Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

UP : करना था जीभ का इलाज, कर दिया खतना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी के बरेली से डाक्टर की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जीभ का इलाज कराने गए बच्चे का डाक्टर ने खतना कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मुख्य चिकित्साधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर आरोप सही हैं तो संबंधित डाक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। परिवार के लोगों का आरोप, बोलने में थी बच्चे को दिक्कत जानकारी के अनुसार बरेली के संजय नगर के रहने वाले हरिमोहन यादव का कहना है कि उनका दो साल का बेटा है, जो बोल नहीं पाता है। किसी ने बताया था कि डा. एम खान छोटा सा जीभ का आपरेशन कर देंगे तो बच्चा ठीक से बोलने लगेगा। ये भी पढ़ें : Mainpuri : दो भाई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की हत्या कर आरोपी ने खुद को गोली से उड़ाया इसपर प...
यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

यूपी सहकारिता : लखनऊ-बांदा-बिजनौर-मेरठ और आगरा समेत 39 जिलों में भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सहकारिता चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने 39 जिलों में बड़ी जीत दर्ज कराई है। इसके साथ ही भाजपा ने सहकारिता में सपा के दबदबे को तोड़ दिया है। लखनऊ समेत यूपी के 39 जिलों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपाइयों में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है। अयोध्या से धर्मेंद्र सिंह, सुल्तानपुर से योगेंद्र सिंह यूपी में 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव संपन्न हुआ है। इनमें रायबरेली से विवेक सिंह, फिरोजाबाद से अतुल प्रताप सिंह, शाहजहांपुर से डीपीएस राठौर, सुल्तानपुर में योगेंद्र सिंह, सिद्धार्थनगर में कुंवर विक्रम सिंह निर्वाचित हुए हैं। बिजनौर से दिनेश, महोबा-हमीरपुर से चक्रपाणि त्रिपाठी अयोध्या-अंबेडकरनगर से धर्मेंद्र सिंह, मेरठ से विमल शर्मा, मिर्जापुर से जगदीश सिंह पटेल, एटा से प्रतेंद्रपाल सिंह, बांदा में प...
बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

बिजनौर : सिपाहियों को भारी पड़ा अधिकारियों के नाम पर फ्री-फंड का खाना, SP ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर में अधिकारियों के नाम पर होटल से फ्री का खाना लेकर मौज लेना सिपाहियों को भारी पड़ा। पांचों की पोल खुल गई। पांचों लाइन हाजिर हो गए हैं। इन पांचों सिपाहियों पर एसपी ने कार्रवाई का डंडा चलाते हुए जांच भी शुरू करा दी है। बिजनौर एसपी ने शिकायत पर पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ सीओ को जांच सौंपी है। मामला जिले के नूरपुर थाने से संबंधित है। पांचों सिपाही लाइन हाजिर, सीओ को जांच जानकारी के अनुसार पांच सिपाही इंडियन होटल के मालिक को धमकाकर अधिकारियों के नाम पर फ्री में खाना पैक कराकर ले जाते थे। बताते हैं कि ये सिपाही कभी सीओ तो कभी दूसरे अधिकारियों का नाम लेते थे। होटल मालिक ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से कर दी। एसपी ने जानकारी लेने के बाद दोषी पांचों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पांचों सिपाहियों के नाम अमित, कपिल तेवति...
यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 39 जिलों में सहकारी बैंकों में चुनाव जारी हैं। बीजेपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकांश जिलों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बताते चलें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव निदेशक मंडल के सदस्य कर रहे हैं। आज जिन जिलों में चुनाव है उनमें बांदा, महोबा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी में आज चुनाव है। इन जिलों में चल रहे चुनाव इसी तरह मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत में चुनाव, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, इलाहाबाद, कौशांबी, सुल्तानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर में भी आज चुनाव हैं। बताते चलें कि लखनऊ से बीजेपी ने लखनऊ से वीरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये भ...
थप्पड़ पर हड़ताल : सीडीओ बोले- चांटा नहीं, बस डांटा

थप्पड़ पर हड़ताल : सीडीओ बोले- चांटा नहीं, बस डांटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) ने सीडीओ पूर्ण बोरा पर थप्पड़ मारने के साथ-साथ कान पकड़वाने और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। साथी के समर्थन में सभी वीडियो ने हड़ताल कर दी। अब जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन में धरना दे रहे हैं। आज एएसपी को ज्ञापन भी सौंपा है। उधर, सीडीओ ने आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि उन्होंने चांटा नहीं मारा, बस डांटा था। हांलाकि, घटना का सीसीटीवी फुटैज कुछ और ही सच्चाई दिखा रहा है। पीड़ित वीडीओ ने कही यह बात.. हड़ताल पर बैठे वीडीओ दीपेंद्र कुमार का कहना है कि वह नजीबाबाद की ग्राम पंचायत रामपुर चाठा में तैनात हैं। सोमवार को सीडीओ पूर्ण बोरा ने वहां का निरीक्षण किया। विकास कार्यों में कमी मिली तो दूर करने को कहा। इतना ही नहीं पंचायत सचिवालय में बनी पुस्तकालय में किताबें कम मिलने की बात कहते हुए...
UP : जल्द बदलेंगे बीजेपी के 40 से ज्यादा ऐसे जिलाध्यक्ष..

