Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Chubby-Chubby दिखने वाली जाह्नवी कपूर बचपन में खूब बोलती थीं झूठ

Chubby-Chubby दिखने वाली जाह्नवी कपूर बचपन में खूब बोलती थीं झूठ

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍क। कुछ ही दिनों में रिलीज़ होने वाली है जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की डेब्‍यू मूवी ‘धड़क’. ऐसे में इन दिनों फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर बेहद बिजी हैं दोनों डेब्‍यू स्‍टार्स. एक ऐसे ही प्रमोशनल इवेंट के दौरान जाह्नवी ने अपने बचपन से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया. इनमें से एक था कि बचपन में चबी-चबी दिखने वाली जाह्नवी कम ही स्‍कूल जाया करती थीं. इसके अलावा उन्‍होंने बताया और क्‍या–क्‍या, आइए जानें. That was the occasion गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर जल्‍द ही बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं. इसी के साथ वह बेहद खुश हैं कि वह हमेशा से एक्ट्रेस ही बनना चाहती थीं. इस बारे में जाह्नवी कहती हैं कि वह ‘धड़क’ सरीखी फिल्म करके बेहद खुश हैं. अपनी मूवी के एक प्रम...
प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

प्रदेश में 21 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) के तबादले, लखनऊ, बुंदेलखंड और कानपुर में भारी फेरबदल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल हुआ है। तबादलों के क्रम में शासन ने 21 पुलिस उपाधीक्षकों यानी डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। इनमें पूर्वांचल, लखऩऊ, कानपुर और बुंदेलखंड समेत लगभग सभी जिलों के डिप्टी एसपी को इधर से उधर किया गया है।      
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। बागपत जेल में मारे गए माफिया डान मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया एवं बाहुबली, पूर्व सांसद धनंज्य सिहं, पीके सिंह और पूर्व भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनके आरोप ऐसे समय आए हैं जब पूरे प्रदेश में जेल के भीतर माफिया की हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं और हत्या के तार सीधे सरकार के बड़े अधिकारियों की ओर जा रहे हैं। सीमा सिंह ने मीडिया वालों से कहा कि उनके पति से दुश्मनी मानते हुए काफी दिनों से उनकी हत्या की कोशिशें और षड़यंत्र शुरू हो चुके थे। इसमें सरकार के कुछ नेता और सांसद भी शामिल थे। मीडिया कर्मियों के नाम पूछने पर सीमा सिंह ने मोदी सरकार के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पर सीधा आरोप लगाया है। केंंद्रीय मंत्री के सीम...
मिताली राज ने ज़ाहिर की इच्छा, प्रियंका को देखना चाहती हैं खुद के किरदार में

मिताली राज ने ज़ाहिर की इच्छा, प्रियंका को देखना चाहती हैं खुद के किरदार में

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, खेलकूद
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः  इंडियन क्रिकेट की पिच पर धुआंधार पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर मिताली राज इन दिनों फिर से पूरे जोश में हैं, लेकिन इस बार किसी मैच को लेकर नहीं. बल्‍कि खुद पर बनने वाली बायोपिक को लेकर. सुनने में आया है कि पिछले दिनों खुद मिताली ने उस नाम का खुलासा किया, जिन्‍हें वह अपनी बायोपिक में अपने ही किरदार में देखना चाहती हैं. वो नाम है बॉलीवुड की देसी गर्ल, यानि कि प्रियंका चोपड़ा का. तैयारी चल रही है ज़ोरों पर  गौरतलब है कि इस समय भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज पर बायोपिक बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस फिल्म के लिए खुद मिताली भी रिसर्च और स्क्रिप्टिंग के स्तर पर फिल्ममेकर्स की मदद करने में लगी हुई हैं. इसी क्रम में उन्‍होंने अब फिल्म की मेन लीड के बारे में अपनी इच्‍छा जताई है. उन्‍होंने खोला है वो नाम, जिस एक...
रितिक ने भंसाली संग काम न करने की खबरों का किया खंडन, दिया मुंहतोड़ जवाब

