Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

बांदा में बड़ा हादसा, दो भाईयों की मौत-कार और बाइक की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: नवरात्रि पर चित्रकूट दर्शन को निकले भाईयों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दोनों की बाइक की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक महोबा जिले के रहने वाले थे। महोबा जिले के रहने वाले थे दोनों जानकारी के अनुसार महोबा जिले के गांधीनगर निवासी बाबू (40) अपने चचेरे भाई राम प्रकाश (35) के साथ बाइक से चित्रकूट दर्शन करने निकले थे। कबरई थाना क्षेत्र के राजीव नगर के रामबाबू ने बताया कि खुरहंड गांव के पास कार से बाइक की भीषण टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहा...
यूपी: एक और पत्नी व प्रेमी को फांसी की सजा, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप

यूपी: एक और पत्नी व प्रेमी को फांसी की सजा, पति की हत्या कर छोड़ा था सांप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में पति की हत्या में शामिल मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा हुई थी। यूपी में आज भी पति की हत्या करने वाली महिला रविता और उसके प्रेमी को मौत की सजा सुनाई गई है। मेरठ की अदालत ने बहसूमा क्षेत्र में हुए अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया। मेरठ की अदालत का बड़ा फैसला बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर युवक अमित की हत्या की। फिर उसे सांप के डसने की घटना बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया था। ये भी पढ़ें: यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा जानकारी के अनुसार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 की अदालत ने दोनों रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है। लगभग डेढ़ साल तक केस की सुनवाई हुई। 86 तारीखें लगीं और ...
यूपी: डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों का हमला, चपेट में कई अन्य लोग भी

यूपी: डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों का हमला, चपेट में कई अन्य लोग भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के डी-ब्लॉक में डाॅक्टरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह घटना डाॅक्टरों के आवास के पास हुई। ओपीडी निपटाकर घर जा रहे आधा दर्जन चिकित्सकों को मधुमक्खियों ने डंक मारे। एक डाॅक्टर की हालत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेडिकल काॅलेज में हुई घटना हालांकि, देर रात छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत डॉ. रीतिका स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। वह स्कूटी से गिर गईं। उन्हें उठाने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर दिनेश दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची बताया जाता है कि मधुमक्खियों के झुंड ने डाॅ. राणा पर हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे डॉ. शिवांश, डॉ. अभिषेक तथा देवीराम ...
यूपी: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में चुनाव का ऐलान

यूपी: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, 2027 में चुनाव का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाली यूपी की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ी घोषणा की है। दिव्या मित्तल ने खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने 'जननीति भारत' नाम से नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। साथ ही 2027 में मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर की घोषणा 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने 13 साल नौकरी के बाद यह कदम उठाया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट  साथ ही जननीति भारत पार्टी के तीन वचन भी बताए। दिव्या मित्तल ने कहा कि पहला वचन जन से नीति और नीति से भारत। उन्होंने कहा कि दूसरा वचन हर फैसला जरूरत देख कर लेंगे। वहीं...
यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

यूपी में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार, आजमगढ़ और आगरा के सीडीओ को बदला गया है। वहीं धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज बना दिया गया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची    ...
यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा

यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में आज 14 अक्टूबर 2026 को अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अदालत का फैसला सुनते ही दोनों दोषी मुस्कान और साहिल रोने लगे। करनी का फल: सजा सुनते ही रोने लगे दोनों जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में इस केस की सजा सुनाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। ये भी पढ़ें: सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। अभियोजन की दलील थी कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ...
ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

ईडी ने आजम खान से जेल में की कई घंटे पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा नेता आजम खान से ईडी ने रामपुर जेल पहुंचकर 6 से 8 घंटे तक पूछताछ की। आज ईडी की टीम रामपुर जिला कारागार पहुंची। वहां जेल के भीतर सपा नेता आजम खान से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, ईडी जौहर ट्रस्ट और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। रामपुर जिला कारागार में की पूछताछ बताया जाता है कि आजम खान के करीबी सालिम से भी ईडी अब तक दो बार पूछताछ कर चुकी है। ये भी पढ़ें: यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर कहा जा रहा है कि जांच एजेंसी के दायरे में आजम के एक और करीबी अनवर भी है। कहा जा रहा है कि अनवर से भी ईडी पूछताछ कर सकती है। आजम खान की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान https://samarneetinews.com/up-voter-regis...
यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

यूपी में मतदाता बनने का बड़ा मौका, अक्टूबर में चलेगा विशेष अभियान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए मतदाता बनने का बड़ा मौका है। निर्वाचन आयोग की ओर से नए मतदाता बनाने के लिए 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर इन विशेष शिविरों में प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहेंगे। शिविरों में पर्याप्त संख्या में फार्म-6 भी उपलब्ध रहेंगे। बताया जाता है कि आवेदनकर्ता को फॉर्म 6 के साथ फोटो, जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। https://samarneetinews.com/up-board-exa...
यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

यूपी: 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश, पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटरों को दिक्कत न हो, इसलिए उनके लिए खास आकस्मिक अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 23 को है विधान परिषद का मतदान जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी और वाराणसी, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। शासन ने वोटरों के लिए इस दिन विशेष अवकाश की घोषणा की है। निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाता और कमर्चारियों को इस छुट्टी का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/up-legislative-council-election-october-23/...
UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर

UP Board Exam Date: 5 फरवरी से शुरु होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड से जुड़े लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को खत्म होंगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज सोमवार देर शाम बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर है जानकारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की स्कीम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जानकारी दी गई है कि 5 फरवरी 2027 दिन शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। ये भी पढ़ें: महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:...