Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाॅरेस्ट टीम ने तेंदुआ के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में 3 डाक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ भटककर मध्य प्रदेश की सीमा पार कर यूपी के कालिंजर क्षेत्र में पहुंचा होगा। कालिंजर में पहाड़ के पीछे की घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर में पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  सभी ने अभियान चलाकर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, तीन चिकित्सकों की टीम ...
यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। यूपी कैबिनेट की इस बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें एक गाय पालने वाले व्यक्ति को 50 हजार तक सब्सिडी देने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च देगी सरकार साथ ही पशुओं का बीमा कराने पर पालकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। पशु बीमा का 85 प्रतिशत खर्च सरकार उठाएगी। झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है। गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए सरकार 100-100 चूजे मुफ्त देगी। ये भी पढ़ें: लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या  https://samarneetinews.com/lucknow-triple-murder/  ...
बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

बांदा: कांग्रेसियों का खाद की कालाबाजारी-जलजीवन मिशन की बदहाली पर ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 3 सूत्रीय मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली मांग है कि पूरे जिले में किसानों के सामने उपजी खाद की समस्या दूर की जाए। किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। कहा कि उनकी दूसरी मांग 31 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का शहादत दिवस है। इंदिरा पार्क को 31 अक्टूबर से पहले ठीक कराने की मांग इससे पहले इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करते हुए उसकी सफाई कराई जाए। कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि इंदिरा पार्क के पास स्थित कूड़ाघर को किसी व्यक्ति को नियम विरुद्ध तरीके से अलाट कर दिया है। इसकी जांच कराई जाए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में ब...
यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

यूपी MLC चुनाव परिणाम आज, इन 7 जगहों पर होगी मतगणना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों की मतगणना आज होगी। इस दौरान स्नातक की 5 और शिक्षक की 6 निर्वाचन सीटों के चुनावों की मतगणना आज 27 अक्टूबर को होगी। दोपहर 12 बजे तक सीटों को लेकर परिणाम आने लगेंगे। सुबह 7 बजे शुरू होगी मतगणना यह मतगणना प्रदेश में 7 जगहों पर सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव  https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/...
लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या 

लखनऊ में बड़ी वारदात: पिता, पुत्र और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े बाउंड्री वॉल विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता, पुत्र समेत 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर की यह वारदात राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह हुई। पेड़ की बाउंड्री वॉल का विवाद बना कारण घटना में मरने वालों की पहचान शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और शिवाजी के भाई शंभू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप पुलिस का कहना है कि नौबस्ता में एक बरगद के पेड़ की बाउंड्री वॉल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। डीसीपी वेस्ट जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़े...
बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को एक अन्य आरोपी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। नंदवारा में हुई थी ह्रदय विदारक घटना जानकारी के अनुसार, आज पुलिस ने नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर गड्ढे में शव डालने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महेंद्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेंद्र पाल है। ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी दूसरा का नाम ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल है। दोनों नंदवारा के ही रहने वाले हैं। महेंद्र पाल के पिता सुरेंद्र पाल पूर्व मंत्री थ...
बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवती का मंगलसूत्र छीनकर भागे चेन स्नैचरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। दो फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से दो बाइकें और छीना गया माल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना का खुलासा किया है। 19 अक्टूबर को महोखर चौराहे पर हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, बीती 19 अक्टूबर को थाना देहात कोतवाली के महोखर चौराहे पर यह घटना हुई थी। डाडीन पुरवा गांव के उमाशंकर का कहना है कि उनकी बेटी परिवार के सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से अपने घर जा रही थी। CCTV फुटैज से अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस इसी दौरान महोखर चौराहे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 3-4 अज्ञात युवकों ने उनकी बेटी से ...
यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

यूपी एमएलसी चुनाव: 55.24% मतदान, गोरखपुर में बंपर वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एमएलसी चुनाव में आज 11 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी सीटों पर कुल 55.24% मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू वोटिंग शाम 4 बजे तक चली। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान कई जिलों से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत की खबरें भी सामने आईं। 152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला आज चुनाव में 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बने थे। आज सभी जगहों पर वोट डाले गए। 14.18 लाख मतदाताओं ने आज कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत पर मुहर लगाई है। बताया जाता है कि आज हुए मतदान में सपा और भाजपा के बीच कई जगहों पर कांटे की टक्कर रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव https://samarneetinews.com/up-14-pcs-transfers-list/  ...
कानपुर: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस

कानपुर: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में नगाड़ा नाइट आयोजकों ने कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस दिया है। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में नोटिस दिया गया है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल डिजिटल देशी मीडिया में मार्केटिंग के आशीष कुमार के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी की ओर से यह नोटिस दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव आयोजक पक्ष ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को नोटिस भेजते हुए 15 दिन में हर्जाना देने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। साथ ही स्वरूप नगर थाने में मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया है। https://samarneetinews.com/up-stf-arrested-model-shraddha-dubey/ https://samarneetinews.com...
यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव

यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने गुरुवार को प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कानपुर देहात, झांसी और जालौन समेत कई जिलों में अधिकारियों को बदला गया है। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले ये भी पढ़ें: बिजनौर: थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो-थाना प्रभारी सस्पेंड  https://samarneetinews.com/bijnor-sho-suspended-whatsapp-video/  ...