Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

बांदा में 1 लाख रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात जेई सलमान को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। झांसी की टीम ने की कार्रवाई बताते हैं कि गिरफ्तारी जेई मेरठ का रहने वाला है। आज विजिलेंस की टीम ने जेई सलमान को बांदा स्थित प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय से रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। नगर कोतवाली में मुकदमा बताया जाता है कि झांसी सेक्टर की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। बांदा स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में तैनात जेई सलमान को एक ग्रेनाइट प्लांट संचालक से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी  ये भी पढ़ें: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर ...
बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ अस्पताल में मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की है। पुलिस ने मामले में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आोपी पहले भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट का मामला जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड महेंद्र सरदार यादव का आरोप है कि जिपं सदस्य अरुण पटेल ने उनसे मारपीट की। पुलिस को बताया कि जिपं सदस्य अपने लगभग 6 साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां गार्ड ने बताया कि डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश गार्ड का कहना है कि इतना सुनते ही जिपं सदस्य ने साथियों संग गार्ड को गालियां बक...
‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन ने आज रविवार को बड़ी रैली की। राहुल गांधी के चलो दिल्ली के आह्वान पर सभी दलों के नेता और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया। दिल्ली रामलीला मैदान रैली राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सच हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही पड़ेगा। यह बिल्कुल सच है। राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 'वोट चोरों को न तो भूलेंगे, न छोड़ेंगे और न ही कहीं भागने देंगे।' ये भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीत...
बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नाबालिग लड़की को लेकर भागने के मामले का अभियुक्त थाने से हथकड़ी लेकर फरार हो गया। थाने से अभियुक्त के फरार होने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें फरार हुए अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बिसंडा थाने से फरार हुआ आरोपी जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर निवासी मलखान पुत्र कल्लू यादव को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके उपर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान  बताते हैं कि लगभग एक महीने पहले वह नाबालिग लड़की को लेकर भागा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश करने की तैय...
CM Yogi ने वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को दिखाई हरी झंडी 

CM Yogi ने वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर को दिखाई हरी झंडी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बनारस-दिल्ली के लिए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है। सीएम योगी बोले, यात्रियों को मिलेगी सुविधा सीएम योगी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन इसी का उदाहरण है। बताया जाता है कि नई वंदे भारत ट्रेन से वाराणसी से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से 8 घंटे में यह सफर पूरा होगा। सीएम योगी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त रही। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले https://samarneetinews.com/up-11-pcs-transfer-list/...
यूपी में 11 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

यूपी में 11 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): आज देर शाम यूपी में योगी सरकार ने 11 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, कई जिलों में एसडीएम को बदला गया है। इसमें लखनऊ, हाथरस, फतेहपुर, पीलीभीत समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, झांसी-कानपुर में भी बदलाव  ये भी पढ़ें: यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा https://samarneetinews.com/up-mlc-election-bjp-loses-modi-kashi-sp-wins/  ...
यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

यूपी MLC चुनाव: मोदी के क्षेत्र काशी में हारी भाजपा, 6 पर BJP-5 पर जीती सपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी एमएलसी की 11 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भाजपा दोनों ही सीटें बुरी तरह से हारी हैं। यूपी एमएलसी की कुल 11 सीटों में से 6 पर भाजपा जीती है। वहीं 5 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की। खास बात है कि इस बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीता है। परिणाम यूपी की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले हैं। दूसरी खास बात यह है कि राजधानी लखनऊ में सिटिंग एमएलसी हार गए हैं। वाराणसी में हंगामे के बाद परिणाम वाराणसी में काफी हंगामे के बाद परिणाम घोषित हुआ। वाराणसी में सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19,932 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सपा प्रत्याशी आशुतोष को 55,046 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ को 35,114 वोट हासिल हुए। गोरखपुर में भी भाजपा प्रत्याशी काफी मुश्किल से जीत सके। यूपी की 11 MLC सीटों ...
Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा

Banda: तिंदवारी की सियासत में छाए जयराम सिंह, हर तरफ चर्चा

Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बुंदेलखंड के बांदा में माहौल गरम है। बांदा की हाॅट सीट तिंदवारी-232 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बीते कुछ समय में तिंदवारी की सियासत में एक नाम तेजी से सबकी जुबान पर चढ़ा है। यह नाम जुझारू और संघर्षशील जनसेवक की छवि वाले नेता जयराम सिंह (बछेउरा) का है। इनका बढ़ा राजनीतिक कद तिंदवारी की सियासत में हलचल पैदा कर रहा है। क्षत्रिय बाहुल्य सीट पर हर जुबान पर नाम दरअसल, तिंदवारी विधानसभा सीट क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य है। इस सीट पर हमेशा से ही चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहता है। फिर चाहे चुनाव विधानसभा का हो या लोकसभा का। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के राज्य मंत्री रामकेश निषाद विधायक हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर यह सीट काफी चर्चा में है। सबसे चर्चित सीटों में है तिंदवारी-232 लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। माना जा रहा ह...
यूपी MLC चुनाव: काशी में फंसा काटा, BJP ने 6 और सपा ने जीती 4 सीटें

यूपी MLC चुनाव: काशी में फंसा काटा, BJP ने 6 और सपा ने जीती 4 सीटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधान परिषद (यूपी एमएलसी) की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस चुनाव में भाजपा ने 6 और सपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। काशी की सीट पर कांटा फंसा है। वाराणसी स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा लगातार देर रात तक आगे चलते रहे। काशी सीट पर सपा के प्रत्याशी 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वाराणसी सीट पर अभी चल रही मतगणना आज भी सुबह 8 बजे से गिनती चल रही है। सपा इस सीट पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव परिणामों को लेकर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले! रिजल्ट आने पर स्पष्ट हुआ कि भाजपा ने मेरठ स्नातक व मेरठ शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, लखनऊ शिक्षक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक व आगरा स्नातक की सीटों को जीत लिया है। वहीं...
बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!

बुंदेलखंड MLC चुनाव: धरे रह गए BJP के 14 विधायक-2 मंत्री, सपा की बल्ले-बल्ले!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: बुंदेलखंड में MLC चुनाव में विधान परिषद प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक सीट सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने 27663 वोटों से जीत ली। भाजपा के 14 विधायक, 2 मंत्री धरे के धरे रह गए। पार्टी की यह भारी भरकम फौज सपा की साइकिल नहीं रोक पाई। सपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक कुमार राठौर को भारी अंतर से हराया है। सपा प्रत्याशी ने 27663 वोटों के भारी अंतर से हराया जानकारी के अनुसार, कुल 109482 मतपत्रों की गिनती हुई। सपा प्रत्याशी को कुल 60358 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को 32695 वोट ही मिले। वह दूसरे नंबर पर रहे। ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी ने 6 नई जिलाध्यक्षों की घोषणा की, पढ़ें पूरी लिस्ट हैरान करने वाली बात यह है कि बुंदेलखंड में भाजपा के 14 विधायक, दो सहयोगी दल अपना दल (एस) के विधायक और दो राज्य मंत्री भी सपा की साइकिल नहीं रोक पाए। ये ...