रितिक ने भंसाली संग काम न करने की खबरों का किया खंडन, दिया मुंहतोड़ जवाब

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोजरंजन डेस्कः कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्‍टर रितिक रोशन से जुड़ी एक बड़ी और शॉकिंग खबर ट्रेंड कर रही थी. सुनने में आया था कि उन्‍होंने निर्देशक संजय लीला भंसाली की मूवी का ऑफर ठुकरा दिया है. इसको लेकर चर्चाओं का दौर बढ़ ही रहा था कि इतने में खुद रितिक ने सोशल मीडिया पर एंट्री मारी और कर दिया इस खबर का खंडन. क्‍या जवाब दिया इस बारे में रितिक ने, आइए जानें. ऐसी मिली है जानकारी  रविवार से ही बॉलीवुड स्‍टार रितिक रोशन से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं. खबरों के मुताबिक मालूम पड़ा था कि रितिक रोशन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है. इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की खबरें आईं थीं. इन खबरों में ऐसा कहा गया था. वहीं अब इन खबरों का खुद रितिक रोशन ने खंडन किया है. https://twitter.com/iHrithik/status/...
IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। वह यह कि जेईई एडवांस 2018 में न्‍यूमेरिकल सवालों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका को जवाब देने के लिए आईआईटी कानपुर अब आठवीं की गणित की किताब का सहारा लेगा। इसके लिए कोर्ट में किताब को पेश किया जाएगा। एनसीईआरटी के इस आठवीं की किताब में न्‍यूमेरिकल वैल्‍यू 11, 11.0, 11.00 को एक समान बताया गया है। एक छात्रा ने दायर की है याचिका  दरअसल मद्रास की एक छात्रा ने याचिका दायर की है कि जिन लोगों ने दशमलव के बाद के दो अंकों तक उत्‍तर सही दिया है, उनका समय ज्‍यादा खर्च हुआ है, लेकिन जो अब रिजल्‍ट जारी किया गया है, उसमें दशमलव के बाद के अंकों को महत्‍व नहीं दिया गया है. इस पर कोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे छात्रों को भी पूरी तरह से वरीयता दी जाए. उनकी रैंक ऊपर की जाए. म...
10 दिन पहले पत्नी सीमा ने माफिया पति मुन्ना बजरंगी की हत्या का जताया था अंदेशा

10 दिन पहले पत्नी सीमा ने माफिया पति मुन्ना बजरंगी की हत्या का जताया था अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 10 दिन पहले ही पत्नी सीमा सिंह ने जताया था हत्या का अंदेशाः माफिया मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने लगभग 10 दिन पहले ही अपने पति की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। सीमा ने एक प्रेसवार्ता की थी जिसमें कहा था कि एसटीएफ के एक अधिकारी के इशारे पर उसके पति की हत्या हो सकती है। प्रेसकांफ्रेंस के दौरान सीमा सिंह ने यह भी कहा था कि लखनऊ पुलिस विकास नगर (लखनऊ) में हुई 2016 में उनके भाई पुष्पजीत की हत्या में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। आरोप था कि एक अन्य मामले, तारीक मर्डर केस में भी एसटीएफ आरोपियों को बचा रही है। माफिया की पत्नी का आरोप था कि मुन्ना जेल में गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है और डाक्टरों ने आने-जाने पर रोक लगा दी है। सीमा सिंह का आरोप था कि उनका पति झांसी जेल में बंद है और एसटीएफ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव एक बड़े अधिकारी के इ...
बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मेरठः यूपी में एक बड़ी दुर्दांत वारदात के तहत बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। वहीं कानून व्यवस्था और जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा और सक्रियता के साथ जेल की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले मुन्ना की पत्नी ने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। बताते हैं कि मुन्ना को तन्हाई बैरक में एक दूसरे माफिया के साथ रखा गया था। बताते हैं कि आज बसपा के पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में मुन्ना की अदालत में पेशी थी। शुरूआती रिपोर्ट में हत्या करने वाले का नाम सुनील राठी है। मुन्ना बजरंगी को रविवार...
कानपुर में गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए छह बच्चे डूबे, 3 के शव मिले, 1 सहीसलामत

कानपुर में गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए छह बच्चे डूबे, 3 के शव मिले, 1 सहीसलामत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए सात बच्चों में छह गंगा में डूब गए। जबकि एक सहीसलामत है। छह डूबे हुए बच्चों में तीन के शव गोताखोरों ने निकाल लिए हैं जबकि तीन का अभी कुछ पता नहीं चला है। इन सभी की उम्र 10 से 13 साल के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन साइकिलों से सात बच्चे गंगा नहाने आए थे। पुलिस मौके पर है और बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है। गंगा में जाल डालकर शवों को तलाशा जा रहा है।...
कानपुर में 3 सीओ और 21 थानों के कोतवालों के तबादले

कानपुर में 3 सीओ और 21 थानों के कोतवालों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगातार आपराधिक वारदातों के बीच बदमाशों पर नकेल कसने के लिए खाकी महकमे के अधिकारी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाहते हैं। शायद यही वजह है कि सोमवार को कानपुर के आला अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों और कोतवाली प्रभारियों के तबादले कर डाले। तबादलों के इस क्रम में क्षेत्राधिकारी घाटमपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी को वहां से हटाकर गोविंदनगर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है जबकि गोविंदनगर के सीओ सैफुद्दीन बेग को वहां से हटाकर अनवरगंज सर्किल का सीओ बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी अनवरगंज शैलेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी घाटमपुर बनाया गया है। इसी तरह सीसामऊ, गोविंदनगर, सचेंडी, नवाबगंज, छावनी, बर्रा, घाटमपुर, कलेक्टरगंज समेत 21 थानों के कोतवाली प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।          ...