Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का वादा, श्रमिकों के लिए घुटना प्रत्यारोपण भी गंभीर बीमारी में होगा शामिल

श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का वादा, श्रमिकों के लिए घुटना प्रत्यारोपण भी गंभीर बीमारी में होगा शामिल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य गुरुवार सुबह सबसे पहले संतनगर लेबर अड्डा पहुंचे और वहां मजदूरों के पंजीकरण विशेष शिविर का उद्घाटन किया। वह मजदूरों से सीधे मिले और योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद वह शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचे और वहां कार्यक्रम को संबोधित किया। बताया कि आरटीजीएस के तहत सीधे लाभार्थी का धन उसके खाते में भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः वीडियों में देखें टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी, दंपति को बंधक बनाकर पीटा शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में आयोजित मजदूर पंचायत में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मजदूरों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्री मौर्य ने विभिन्न योजनाओं के 1214 लाभार्थियों को 2.86 करोड़ मदद के रूप में बांटे। कहा कि सरकार उन सभी मजदूरों को सौर ...
अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान

अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः जेट एयरवेज में क्रू की एक लापरवाही से आज यहां सौ से ज्यादा यात्रियों की जान पर बन आई। विमान के उड़ान भरने के बाद कुछ यात्रियों की नाक-कान से खून बहने लगा और उनमें दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई से जयपुर जा रहे इस विमान को रास्ते से ही वापस लौटा लिया गया। बताते हैं कि मुंबई से जयपुर के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइन ने 166 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। लेकिन टेकऑफ के बाद विमान को वापस मुंबई उतारना पड़ा। क्रू की लापरवाही से बिगड़े हालात, आक्सीजन का बटन दबाना भूल गया   दरअसल, जेट एयरवेज़ की मुंबई-जयपुर उड़ान के बाद वापस मुंबई लाकर उतारना पड़ा। दरअसल, विमान का क्रू एक छोटी लेकिन जानलेवा गलती कर बैठा। वह केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था जो विमान में आक्सीजन बनाए रखने का काम करती है। ये भी पढ़ेंः गुजरात में वायुसेना का विमान जगुआर क्र...
उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव 21 नंवबर को – श्याम बिहारी मिश्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा आज रिजेंटा होटल में सम्पन्न हुई। इस आम सभा की अध्यक्षता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पण्डित ने की। जबकि संचालन महामंत्री विनोद गुप्ता ने किया। सह-कोषाध्यक्ष रोशन लाल अरोड़ा ने 3 साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। व्यापार मंडल ने 3 साल के कार्यों का विवरण भी व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी मिश्रा ने घोषणा की  आम सभा में मुख्य अतिथि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने 21 नवंबर को चुनाव की घोषणा की। साथ ही कहा कि चुनाव मनोनयन से नहीं वोटिंग से ही होंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल का 21 सितंबर को कलक्टरगंज कैम्प कार्यालय से व्यापार मंडल सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी केके द्विवेदी और रामेश्वर लाला को सदस्यता प्रमुख बनाया ...
तीन तलाक देना अब बना अपराध, मोदी सरकार की कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

तीन तलाक देना अब बना अपराध, मोदी सरकार की कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः तीन तलाक देना अब अपराध होगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए अब अध्यादेश का रास्ता अपना लिया है। केंद्र की कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेसकांफ्रेंस में दी। साथ ही कानून मंत्री ने तीन तलाक बिल के अटकने पर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी   प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद ने कहा है कि तीन तलाक के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। कहा कि पूरे देश में अबतक कुल 430 तीन तलाक के मामले सामने आए हैं। इनमें 229 मामले जजमेंट के पहले और 201 जजमेंट के बाद के हैं। ये भी पढ़ेंः तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली निदा खान का हुक्का-पानी बंद, निदा बोलीं, किसी का कापीराइट नहीं इस्लाम इस मौके पर ...
बंगला-गाड़ी कुछ नहीं, फिर भी करोड़पति हैं मोदी

बंगला-गाड़ी कुछ नहीं, फिर भी करोड़पति हैं मोदी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बंगला और गाड़ी न हो, लेकिन फिर भी वे करोड़पति हैं। दरअसल, यह जानकारी सामने आई है प्रधानमंत्री मोदी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी होने के बाद। 2014 के चुनाव के बाद से 2018 तक प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति में लगभग 75 लाख रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। बताया जा रहा है कि 2014 में जब लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने अपनी संपत्ति का हलफनामा जमा किया था तब उनके पास करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति थी। अब यह संपत्ति बढ़कर 2.28 करोड़ रुपए हो गई है। पीएमओ ने जारी किया प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति का ब्योरा  खास बात यह है कि पीएम मोदी के नाम पर कोई भी चार पहिया या दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड नहीं है। बताया जा रहा है कि पीएम पद संभालने के बाद उन्होंने कहीं कोई नया सोना भी नहीं खरीदा है। आपकतो बताते चलें कि प्रधानमंत्री की संपत्ति का यह ब्योर...
सुनिये आडियोः अंडरवर्ल्ड डान रवि पुजारी की बीजेपी नेता को धमकी, 5 करोड़ दो, नहीं तो ठोक देंगे !

