Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से निष्काषित, 2 महीने बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से निष्काषित, 2 महीने बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा ने वाराणसी में IIT बीएचयू परिसर में छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पार्टी से निकाल दिया है। वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, पार्टी ने यह साफ नहीं किया है कि तीनों किस पद पर थे, लेकिन इतना साफ किया है कि तीनों को पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं 60 दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर चुप्पी साध रखी है। उधर, कांग्रेस, सपा ने सरकार को घेरा है। 1 नवंबर को हुई थी छात्रा के साथ घटना बताते चलें कि IIT बीएचयू परिसर में बीती 1 नवंबर को छात्रा से उस समय तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर गैंगेरप किया था। जब छात्रा अपने दोस्त के साथ जा रही थी। तीनों ने दोनों को रोककर गालियां बकीं। फिर छात्रा के दोस्त को भगा दिया था। इसके बाद छात्रा को गन प्वाइंट पर लेकर उसे न्यूड किया था। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाते हुए...
UP : IIT बीएचयू में छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता निकले..

UP : IIT बीएचयू में छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता निकले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आईआईटी बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ और गैंगरेप करने की दुस्साहिक वारदात के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस को इस बड़ी वारदात के आरोपियों तक पहुंचने में दो महीने का समय लग गया। इसलिए पुलिस के इस काम को सराहनीय तो नहीं कहा जा सकता। वहीं बड़ा खुलासा यह है कि तीनों ही आरोपी भाजपा नेता निकले। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल पकड़े गए तीनों आरोपियों को शाम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के बृज इंक्लेव कालोनी के रहने वाले कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई बुलेट बाइक भी बरामद कर ली गई है। ये तीनों ही आ...
खास 10 फोटो : अयोध्या में PM Modi ने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन व महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

खास 10 फोटो : अयोध्या में PM Modi ने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन व महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या नगरी पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयर पोर्ट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। PM Modi ने किया 15 किमी लंबा रोड शो इससे पहले पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड शो किया। पीएम को एक झलक देखने को हजारों अयोध्यावासियों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल के जवान और विशेष कमांडो तैनात रहे। लोगों ने गुलाब के फूलों की बारिश कर पीएम मोदी मोदी का स्वागत अभिनंदन किया रोड शो करते हुए पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर कि...
बांदा में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जुटे नेता और कार्यकर्ता

बांदा में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जुटे नेता और कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नगनेधी गांव में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने अन्य नेताओं के साथ रहकर पीएम के मन की बात सुनी। नेताओ ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात के 108वें संस्करण को सुनकर सकारात्मक और ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, राजभवन उपाध्याय, रामकिशून गुप्ता बासू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : खास 10 फोटो : अयोध्या में PM Modi ने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन व महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का किया उद्घाटन  ...
बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, दो नवागत सीओ ने कार्यभार संभाला-29 दरोगा इधर से उधर, पढ़िए लिस्ट..

बांदा पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, दो नवागत सीओ ने कार्यभार संभाला-29 दरोगा इधर से उधर, पढ़िए लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। जिले में तैनात 29 थानेदारों को इधर से उधर किया है। जिले के कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बताते हैं कि अभी कुछ और पुलिस कर्मियों के भी तबादले हो सकते हैं। उधर, बबेरू सीओ राकेश सिंह का गैरजनपद तबादले होने पर विदाई देते हुए रिलीव कर दिया गया है। दो सीओ ने भी संभाला कार्यभार इससे पहले नरैनी सीओ नीतिन कुमार को भी बरेली जनपद तबादले होने पर रिलीव किया गया था। वहीं दो नए सीओ ने जिले में कार्यभार संभाला है। इनमें एक अजय कुमार सिंह हैं, जो गोरखपुर से स्थानांतरित होकर बांदा आए हैं। वहीं दूसरे राजवीर सिंह हैं। https://samarneetinews.com/in-banda-some-fraudsters-from-special-community-are-handling-illegal-mining-management/ ये भी पढ़ें : शातिर जालसाजों के हाथों में...
बीजेपी_बांदा : पार्टी कार्यकर्ता जवाब देते-देते ठंडे पड़ते नजर आए..

