के प्रधानाचार्य आनंद कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा...
माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस

माफिया अतीक अहमद को गुजरात से लेकर निकली प्रयागराज पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गुजरात की साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) को लेकर प्रयागराज पुलिस निकल चुकी है। जेल से निकलते ही माफिया ने फिर वहीं बात दोहराई है। उसने कहा है कि उसको जान से मारने की साजिश हो रही है। बताते चलें कि उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के मामले में नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस लाने के लिए गुजरात गई थी। अतीक की वैन में लगा है बायोमैट्रिक लाॅक वहां साबरमती जेल से लेकर वापसी के लिए रवाना हो चुकी है। उधर, सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज पुलिस अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड में कस्टडी रिमांड की अर्जी दे सकती है। उधर, माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेने के लिए प्रयागराज पुलिस बरेली गई है। अतीक को लाने के लिए पुलिस सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं। अतीक की वैन में इस बार बायोमैट्रिक लाॅक लगाया गया है। ये भी पढ़ें : मायावती बोलीं- म...
Breaking : बांदा के जसपुरा में शव मिलने से सनसनी, SP मौके पर..

Breaking : बांदा के जसपुरा में शव मिलने से सनसनी, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के खैरई गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच जा रही है। फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड मौके पर सबूत तलाश रहा है। मृतक का नाम जीत निषाद है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में हत्या की चर्चा है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि हत्या के बाद शव को लटका दिया गया है। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या। ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां ये भी पढ़ें : हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां https://samarneetinews.com/body-elections-banda-dm-sp-assures-hom...
बांदा DM-SP ने दिलाया भरोसा, बोले- होमवर्क पूरा-निष्पक्ष व सुरक्षित होंगे चुनाव

बांदा DM-SP ने दिलाया भरोसा, बोले- होमवर्क पूरा-निष्पक्ष व सुरक्षित होंगे चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियां का अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। डीएम श्रीमति नागपाल ने कहा कि चुनावों में सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट तक की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। ट्रेनिंग दी जा रही है। अधिकारियों की चुनाव ड्यूटियां लगीं डीएम ने कहा कि अधिकारियों की ड्यूटियां लग चुकी हैं। अब चुनाव में गिने-चुने दिनों में और तेजी से बाकी बचा काम पूरा किया जाएगा। चुनाव की बाकि प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जनता को भरोसा रहे कि जिले में सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव होंगे। माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्ती वहीं एसपी अभिनंदन ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वाली पोस्ट-कमेंट्स करन...
Banda : दो ग्रेजुएट छात्राओं ने सुसाइड की, परिवारों में कोहराम

Banda : दो ग्रेजुएट छात्राओं ने सुसाइड की, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो ग्रेजुएट छात्राओं ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों में मामलों में शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एक घटना मरका थाना क्षेत्र की है। वहीं दूसरी घटना नरैनी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मरका क्षेत्र के भभुवा गांव के रज्जू की बेटी पूजा (18) जहर खा लिया। वह बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दोनों की मौत जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दूसरी घटना नरैनी के पिपरहरी गांव में हुई। वहां रहने वाले राजमान सिंह की बेटी नेहा सिंह (19) ने पारिवारिक कारणों से जहर खा लिया। मेडिकल कालेज में उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ...
Banda : सेंट मैरी स्कूल में ‘प्रथम पद पाठशाला की ओर’ विषय पर कार्यशाला

Banda : सेंट मैरी स्कूल में ‘प्रथम पद पाठशाला की ओर’ विषय पर कार्यशाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में सेंटमेरी स्कूल में आज 'प्रथम पद पाठशाला की ओर' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत और चंदन तिलकर लगाकर नन्हे-मुन्नें बच्चों का स्वागत किया। साथ ही उनको मिश्री भी खिलाई। विद्यालय के बच्चों ने प्रेयर डांस, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। फादर विंसेंट अल्बर्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम फाइनेंस अमिताभ मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस   ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां  ...
UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एसपी अभिनंदन के निर्देशों पर एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरवां पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि दोनों खुद को पत्रकार बताकर खदान से अवैध वसूली करने पहुंचे थे। मामले में गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। रंगदारी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी की गई है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि अभियुक्त कृष्ण कुमार दीक्षित निवासी खुरहंड (गिरवां) तथा अभियुक्त अनिल तिवारी निवासी जरोहरा (बिसंडा) को गिरफ्तार किया है। पहले से भी दर्ज हैं मुकदमें एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि अनिल तिवारी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले के बिसंडा, नगर कोतवाली में पहले से चार मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त कृष्ण कुमार दीक्षित के खिलाफ गिरवां, शहर कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..   म...
मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बसपा माफिया अतीक अहमद के परिवार में किसी को टिकट नहीं देंगी। मायावती ने निकाय चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। ईवीएस से चुनाव न कराने की अपील भी साथ ही सरकार व संबंधित अधिकारियों से अपील है कि यह चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट से कराया जाएं। कहा कि बसपा इन चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट.. बताते चलें कि बीते दिनों यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ था कि बसपा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइंस्ता को टिकट देने जा रही है। आज मायावती ने साफ किया है कि अतीक अहमद के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। कुछ दिनों से थी इस बात की काफी चर्चा मायावती ने कहा कि प्रय...