Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः विवादित बोल बोलकर अपनी पार्टी की मुसीबतें बढ़ाने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी (भाजपा) को एससी/एसटी बिल पर तगड़ा बयान देकर कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। उनका यह बयान पार्टी को असहज करने वाला है। इस बार विधायक सुरेंद्र सिंह ने बयानबाजी में एक कदमा आगे बढ़ते हुए यहां तक कह डाला कि अगर ओबीसी के 2-4 विधायक भी तैयार हो जाएं तो वह इस्तीफा तक दे सकते हैं। विधायक ने कहा है कि राजनीति में केवल मत लेने के लिए इंसान और इंसानियत की हत्या करना बिल्कुल अपराध है और यह पाप है। कहा कि सभी सर्वदलीय लोगों ने जो बिल प्रस्तुत किया है। उसने भारत की आत्मा को झकझोरा है। ये भी पढ़ेंः अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब 70 वर्षों बाद आज जातिवाद समाप्त हो चुका था और छुआछूत भी मिट चुका था लेकिन क...
सिलसिला जारीः अबकी बार बस्ती में एनएच-28 पर गिरा फ्लाईओवर, 4 गंभीर, 2 के दबे होने की आशंका

सिलसिला जारीः अबकी बार बस्ती में एनएच-28 पर गिरा फ्लाईओवर, 4 गंभीर, 2 के दबे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बस्तीः प्रदेश में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने का सिलसिला जारी है। अबकी बार बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर फुटहिया चौराहे पर बन रहा निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। इससे वहां काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। दो मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है। पुलिस व प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि करोड़ों की कीमत से बन रहे इस फ्लाईओवर का 60 फीसद काम पूरा हो चुका है। लोगों का कहना है कि इस वक्त NH-28 पर फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट डालने का काम हो रहा था। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग  इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। मुख्यमंत्री...
चित्रकूट में शनिवारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

चित्रकूट में शनिवारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवारी अमावस्या के दिन आज बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु स्नान व पूजन को पहुंचे हैं। इन श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजन भी किया। इनमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस बार लगभग 10 लाख श्रधालुओ द्वारा मंदाकनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। वहीं बाबा कामदनाथ गिरी पर्वत की परिक्रमा भी 10 लाख श्रधालुओं द्वारा लगाई जाएगी। प्रशासन ने इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं और महिलाए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।  ...
15 अगस्त के बाद केजीएमयू में फ्री दिखा सकेंगे मरीज

15 अगस्त के बाद केजीएमयू में फ्री दिखा सकेंगे मरीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 15 अगस्त के बाद केजीएमयू यानी किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रबंधन अपने यहां ओपीडी में पड़ने वाला पर्चे का 1 रूपए खर्च लेना बंद कर रहा है। अब मरीज खुद को फ्री में दिखा सकेंगे। साथ ही पंजीकरण यानी एक बार रजिस्ट्रेशन की फीस पूर्व की भांति 50 रूपए ही रहेगी। जिसकी अवधि पूरे छह महीने होती है। यह जानकारी देते हुए केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डा. संतोष कुमार ने कहा कि 15 अगस्त को ओपीडी बंद रहती है। इसलिए यह व्यवस्था 16 अगस्त से शुरू होगी। अब यह खर्चा केजीएमयू खुद ही वहन करेगा। माना जा रहा है कि केजीएमयू के इस कदम से लोगों का एक तो जेब खर्च बचेगा। दूसरा उनको बार-बार पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।      ...
15 अगस्त को लांच होगी मोब लिंचिंग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘द ब्रदरहुड’

15 अगस्त को लांच होगी मोब लिंचिंग पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘द ब्रदरहुड’