सुनिये आडियोः अंडरवर्ल्ड डान रवि पुजारी की बीजेपी नेता को धमकी, 5 करोड़ दो, नहीं तो ठोक देंगे !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी से सटे उन्नाव जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामना आया है। धमकी देने वाले ने खुद को अंडर वर्ल्ड डान रवि पुजारी बताते हुए बीजेपी नेता अरुण सिंह से पांच करोड़ रुपए देने, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी है। बताया जाता है कि अरुण सिंह बीजेपी नेता हैं और उन्नाव से ब्लॉक प्रमुख हैं। फोन करने वाले ने बीजेपी नेता को धमकी देते हुए कहा है कि उसके आदमी आएंगे, अगर उनको  पांच करोड़ रूपए नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !  फोन करने वाले ने मैसज करके फोन नंबर व डिटेल देने को कहा। बाद में बीजेपी नेता को मैसेज भी मिले हैं। धमकी भरे फोन और मैसेज आने से भाजपा नेता का परिवार और उनके समर्थक चिंता में...
किसानों के लिए खुशखबरीः यूपी कैबिनेट में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब सीधे किसानों के खाते में पैसा

किसानों के लिए खुशखबरीः यूपी कैबिनेट में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब सीधे किसानों के खाते में पैसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार की ओर से सरकार के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर है। मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में चार अहम प्रस्तावों पर मुहर लग गई। बैठक में धान खरीद नीति में बदलाव कर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का काम किया है। योगी सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार ने इस बार किसानों के हित के लिए बड़ा फैसला किया है। धान खरीद का लक्ष्य 43 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन हुआ  जहां धान खरीद का लक्ष्य 43 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर अब 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है वहीं अब धान खरीद का पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजेगी। अबतक इसका भुगतान चेक के माध्यम से होता था। इससे बिचौलियों की मनमानी पर रोक लगेगी। ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि विश्वविद्यालय देगा बुंदे...
मेरठ में पुलिस सुरक्षा के बावजूद घर में घुसकर गोलियां बरसाईं, एक की हत्या, पांच गंभीर

मेरठ में पुलिस सुरक्षा के बावजूद घर में घुसकर गोलियां बरसाईं, एक की हत्या, पांच गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः जिले की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक 50 हजार के इनामी खतरनाक बदमाश सोनू ने डबल मर्डर के गवाह की घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्यारे ने इस वारदात को पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए घर में घुसकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देकर यह अपराधी वहां से फरार हो गया। पुलिस सुरक्षा में था परिवार, सोते समय बदमाशों ने बरसाईं गोलियां  सोते हुए लोगों पर बरसाई गईँ गोलियों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात ने जहां पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी है। वहीं महकमे के अधिकारियों के होश भी उड़ा दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लगभग दो महीने पहले पति-पत्नी की कर डाली थी हत्या, अब गवाह को मारा   बताया जाता है कि लगभग दो माह पहले हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना में सोनू नाम के अपराधी ने वहां रहने वाले प्रेम सिंह और उनकी पत्नी क...
कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

कचहरी के पास कूड़े का ढेर, अधिवक्ताओं में पनप रहा आक्रोश

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय कचहरी के बाहर पड़ा कूड़ा समस्याओं का कारण बन गया है। भले ही देशभर में सफाई अभियान का झंडा बुलंद हो रहा है लेकिन कानपुर में कचहरी परिसर के पास पड़ा कूड़े का ढेर बीमारियों को दावत दे रहा है। वहीं इसकी दुर्गंध समस्या की वजह बनी हुई है। इस मामले में कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी का कहना है कि कानपुर सिविल कोर्ट में एडीआर बिल्ड़िंग का निर्माण हो रहा है।   निर्माणाधीन स्थल पर कई वर्षों का कूड़ा पड़ा हुआ था जिसको हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी लेकिन विभाग के ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी न करके उपरोक्त कूड़ा कचहरी के बाहर फिंकवा दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत अधिवक्ताओं द्वारा माननीय जिलाजज महोदय से की गई है। बताया कि इसपर नजारत द्वारा ठेकेदार को तुरंत उपरोक्त कूड़ा वहाँ से हटवाने को कहा गया। लेकिन अबतक...
यशोदा ने एक कान्हा को संभाला, आप सैकड़ों को संभाल रहीं- प्रधानमंत्री मोदी

यशोदा ने एक कान्हा को संभाला, आप सैकड़ों को संभाल रहीं- प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां वाराणसी में आंगनबाड़ी महिला कार्यकत्रियों से कहा कि माता यशोदा ने सिर्फ एक कान्हा को पाला था लेकिन आप लोग तो  ने तो न जाने कितने कान्हा को पाल रही हैं। ये बातें आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहीं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में अपना 68वें जन्मदिन के मौके पर दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। हेलीपेड पर उतरकर सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यहां डीरेका में पीएम मोदी अपने हेलीकॉप्टर से उतरकर सबसे पहले आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी का उड़न खटोला डीरेका में लैंड किया। इसके ब...