Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

यूपी : सिनेमा हॉल की दीवार-छज्जा गिरने से 2 की मौत, कई घायल

यूपी : सिनेमा हॉल की दीवार-छज्जा गिरने से 2 की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। शहर के माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार तोड़ते समय छज्जे समेत गिर गई। मलबे के नीचे 9 मजदूर दबकर घायल हो गए। इनमें से दो की गंभीर हालत में मौत हो गई। बाकियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुराने निर्माण को तोड़ते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अमरोहा के कमलेश चंद्र अग्रवाल का आजाद रोड पर माधव सिनेमा हॉल है। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। इसका जिम्मा जहीर नाम के ठेकेदार को सौंपा गया। आज सुबह करीब 9 मजदूर पुरानी दीवार तोड़ रहे थे। 12 फिट ऊंची दीवार में छह फिट का छज्जा बना था। ये भी पढ़ें : Lucknow : मीटिंग में बनियान पहनकर पहुंचा अधिकारी, सस्पेंड बताते हैं कि तोड़ते समय अचानक दीवार छज...
बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

बिजनौर : नदी की धारा में फंसी रोडवेज बस, JCB से 70 यात्रियों को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरनाक हालात हैं। कोटावली नदी का दोबारा जलस्तर बढ़ने से रपटे के बीच एक यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज यह रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी। रोडवेज बस में बड़ी संख्या में यात्री थे। ऐसे में करीब 70 जिंदगियां मौत के मुंह में फंस गईं।  लेकिन अधिकारियों ने समझदारी से काम लेते हुए जेसीबी के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यात्रियों को बचाने की ऐसी तस्वीरें सामने आईं कि हर किसी की सांसें अटक सी गईं। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकल आए। वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भागूवाला क्षेत्र के कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंस गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज बारिश से बढ़ा भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर तेज बारिश...
बिजनौर में बाढ़ से 12वीं तक के स्कूल बंद, CM Yogi कर सकते हैं दौरा

बिजनौर में बाढ़ से 12वीं तक के स्कूल बंद, CM Yogi कर सकते हैं दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। इससे बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदियों के किनारे बसे गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। हालात को देखते हुए बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में 12वीं तक के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूलों में 2 दिन के लिए अवकाश घोषित किया है। सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां अब 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। वहीं चर्चा है कि बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी बिजनौर जा सकते हैं। इससे पहले सीएम योगी ने सहारनपुर का हवाई दौरा किया था। ऐसे में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बाढ़ के कारण ज्यादातर गांवों में प...
हेट स्पीच : आजम खां को दो साल कैद, ढाई हजार जुर्माने की सजा

हेट स्पीच : आजम खां को दो साल कैद, ढाई हजार जुर्माने की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा नेता आजम खां को नफरती भाषण मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। रामपुर की अदालत ने आजम को दो साल कैद और ढाई हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दरअसल, आजम खां पर आरोप है कि उन्होंने 18 अप्रैल 2019 को धमारा गांव में एक चुनावी जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। हेट स्पीच मामले में गई थी आजम की विधायकी इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। इस मामले की सुनवाई के बाद शनिवार को आजम खां को नफरती भाषण मामले में दोषी पाया गया। बताते चलें कि इससे पहले आजम खां की हेट स्पीच मामले में विधायकी जा चुकी है। ये भी पढ़ें : महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बेटी से बना रहे थे शादी का दबाव, दो भाइयों पर FIR..   ...
दो महिलाओं की बच्चों समेत डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले चारों शव

दो महिलाओं की बच्चों समेत डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले चारों शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बरसाती नदी में तेज बहाव में एक टेंपो नदी में डूब गया। इससे दो महिलाओं व दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने चारों शव बाहर निकाल लिए हैं। वहीं परिवार और गांव में मातम पसर गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बरसाती नदी को जाने वाले इस खतरनाक अस्थाई मार्ग को दोनों ओर से बंद करने के निर्देश दिए हैं। बिजनौर के नगीना के पास हुई घटना से कोहराम जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगीना में गुरुवार रात बरसाती नदी में पानी का तेज बहाव आया। इससे वहां से गुजर रहा एक टेंपो नदी में बहकर डूब गया। टेंपो सवार दो महिलाओं व दो बच्चियां उसमें डूब गईं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा बच्चों के पिता ने किसी तरह खुद की जान तो बचा ली, लेकिन बच्चों और पत्न...
अमरोहा : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को चेहरा बिगाड़ने की धमकी, जमानत पर छूटकर आए आरोपी का दुस्साहस