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, वीडियो
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः मोब लिंचिंग प्रकरणों और सांप्रदायिकता एकता की घटनाओं को एक साथ जोड़कर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म “द ब्रदरहुड” 15 अगस्त को देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 10 और 11 अगस्त को टीवी नेटवर्क टाटा स्काई पर भी फ़िल्म के चार स्पेशल प्री-व्यू हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिल्ली के नजदीक दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात अखलाक नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उसपर ग्रामीणों को गाय की हत्या करने और मांस का सेवन करने का शक था। फ़िल्म का निर्माण व निर्देशन वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने किया है। उन्होंने बताया है कि फ़िल्म को भारतीय सेंसर अपीलेट ट्रिब्यूनल ने पास कर दिया है। ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर सनी लियोनी ये किसके लिए मांग रही हैं मदद, कौन है ये दरअसल, फ़िल्म को भारतीय सेंसर बोर्ड ने सर्...
बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  ढेले वाले दुकानदारों से अवैध वसूली, मारपीट और बालू व गिट्टी के ट्रकों से अवैध वसूली के लिए बदनाम बांदा शहर की एक पूरी की पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लंबे समय से इस चौकी पर डेरा जमाए सिपाहियों और दरोगाओं को हटाकर लाइन में भेज दिया गया है। ऐसा मामले में लगातार चौकी पुलिस की शिकायतें मिलने के बाद एसपी शालिनी ने किया है। इस बदनाम चौकी का नाम है सिविल लाइन पुलिस चौकी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली पाश इलाके की पूरी सिविल लाइन पुलिस चौकी की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान एक चौकी इंचार्ज, एक दरोगा और सात सिपाहियों पर लाइन हाजिर की गाज गिरी है। इतनी बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है जबकि लोगों में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे ज्यादा घटना के कारणों को लेकर चर्चा हो रही है। बताया  जाता है कि...
जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…

जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः एक कार्यक्रम में आज लखनऊ पहुंचे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ODOP समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रपति श्री कोविंद ने प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के बांदा की जीवनदायिनी कही जाने वाली केन नदी का पत्थर देखकर कहा कि उनको इसे देखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद आ गई। ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन कहा कि वह अक्सर कहा करते थे कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने श्री बाजपेई से पूछा कि वह अपने भाषणों में अक्सर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश एक उत्तम प्रदेश है, इसकी वजह क्या है तो अटल जी ने कहा था कि आप खोज कीजिए, खुद पता चल जाएगा। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ऐसी है कि जो यूपी से ...
बुलंदशहर में हादसा, श्रद्धालु युवती की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर में हादसा, श्रद्धालु युवती की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलन्दशहर: जिले की खुर्जानगर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में आज सुबह श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक टेंपो में ट्रैक्टर ने तेज टक्कर मार दी। इससे टेंपों में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये भी पढ़ेंः मेरठ के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, डिप्टी कमीश्नर समेत 3 घायल बताया जाता है कि रूपवास पंचगई गांव का एक परिवार हरिद्वार से कांवड़ लाया था। उसके साथ परिवार के सभी लोग पास के प्रसिद्ध सिध्देश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। वहां से सभी लोग पूजन करके वापस घर लौट रहे थे। ये पूरा परिवार ऑटो पर सवार था। इसी दौरान रास्ते में बुलन्दशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाँकर मोड़ पर एक तेज रफ्...
पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, पिता-बेटी की मौत-दो बच्चे गंभीर

पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, पिता-बेटी की मौत-दो बच्चे गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगराः समरनीति न्यूज, आगराः जिले में हुई एक ह्रदयविदारक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद अपने तीन बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से उसकी और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन दो बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी पढ़ेंः सीतापुरः तालाब में नहाने उतरे दो मासूम, फिर नहीं लौटे.. बताते हैं कि थाना ताजगंज के श्यामो गांव में मान सिंह की पत्नी रीना देवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। बच्चों में एक बेटी अर्चना और दो बेटे अभय और भूपेंद्र शामिल थे। बताते हैं कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करता था। पत्नी रीना की कैंसर से बीती 27 जुलाई को मौत हो गई थी। इसके बाद पति मान सिंह परेशान था और कई बार अकेलेपन से परेशान होकर आत्महत्या की बात कहा करता था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे परिजनों को उसकी और सारे बच्चों की तबियत बिगड़ी मिली। परिव...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखनऊ में, ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ समिट का करेंगे उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 10 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग द्वारा आयोजित 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) समिट का सुबह 11:00 बजे उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पहुंचकर देश के राष्ट्रपति श्री कोविंद सबसे पहले ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही वह दस्तकारों से परिचय करने के बाद उनसे वार्ता भी करेंगे। उसके बाद 11:15 बजे राष्ट्रपति मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। फिर वहां पर समिट का दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। ये भी पढ़ेंः ताजमहल समेत देश के 6 वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों का दीदार हुआ महंगा इसके बाद एमएसएमई मिनिस्टर सत्यदेव पचौरी का भाषण होगा। इस मौके पर ओडीओपी लाभार्थियों को ऋण पत्र तथा टूलकिट का वितरण किया जाएगा। राष्ट्रपति कुछ लाभार्थियों से योजना के बारे में जानकारी ...