Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा: लापता व्यक्ति का शव एक्सप्रेसवे के नीचे मिला-पुलिस जांच में जुटी

बांदा: लापता व्यक्ति का शव एक्सप्रेसवे के नीचे मिला-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से लापता एक व्यक्ति का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले बाबूराम (35) बीती 18 अक्टूबर को घर से निकले थे। पचनेही के रहने वाले थे मृतक रामबाबू इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 20 अक्टूबर को परिजनों ने देहात कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बीती शाम उनका शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत  ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर ...
बिजनौर: थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो-थाना प्रभारी सस्पेंड

बिजनौर: थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो-थाना प्रभारी सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर में थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में एसपी केके विश्नोई ने एक जांच टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट के लिए एसपी ने यह एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार, बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पर थाने के अधिकारिक पुलिस ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का आरोप लगा था। SP केके विश्नोई ने की बड़ी कार्रवाई बताया जाता है कि कुछ ही देर बाद थाना प्रभारी ने वीडियो डिलीट कर दिया था। तब तक थाने के कई लोगों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया। साथ ही स्क्रीनशाट भी ले लिया था। इसके बाद मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। एसपी केके विश्नोई ने थाना प्रभारी को सस्पेंड किया है। सोशल मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बढ़ापुर का नया प्रभारी नियुक्त किया है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस...
यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत

यूपी: विसर्जन में बड़ा हादसा, 3 किशोरों की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुर: फतेहपुर जिले में देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को दर्दनाक घटना हो गई। 3 किशोर बालकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। घटना से परिवारों में कोहराम जानकारी के अनुसार, खागा क्षेत्र के खुशियारीपुर मजरे कटोघन से भक्त मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब किनारे पहुंचे। बताया जाता है कि विसर्जन के बाद सभी स्नान करने लगे। ये भी पढ़ें: यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल इसी बीच गांव के किशोर आदित्य (16), राजन (17) और अभिमन्यु (17) तथा दो अन्य बालक डूब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि वहां डाक्टरों ने तीन बालकों को मृत घोषित कर दिया। सीओ रवि सिंह का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ...
लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर में गिरफ्तार-बहन और ड्राइवर भी

लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर में गिरफ्तार-बहन और ड्राइवर भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में यूपी एसटीएफ ने फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने माॅडल श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा लिया है। तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है। बता दें कि शिवा की मौत के मामले में श्रद्धा पिछले 11 दिन से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रही थी। लखनऊ से सीतापुर और फिर बहराइच होते हुए नेपाल भाग गई थी। बाद में वापस लखनऊ आई और अब नागपुर में गिरफ्तार हो गई है। 9 अक्टूबर को हुई थी कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत दरअसल, 9 अक्तूबर 2026 को राजधानी के हजरतगंज थाने में शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही माॅडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश फरार हो गए थे। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। एडीजी लॉ एंड...
क्या राजा भैया फिर एक बार साबित होंगे BJP के मददगार!

क्या राजा भैया फिर एक बार साबित होंगे BJP के मददगार!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा के लिए इस बार अंदरूनी लड़ाई के चलते कई सीटों पर पेंच फेंसे हुए हैं। इसी बीच 18 अक्टूबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजा भैया से उनके आवास 'रामायण' पहुंचकर मुलाकात की। उनके साथ एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे। MLC चुनाव में कई सीटों पर फंसे हैं पेज दरअसल, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पहले भी एमएलसी चुनाव में बीजेपी की मदद कर चुके हैं। चर्चा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कमजोर सीटों पर समर्थन के लिए बातचीत की है। भले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सामान्य मुलाकात बताया है। ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला  मगर मुलाकात की टाइमिंग वास्तिवकता की ओर इशारा कर रही है। बीजेपी ने...
यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल

यूपी: दुर्गा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, 3 की दर्दनाक मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर में चरनगहिया-बेलहा गांव में देर रात दुर्गा मंदिर के सामने पंडाल में अनियंत्रित कार घुस गई। इससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आरती खत्म होने के बाद श्रद्धालु पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। तभी यह घटना हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत में बहराइच रेफर किया गया है। हादसे में घायल भी हुए कई लोग जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चरनगहिया-बेलहा गांव निवासी मनोज सिंह (51), पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42) और गणेश पांडेय (45) के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। चालक को हिरासत में...
यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने लाया गया हाथी बेकाबू हो गया। बेकाबू हाथी ने अपने महावत को उठाकर पटक दिया। इससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगों ने महावत को बचाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सुरक्षा के लिहाज से आवान रोका वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पंचवटी मैदान के आसपास लोगों की आवाजाही को रोका है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों का पंचवटी क्षेत्र में आवागमन रोक दिया है। ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले बताया जाता है कि हाथी रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। हाथी पर बैठकर ही काशीराज परिवार के वंशज रामलीला देखते हैं। हाथी के अचानक बेकाबू होने से वहां हड़कंप मच गया। 10 से ज्यादा महावतो...
यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले

यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने यूपी में बड़ी कार्रवाई की है। डीआरआई टीम ने हापुड़ जिले के पिलखुवा में छिजारसी टोल के पास एक कार से 3 करोड़ बरामद किए हैं। इनमें से 2.65 करोड़ कार के दरवाजे में छिपाकर रखे गए थे। बाकी रकम कार में रखे बैग में थी। बताया जाता है कि खुफिया सूचना पर डीआरआई ने यह कार्रवाई की है। शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी कार मिली जानकारी के अनुसार, यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कार में सवार लोग इन रुपयों से संबंधित कोई जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ये भी पढ़ें: ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर न ही अन्य कोई जरूरी जानकारी ही दे पाए। इसके बाद डीआरआई ने आयकर विभाग को भी पूरी जानकारी दी है। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। कार से करोड़ों मिलने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये भी पढ़ें: य...
बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, देवी दर्शन से लौटे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिंडारन गांव में देवी दर्शन कर घर लौटे सगे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, परिजनों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पिंडारन गांव के जयकरन के पुत्र मोहित (13) और पुत्री अनुपा (15) मंगलवार रात करीब 10 बजे घर देवी दर्शन को गए थे। सगे भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम वहां से लौटकर आने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग सुबह लगभग 4 बजे दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के चाचा शिवबरन का कहना है कि अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में दर्दनाक हादसा, एक बहन की मौत-दूसरी की हालत गंभीर  उन्होंने आशंका जताई है कि दोनों को सांप से काटा होगा। मरका थाना प्रभारी सू...
यूपी में 19 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और कार्यालय

यूपी में 19 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और कार्यालय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 19 अक्टूबर को यूपी में अवकाश रहेगा। यानी 19 और 20 अक्टूबर दो दिन सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। लगातार 3 छुट्टियों से राहत स्कूलों में दशहरा को लेकर पहले से ही छुट्टियां हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी की छुट्‌टी रहेगी। फिर अगले दिन 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा की छुट्टी दी गई है। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची https://samarneetinews.com/up-7-ias-transfer-list-latest/...