Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में शनिवारी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवारी अमावस्या के दिन आज बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु स्नान व पूजन को पहुंचे हैं। इन श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजन भी किया।

इनमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बुजुर्ग श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस बार लगभग 10 लाख श्रधालुओ द्वारा मंदाकनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी।

वहीं बाबा कामदनाथ गिरी पर्वत की परिक्रमा भी 10 लाख श्रधालुओं द्वारा लगाई जाएगी। प्रशासन ने इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं और महिलाए पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।