अमरोहा : दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को चेहरा बिगाड़ने की धमकी, जमानत पर छूटकर आए आरोपी का दुस्साहस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले में एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को आरोपी ने मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है। पीड़िता को कालेज से लौटते समय रास्ते में रोककर आरोपी ने कहा है कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो चेहरा बिगाड़ देगा और जान से मार देगा। दरअसल, घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हाल ही में जमानत पर छूटा है। दुष्कर्म की घटना करीब 1 साल पुरानी है। पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जमानत पर छूटे आरोपी का दुस्साहस बढ़ा बताया जाता है कि हसनपुर की रहने वाली एक छात्रा से लगभग एक साल पहले घर में घुसकर दुष्कर्म हुआ था। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था। अब करीब 1 साल बाद वह जमानत पर छूटा है। ये भी पढ़ें : UP : भारी पड़ा टमाटर के लिए बाउंसर लगाना, सपा नेता पर मुकदमा-सब्जी विक्रेता भी मुसीबत में फंसा ...
UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम लगातार कहर ढा रहा है। मौसम विभाग ने इसी बीच अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी के 7 से 10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ में भी बारिश जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी यूपी में बदली छाई रहेगी। इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट आंचलिक मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने पश्‍च‍िमी यूपी के गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि सहारनपुर और आसपास के जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी...
बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत कुल 17 जेलरों के तबादले हुए हैं। डीजी जेल की ओर से तबादला सूची जारी की गई है। इनमें से 7 जेलरों का समय पूरा होने के कारण स्थानांतरण हुआ है। डीजी जेल एसएन साबत ने गुरुवार को 17 जेलों के कारापालों का स्थानांतरण किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि किसी को अवकाश नहीं मिलेगा। जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने नहीं चलने दी माफियाओं की मनमानी जानकारी के अनुसार बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा का तबादला सुल्तानपुर जेल हुआ है। वह तेज-तर्रार और बेदाग छवि वाले अधिकारी हैं। बांदा में करीब डेढ़ साल तैनाती के दौरान मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में बंद रहे। उन्होंने माफियाओं की बिल्कुल मनमानी नहीं चलने दी। जिस समय बांदा जेल में मुख्तार और दूसरे माफियाओं के डर से जेल अधीक्ष...
क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

क्या संजय निषाद ने बढ़ा दी बीजेपी की टेंशन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (लखनऊ) : पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक और तैयार हो रहे महागठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले ही असहज है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गठबंधन के लिए नए सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस सबके बीच एनडीए में सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने एक बड़ा बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ाने का काम किया है। भाजपा के लिए क्यों अहम हैं संजय निषाद दरअसल, संजय निषाद को बीजेपी हल्के में नहीं ले सकती। इसकी वजह है कि संजय वही नेता हैं जिनके बेटे प्रवीण ने 2018 में गोरखपुर उप चुनाव में भाजपा को लोकसभा उप चुनाव में पटखनी दी थी। वो भी उस सीट पर जो सीएम योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी समझ रही है कि निषाद समाज और सीटों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनकी नाराजगी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह ह...
यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

यूपी में बेखौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या की, गहने भी लूटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पुलिस के लगातार एनकाउंटर करने के बावजूद बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में दिनदहाड़े एक विवाहिता की घर में घुसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने गहने भी लूटे हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व अन्य अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है। कस्बे के गंगानगर मोहल्ले में हुई घटना जानकारी के अनुसार गजरौला शहर के मोहल्ला गंगानगर में खल के कारोबारी नरेंद्र सिंह का घर है। वहां उनका बेटा अमित और बहू कोमल (30) रहते हैं। बताते हैं कि रविवार दोपहर में नरेंद्र अपनी दुकान पर थे, जबकि उनका बेटा अमित कहीं गया हुआ था। वहीं सास खाद गुजर चौराहे पर बने अपने दूसरे मकान पर थीं। वारदात के समय घर में अक...