UP : जल्द बदलेंगे बीजेपी के 40 से ज्यादा ऐसे जिलाध्यक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : अगले साल लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। इसी क्रम में अब जिलों में भी बदलाव करने वाली है। पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के पूरा होने के बाद अगले महीने 40 से ज्यादा जिलों के अध्यक्षों का बदला जाना तय है। इसके लिए दावेदारों ने भी दम लगाना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बदले जाने वालों में ऐसे जिलाध्यक्ष शामिल हैं जो लंबे समय से अपने पद पर जमे हैं। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दो बार बैठ चुके हैं। शिकायतों वाले व संगठन में समन्वय न बैठा पाने वाले हटेंगे साथ ही ऐसे जिलाध्यक्ष भी हैं जिनके खिलाफ काफी शिकायतें हैं। इनमें से कुछ जिलाध्यक्षों के खिलाफ पार्टी संगठन में समन्वय न बैठा पाने की शिकायतें भी शामिल हैं। कई ऐसे हैं जो जनप्रतिनिधियों के इशारों पर चल रहे हैं। संगठन के प्रति जिम्मेदारी का सही ढंग स...
UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..

UP Weather : भीषण गर्मी से बेहाल यूपी, कानपुर की रात सबसे गर्म, इन जिलों में पारा 44 पार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरा उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। तेज लू लोगों पर और सितम ढा रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन गर्मी इसी तरह सताएगी। यहां तक कि रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। मंगलवार को गर्मी का हाल यह रहा कि झांसी में तापमान 46 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की सूची के अनुसार जिन 33 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। इन शहरों में 44 पारा हुआ पार वहीं 8 शहरों में तापमान 44 डिग्री से उपर रहा। इनमें कानपुर, आगरा, हमीरपुर, वाराणसी, फुर्सतगंज, आगरा, बस्ती शामिल रहे। वहीं बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद में तापमान 43 डिग्री से उपर रहा। इसी तरह उरई, गोरखपुर, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच में पारा 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। कानपुर की रात सबसे गर्म रिकार्ड मौसम विभाग की माने तो सबसे ज्यादा गर्म रात कानपुर की रही। कानपुर में न्य...
UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। फिरोजाबाद और गोंडा समेत कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन को हटा दिया गया है। राजेश त्यागी अमरोहा के नए डीएम गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वहीं निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा को गोंडा जिले का डीएम बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..? https://samarneetinews.com/banda-huge-hospital-on-green-b...
लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कील-काटें दुरुस्त करने में लगे हैं। सबसे ज्यादा तैयारियां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही हैं। हालांकि, बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार टिकट वितरण की होगी। इसकी वजह है कि बीजेपी के तमाम मौजूदा सांसदों के लिए उनके अपने ही चुनौती बने हुए हैं। बात साफ है। सांसदों की लोकसभा के विधायक ही टिकट की दौड़ में उनपर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लोकसभा-2024 में पार्टी के लिए टिकट वितरण चुनौती पार्टी आला कमान खुद इस बात को समझ रहा है। ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र के विधायक ही अपने सांसद के खिलाफ टिकट के लिए किसी न किसी तरह से दम लगा रहे हैं। इन विधायकों का सपना विधानसभा से कूदकर लोकसभा में जाने का है। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जो अति महत्वाकांक्षा का शिकार हैं। यही वजह है कि इस समय उत्तर प्रदेश में...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, गाजियाबाद में 50 हजार का ईनामी विशाल चौधरी ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, गाजियाबाद में 50 हजार का ईनामी विशाल चौधरी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। गाजियाबाद पुलिस ने आज शाम 50 हजार के ईनामी बदमाश विशाल चौधरी उर्फ मोनू को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ गंगनहर के चितौड़ा पुल के पास हुई है। जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर आज शाम करीब 4 बजे मुरादनगर गंगनहर के चितौड़ा पुल के पास हुआ। व्यापारी मुकेश गोयल हत्याकांड में था शामिल पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को सुबह से ही गंगनहर पटरी पर कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिलने लगी थी। इसलिए पुलिस ने गंगनहर रोड को ब्लाक करते हुए जबरदस्त ढंग से कांबिंग शुरू कर रखी थी। इसी बीच पुलिस को बाइक पर बदमाश मोनू उर्फ विशाल चौधरी आता दिखाई दिया। ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर.. बताते हैं कि पुलिस को देखते ही उसने गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी...