Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : गुरुवार देर शाम एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एवं लोकजन पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी खुद उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए दी। बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी जानकारी उन्होंने अपने पिता की याद में बेहद भावुक ट्वीट किया। चिराग ने लिखा कि , 'पापा.. अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमें पता है आप जहां भी हैं, सदैव मेरे साथ ही हैं।' उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है। वीपी सिंह से लेकर मोदी तक की कैबिनेट में किया काम बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। राजनीति में लंबा समय बिताने वाले पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इं...
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, प्रज्ञा को टिकट देना गलत, एटीएस के पास थे सबूत

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, प्रज्ञा को टिकट देना गलत, एटीएस के पास थे सबूत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को प्रज्ञा को टिकट दिए जाने की अलोचना की। उन्होंने कहा कि 'उनका नाम मालेगांव मामले में आया था और महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए था। मालूम हो कि अठावले भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल रिपब्लिकल पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'आरपीआई ने मध्य प्रदेश में जबलपुर, सतना, रतलाम, मोरेना और सिधी से उम्मीदवार खड़े किए हैं। कहा, बाकी 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का करेंगे समर्थन  उन्होंने कहा कि वे इनके अलावा बाकी बची 24 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। इस दौरान अठावले ने ठाकुर के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि करकरे की मौत उनके श्राप की वजह स...
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज उनके बेंगलुरू स्थित आवास पर निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत लगभग सभी बड़े नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने जताया दुख  बताया जाता है कि अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ था। वे वरिष्ठ भाजपा नेता थे और केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। ये भी पढ़ेंः चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती बताते हैं कि अनंत कुमार का बासवानागुड़ी में श्रीशंकर कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह भाजपा के कद्दावरों और वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा धक्का लगा है।...
कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन

कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोकार्पण और गंगा टास्कफोर्स का गठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कानपुर पहुंचे। यहां आने के बाद वह सबसे पहले गंगा बैराज देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में गंगा बैराज का किया निरीक्षण, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय भी पहुंचा काफिला  उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद मुरली मनोहर जोशी व  महापौर प्रमिला पांडेय के अलावा अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले तथा मंत्री सुरेश खन्ना और सतीश महाना भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने नमामि गंगे परियोजना के तहत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय में रिमोट दबाकर 20 घाटों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का काफिला चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय भी पहुंचा। वहां सीएम योगी के साथ सभी भाजपा नेताओं ने नमामि गंगे योजना पर एक छोटी सी फिल्म देखी। मुख्यमंत्री योगी ने सीसाम...
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धनंजय सिहं, अलका राय पर लगाया पति की हत्या कराने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। बागपत जेल में मारे गए माफिया डान मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, माफिया एवं बाहुबली, पूर्व सांसद धनंज्य सिहं, पीके सिंह और पूर्व भाजपा नेता कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। उनके आरोप ऐसे समय आए हैं जब पूरे प्रदेश में जेल के भीतर माफिया की हत्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं और हत्या के तार सीधे सरकार के बड़े अधिकारियों की ओर जा रहे हैं। सीमा सिंह ने मीडिया वालों से कहा कि उनके पति से दुश्मनी मानते हुए काफी दिनों से उनकी हत्या की कोशिशें और षड़यंत्र शुरू हो चुके थे। इसमें सरकार के कुछ नेता और सांसद भी शामिल थे। मीडिया कर्मियों के नाम पूछने पर सीमा सिंह ने मोदी सरकार के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पर सीधा आरोप लगाया है। केंंद्रीय मंत्री के सीम...