Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संभाला कार्यभार, कहीं ये बातें..

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संभाला कार्यभार, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने रविवार को नवरात्रि के पहले दिन औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ जिले की 'रामपुर खास' से विधायक आराधना मिश्रा ने अपना पद संभालने के साथ ही मीडिया से बात की। जिम्मेदारियां भी बताईं साथ ही अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यूपी कांग्रेस संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और संगठन के विस्तार के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन https://samarneetinews.com/lucknow-congress-vote-chori-protest-aradhana-mishra/  ...
यूपी: अखिलेश यादव ने जेपी को दी श्रद्धांजलि-गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग

यूपी: अखिलेश यादव ने जेपी को दी श्रद्धांजलि-गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिल्ली में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी युवाओं की रिहाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा, पैसों की खनक के लिए बेच डाला सेंटर उन्होंने जेपीएनआईसी की स्थिति को लेकर यूपी सरकार पर हमला भी बोला। सपा मुखिया ने कहा कि पैसों की खनक के आगे सेंटर बेचा गया है। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा। ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार छात्रों व युवाओं की तत्का...
कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

कानपुर: स्वरूप नगर में नशेबाज चालक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में शनिवार देर रात एक नशेबाज कार चालक ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार किआ कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेल्स टैक्स रोड पर हुई घटना लोगों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत्त लग रहा था। यह घटना स्वरूप नगर में गेस्टो लीवर हॉस्पिटल से मटका चौराहा जाने वाले सेल्स टैक्स रोड पर देर रात लगभग 11 बजे हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा जाएगा। ये भी पढ़ें: कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा.. https://samarneetinews.com/kanpur-women-same-sex-relationship-case/ &n...
बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप

बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटकता मिला है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आज सुबह विवाहिता की अपने पिता से मोबाइल फोन पर बात हुई। इसके एक घंटे बाद ही बेटी की मौत की खबर पिता को दी गई। घटना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। शादी के 8 महीने बाद ही बबली की मौत पर उठे सवाल जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव में आज 9 बजे बबली पत्नी राकेश का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जसपुरा के नंदादेव गांव निवासी मृतक के पिता राम कृपाल का कहना है कि उन्होंने लगभग 8 महीने पहले 20 फरवरी को बेटी की शादी की थी। ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-ज...
चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार सुबह 3 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों युवक बंधा तालाब के जडेरा में मछली पकड़ने गए थे। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना से पूरे गांव में पसरा मातम मृतकों की पहचान हेला गांव के राजपाल (17) पुत्र स्व. लवकुश, महेंद्र (30) पुत्र जोधी और रामकेश (32) निवासी चुरेहकेसरवा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने फूंका आरोपियों का सामान शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय, मानिकपुर एसडीएम विपिन द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोला थैंक्यू, इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं ने की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: इंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेताओ ने वोट चोरी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात राहुल गांधी के साथ इंडिया ब्लॉक के 10 नेता मौजूद रहे। विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कथित वोट चोरी को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत दर्ज कराई। सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही बताते चलें कि कांग्रेस ने इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन को पत्र लिखकर समय मांगा था। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वे लोग 4 दिन से वोटों की चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन की जानकारी देने राष्ट्रपति के पास गए थे। खरगे बोले, बैलट से हो चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मांग उठाई कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। आरोप ...
यूपी राज्यसभा: सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, BJP 8 व सपा के 2 सांसद

यूपी राज्यसभा: सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, BJP 8 व सपा के 2 सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार हैं। दरअसल, जांच में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए थे। किसी उम्मीदवार ने नामांकन भी वापस नहीं लिया। ऐसे में 10 सीटों के लिए ठीक 10 वैध उम्मीदवार ही शेष रह गए। यहां पढ़ें सभी 10 उम्मीदवारों के नाम भाजपा के निर्वाचित सदस्यों में गोपी कृष्ण पांडेय, धर्मपाल सिंह, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें वहीं सपा की ओर से राम गोपाल यादव और रिलायंस के कार्यकारी धनराज परिमल नथवानी राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। https://samarneetinews.com/5-big-up-cab...
यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन

यूपी: लखनऊ में कांग्रेस का वोट चोरी पर प्रदर्शन, आराधना मिश्रा बोलीं-इस्तीफे तक होगा आंदोलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए आज लखनऊ में शांति मार्च निकाला। कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर थोड़ी दूर चले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद शांति मार्च प्रदर्शन में तब्दील हो गया।  कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेसी जीपीओ लखनऊ तक शांति मार्च के लिए निकले थे। शांति मार्च लेकर निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो धरना सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोका गया। जहां से आगे बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का मुक्की हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसजनों के साथ सड़क पर बैठ गईं। सड़क पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा सहित गिरफ्तार कर लिया। बस में भरकर पहले इको गार्डेन ले जाया गया। वहां से पुलि...
अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर अब नहीं रहे। आज सुबह गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि गोवा के मणिपाल अस्पताल में 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई। ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर का कहना है कि 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बावजूद अभिनेता नाना पाटेकर को बचाया नहीं जा सका। विश्वनाथ पाटेकर था असली नाम डॉ. सालकर के अनुसार मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है। पुलिस अभिनेता नाना पाटेकर के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल थे। 1978 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा गांव में हुआ था। नाना पाटेकर ने 1978 में आई फिल्म गमन से ...
महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI

महंगा होगा होम-कार लोन, RBI ने बढ़ाया रेपो रेट-बढ़ जाएगी आपकी EMI

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट बढ़ा दिया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद रेपो रेट (Repo Rate) बढ़कर 5.50% हो गया है। बताते हैं कि यह फैसला पश्चिम एशिया में तनाव और महंगाई को लेकर चिंता के बीच लिया गया है। इसके साथ ही होमलोन, कार लोन और दूसरे लोग महंगे हो जाएंगे। रेपो रेट बढ़ने से क्या बदलेगा बताया जा रहा है कि यह फैसला रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए आरबीआई से पैसा लेना महंगा हो जाएगा। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा इसका असर आम आदमी के होम लोन और कार लोन और दूसरे लोन की ब्याज दर पर पड़ेगा। यानी लोन महंगे होने की आशंका है। जिन लोगों का लोन चल रहा है उनकी किस्तें (EMI) महंगी ह...