
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिल्ली में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी युवाओं की रिहाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कहा, पैसों की खनक के लिए बेच डाला सेंटर
उन्होंने जेपीएनआईसी की स्थिति को लेकर यूपी सरकार पर हमला भी बोला। सपा मुखिया ने कहा कि पैसों की खनक के आगे सेंटर बेचा गया है। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होगा।
ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार
साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार छात्रों व युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने 7 नए जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित
‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार
अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल
