Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। बागपत जेल में मारे गए माफिया डान मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया एवं बाहुबली, पूर्व सांसद धनंज्य सिहं, पीके सिंह और पूर्व भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनके आरोप ऐसे समय आए हैं जब पूरे प्रदेश में जेल के भीतर माफिया की हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं और हत्या के तार सीधे सरकार के बड़े अधिकारियों की ओर जा रहे हैं।

सीमा सिंह ने मीडिया वालों से कहा कि उनके पति से दुश्मनी मानते हुए काफी दिनों से उनकी हत्या की कोशिशें और षड़यंत्र शुरू हो चुके थे। इसमें सरकार के कुछ नेता और सांसद भी शामिल थे। मीडिया कर्मियों के नाम पूछने पर सीमा सिंह ने मोदी सरकार के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पर सीधा आरोप लगाया है। केंंद्रीय मंत्री के सीमा सिंह ने  अन्य लोगों के नाम भी लिए हैं।

सीमा सिंह ने कहा कि कृष्णानंद राय की हत्या में उनके पति शामिल नहीं थे। कहा कि अगली पेशी में उनके पति मुन्ना बरी होने वाले थे। इसलिए अलका राय, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के साथ मिलकर उनके पति की जान के पीछे पड़ी थी। दोनों को बागपत में सफलता मिल गई। पति की हत्या की खबर पर बागपत पहुंची सीमा सिंह ने खुलकर केंद्रीय मंत्री और अलका राय के अलावा अन्य लोगों के नाम लिए।

बताते चलें कि लगभग 10 दिन पहले सीमा सिंह ने अपने पति माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या का अंदेशा जताया था। इतना ही नहीं उसने जो-जो बाद कहीं थीं लगभग उसी अंदाज में हत्या हुई और बातें लगभग सही साबित हुईं। ऐसे में कई तरह के गंभीर सवाल उठ रहे है। राजनीतिक हल्के से लेकर आम जनमानस में इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। हालांकि माफिया की हत्या कोई ऩई बात नहीं है लेकिन उसकी पत्नी का प्रेसकांफ्रेंस में हत्या का अंदेशा जाहिर करना और बागपत ले जाने की साजिश रचने के अलावा अन्य बातों का सच साबित होना सवाल उठा रहा है। यही बातें लोगों में चर्चा का विषय बनती जा रही हैं जो आने वाले समय में सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।