Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..

इस दरिंदगी को क्या कहेंगे.., घर आकर साजिद-जावेद ने पहले मांगी मदद और फिर भाइयों का काटा गला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अगर दो पड़ोसी घर आकर मदद मांगते हुए चाय पिलाने को कहें। और आप इंसानियत के नाते उनको चाय-नाश्ता कराने लगें। फिर वही दोनों बच्चों की गला काटकर हत्या कर दें, तो भला ऐसे हैवानों का क्या कहेंगे..? हम बात कर रहे हैं बदायूं की घटना की। इस घटना को जो भी सुन रहा है वही स्तब्ध है। यह घटना इंसानियत से लोगों का भरोसा उठा रही है। इस दरिंदगीपूर्ण घटना की जितनी निंदा की जाए कम होगी। यह है पूरा मामला बदायूं की बाबा कालोनी में विनोद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के सामने नाई की दुकान करने वाला साजिद अपने भाई जावेद के साथ उनके घर पहुंचा। बात आमने-सामने की थी, तो जान-पहचान होना स्वभाविक है। इसी का फायदा उठाकर दोनों ने विनोद की पत्नी संगीता से मदद के तौर पर 5 हजार रुपए बीमारी की बात कहकर मांगे। रुपए मिलने के बाद चाय पिलाने को कहा। बताते हैं कि संगीता चाय बनाने लगीं तो द...
यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

यूपी में बड़ी घटना, 2 मासूम भाइयों की उस्तरे से गला काटकर हत्या- हत्यारा साजिद एनकाउंटर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बदायूं जिले में आज बड़ी घटना हो गई। कुछ दरिंदों ने एक घर में घुसकर तीन बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए एक दुकान में आग भी लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बदायूं में बाबा कालोनी में हुई घटना जानकारी के अनुसार बदायूं की विनोद कुमार बाबा कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी घर में पार्लर चलाती हैं और घर के सामने एक सैलून की दुकान है। बताते हैं कि मुख्य आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद से विनोद के परिवार का अक्सर विवाद होता था। आसपास के लोगों का कहना है कि आज मंगलवार शाम मुख्य आरोपी साजिद और जावे...
UP : रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, 20 लाख के GST रिफंड के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

UP : रिश्वत लेते डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, 20 लाख के GST रिफंड के बदले मांगे थे 2 लाख रुपए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र कुमार पांडेय रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि पांडे को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोप है कि वह एक कंपनी से 20 लाख रुपए का जीएसटी रिफंड देने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस हेल्प लाइन पर की गई थी शिकायत कंपनी की ओर से इसकी शिकायत विजिलेंस की हेल्पलाइन पर की गई। इसके बाद विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर से विभूति खंड थाने में पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें : UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..  बताते हैं कि बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह शिकायत एक्सपोर्ट का काम करने वाली कंपनी आर्डेम डाटा...
यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बने IAS दीपक कुमार

यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बने IAS दीपक कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईएएस दीपक कुमार को यूपी का नए अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। चुनाव आयोग ने भी उनके नाम पर अपनी मुहर लगाई है। बताते चलें कि चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए थे। उनके पास संबंधित मुख्यमंत्री कार्यालयों की भी जिम्मेदारी थी। चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव को हटाने के दिए थे निर्देश चुनाव आयोग के निर्देशों पर ही उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटा दिया गया था। तब गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास हो गया था। अब सरकार ने दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। ये भी पढ़ें : UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश  ये भी पढ़ें : UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..   ...
बांदा में रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म

बांदा में रेपिस्ट हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, नाबालिग लड़के से किया था कुकर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक बच्चे से कुकर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर घटना के बाद से फरार चल रहा था। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। अब उसको गिरफ्तार करने के बाद पाक्सो और दूसरी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। तिंदवारी का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी संदीप जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र में संदीप नाम के हिस्ट्रीशीटर ने बीती 12 मार्च को एक नाबालिग लड़के से कुकर्म कर डाला था। आरोपी बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल काफी देर तक बच्चा परिजनों को नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई। बच्चे की मां ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ सदर श्री सिं...
Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक

Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कुट्टू आटे को लेकर सनसनी मची हुई है। अब शासन ने फैसला लिया है कि पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं शासन ने कई ब्रांड की बिक्री रोक भी लगाई है। सभी जिला खाद्य निरीक्षकों को निरंतर अभियान चलाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। शिवरात्रि पर हुई थी बड़ी घटना दरअसल, प्रदेश में शिवरात्रि पर बरेली में करीब 250 से ज्यादा लोग कुट्टू आटा से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने से बीमार हो गए थे। मेरठ, मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों में भी कई लोगों के बीमार होने की खबरें आई थीं। मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया। https://samarneetinews.com/adult-film-actress-sophia-leone-dies-at-age-of-26/ जांच के लिए मुरादाबाद, मेरठ व आसपास के जिलों से सैंपुल लिए गए तो फेल हो गए। सूत्रों का कहना है कि इन ब्रांड के कुट्टू आटे में फंगल लगी थी। उप आयु...
चित्रकूट में ARTO पर हमला, दबंगों ने गिराकर लात-घुसों से धुना

चित्रकूट में ARTO पर हमला, दबंगों ने गिराकर लात-घुसों से धुना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रूकट में वाहन चेकिंग कर रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) विवेक शुक्ला को ओवरलोड ट्रक पकड़ना भारी पड़ा। स्कार्फियों सवार 8-10 दबंगों ने वहां पहुंचकर एआरटीओ पर हमला कर दिया। उन्हें जमकर धुना। एआरटीओ की तहरीर पर 4 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ राजापुर थाने में मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने FIR कर कार्रवाई की शुरू एआरटीओ रात में राजापुर कस्बे के लूक लाइन में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी का कहना है कि एआरटीओ की तहरीर पर चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। ये भी पढ़ें : UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में ओवरलोड तेजी से चल रहे हैं। दरअसल, कहीं न कहीं इन ओवरलोड वाहनों को ...
Breaking : बांदा में दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल

Breaking : बांदा में दुर्घटना, बाइक सवार युवक की मौत से पत्नी और बेटी बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग निकला। उधर, मृतक की पत्नी और बेटी रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के रहने वाले मनोज (26) पेंटिग का काम करते थे। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर वह सहिंगा गांव से काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में बबेरू के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..  हादसे के बाद वाहन लेकर चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अ...
UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..

UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यमुना पार होटल बिग ब्रदर में एक छात्रा को युवकों ने दो होटलों में बंधक बनाकर रखा। छात्रा का कहना है कि 3-4 युवक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। शरीर को रौंदते रहे। सोमवार सुबह किसी तरह किशोरी युवकों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, बाकी की तलाश परिजन बेटी की आपबीती सुनकर दंग रह गए। परिजनों उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।। पुलिस का कहना है कि टोल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों की ये भी पढ़ें : UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, घटना के संबंध में एसीपी छत्ता हेमंत कुमार का कहना है कि परिजन पीड़िता के साथ श...
UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आज निर्देश दिए हैं। आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हों। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ प्रमुख सचिव गृह के पद पर भी थे। बिहार, झारखंड और हिमाचल में भी निर्देश बताया जाता है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। साथ ही सूचना एवं गृह विभाग का भी काम देखते हैं। उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के भी ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में ...