बीजेपी_बांदा : पार्टी कार्यकर्ता जवाब देते-देते ठंडे पड़ते नजर आए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा2024 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। ऐसे में बुंदेलखंड के बांदा में राजनीतिक गर्माहट में भी पार्टी कार्यकर्ता ठंडे पड़ते नजर आए। वजह थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का देरी से आना और फिर लंबे समय तक चलने वाला भाषण। शुक्रवार दोपहर 1 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम शाम 4 बजे तक शुरू हो सका। दरअसल, मौका था भाजपा के बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'विकिसत भारत संकल्प यात्रा का।' घंटों बैठे रहे कार्यकर्ता और लाभार्थी बांदा शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की जोरशोर से तैयारियां की गई थीं। बड़ी सख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। आसपास के क्षेत्र से भी महिलाओं और समर्थकों को एकत्रित किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता शामिल हुए। बस 1 समोसे, 1 लड्डू का सहारा म...
Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली युवती के साथ संचालक ने दुष्कर्म कर डाला। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर संचालक ने उससे दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटोज खींच लीं। फिर अश्लील वीडियो-फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे कई लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने शुरू की जांच जानकारी के अनुसार घटना कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की है। वहां एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती मूलरूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। उसका कहना है कि आरोपी प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी में क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत...
अमरोहा : क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत

अमरोहा : क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले में आज एक छात्र की उस समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि छात्र ने क्रिकेट खेलते समय प्यास लगने पर पानी पिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हसनपुर की है। हसनपुर में आज दोपहर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हसनपुर में 10वीं का छात्र प्रिंस सैनी (16) दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया। इसके तुरंत बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बिगड़ी हालत में उसे डाक्टरों के पास ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। https://samarneetinews.com/4-including-village-head-killed-in-horrific-accident-in-amroha/ उधर, बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र हसपुर के मोहल...
शातिर जालसाजों के हाथों में बालू खदानों का ‘मीडिया-अधिकारी मैनेजमेंट,’ अतीक-मुख्तार मामलों में भी उछले थे नाम..

शातिर जालसाजों के हाथों में बालू खदानों का ‘मीडिया-अधिकारी मैनेजमेंट,’ अतीक-मुख्तार मामलों में भी उछले थे नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार अवैध खनन पर डंडा चला रही है, लेकिन बांदा इसका असर कम दिख रहा है। यहां अवैध खनन की शिकायतें अब भी आम बात हैं। इतना ही नहीं कुछ शातिर जालसाजों के हाथों में बालू खदानों का मीडिया-अधिकारी मैनेजमेंट काफी चर्चा में है। ये जालसाज अवैध खनन के लिए मीडिया से लेकर अधिकारियों तक को मैनेज करने का दावा करते हुए जिम्मेदारी ले रहे हैं। अतीक और मुख्तार मामलों में उछल चुके कई नाम इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो हाल ही में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी मामलों में उछले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय ऐसे ही लोगों के हाथ में बांदा की कनवारा, बेंदा, साड़ी, मरौली और खरई, खप्टिहाकला, बदौसा जैसी कई खदानों के मीडिया-अधिकारी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है। ये भी पढ़ें : बांदा विधायक बोले, यह विकास की गारंटी वाली यात्रा.. जानकार बत...
UP : इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के पति-भाई भी अपराधिक, पुलिस जांच में खुलासा

UP : इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के पति-भाई भी अपराधिक, पुलिस जांच में खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्पीड़न का आरोप लगाकर राज्यपाल से इच्छा मृत्यु मांगने वाली महिला प्रधान के मामले में जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की है। इस प्रकरण में एक और बड़ी बात सामने आई है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला से मिलकर उनको व उनके परिवार को समझाया गया है। पुलिस बोली, हर बिंदु पर हो रही जांच साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि उक्त महिला प्रधान के पति फीमा उर्फ फहीम के खिलाफ 1992 से अबतक करीब 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं महिला प्रधान के भाई सुहेल के खिलाफ हमीरपुर और जालौन में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये भी पढ़ें : UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल,...