Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

ट्रक-बस की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायलों में तीन रेफर

ट्रक-बस की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायलों में तीन रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचेता कालोनी के पास सोमवार देर रात बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद जीरो रोड डिपो की बस की ट्रक से भिड़ंत, दो याात्री बुरी तरह फंसे  वहां करीब तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई। बताते हैं कि इलाहाबाद के जीरो रोड डिपो की बस चित्रकूट से इलाहाबाद के लिए जा रही थी इसी दौरान शहर की सुजेता कालोनी के पास यह हादसा हो गया। ये भी पढ़ेंः सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन  बताया जाता है कि बस में आगे बैठे पहाड़ी थाना क्षेत्र के बारामाफी के रहने वाले संत बाबू और बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र हरिश...
सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

सिक्किम के पहले एयरपोर्ट ‘पाक्योंग’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सिक्किम राज्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। ये उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने दो दिन के सिक्किम दौरे पर रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए थे। इस दौरान सेना के लिबिंग हेलीपैड पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने स्वागत किया था। ये भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपुर में सरेआम पूर्व मेयर की एके-47 से भूनकर हत्या बताया जाता है कि हवाई अड्डा 4500 फीट की उंचाई पर बनाया गया है जिसका नाम पाक्योंग है और यह हवाई अड्डा 206 एकड़ की जमीन पर बना है। इसको बनाने में लगभग 9 साल लग गए। इसको बनाने में 605 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। ये भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन.. यह हवाई अड्डा...
बिहार के मुजफ्फरपुर में सरेआम पूर्व मेयर की एके-47 से भूनकर हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में सरेआम पूर्व मेयर की एके-47 से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर नगर बनारस बैंक चौक के पास दुस्साहिक वारदात के तहत रविवार शाम अपराधियों ने जिले के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को AK-47 से भूनकर हत्या कर दी। हत्यारों ने उनको 50 से अधिक गोलियां मारी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। ये भी पढ़ेंः  प्रधान की शादीशुदा बेटी को घर में घुसकर सिर में मारी गोली, तड़पकर मौत यह घटना लगभग शाम 7:30 बजे की है। घटना के वक्त मेयर अपने ड्राइवर के साथ कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक किया। अपराधियों ने अपनी बाइक को पूर्व मेयर की गाड़ी के आगे रोक दिया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बदमाशों ने मेयर की गाड़ी पर आगे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भागकर इधर-उधर छिप गए। लोगों ने कहा कि अपराधियों ने दो मैगजीन खाली कर दीं। बाद में बदमाश हथ...
मुलायम और अखिलेश ने एक मंच से बोला पीएम मोदी पर हमला, जानिए क्या कहा…

मुलायम और अखिलेश ने एक मंच से बोला पीएम मोदी पर हमला, जानिए क्या कहा…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रविवार को दिल्ली में सपा की साइकिल रैली का समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव एक मंच पर नजर आए। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुलायम के पैर छूकर आशिर्वाद भी लिया। इस मौके पर मुलायम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान संघर्ष कर रहा है और मेरा आशिर्वाद उनके साथ है। ये भी पढ़ेंः यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर मुलायम ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा और कहा कि 15 लाख का वादा करने वाली सरकार ने एक रुपए भी नहीं दिए। मुलायम ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक भ्रष्टाचार फैला है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि उनको नेता जी (मुलायम सिंह) और जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल अखिले...
सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन..

सरकारी नौकरी की गुड न्यूज, आईटीबीपी ने निकाली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकारी नौकरी पाकर अपना कैरियर संवारने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। आईटीबीपी (ITBP)  यानि इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। ITBP हैड कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 23 सितंबर को जारी हो गया है। इस पद के लिए आवेदन की तिथि 23 सितंबर से 24 अक्टूबर तक है। ये भी पढ़ेंः सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा.. भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवा, आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 अक्टूबर से पहले आनलाइन अपना आवेदन भर सकते हैं। इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए कुल 62 और महिलाओं के लिए 11 पदों पर भर्ती निकाली हैं। दरअसल, इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने हैड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन के लिए रोजगार समाचारपत्र में नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भी पढ़ेंः ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस मिली लग्जरी कार, गेट खोलते ही उड़े पुलिस के होश..

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस मिली लग्जरी कार, गेट खोलते ही उड़े पुलिस के होश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर देर रात एक वरना कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। एक्सप्रेस-वे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। यह कार चारों दरवाजों से लाक थी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार वहां पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद ट्रैक्टर में टोचिंन करके कार को थाने लाया गया। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ के हत्थे चढ़ा टाप कैरेट ज्वैलर्स लूटकांड का 50 हजार का ईनामी राजेश झंडू, 8 किलो से ज्यादा लूट की चांदी बरामद  कार में कई बैग दिखाई दे रहे थे लेकिन क्या है यह पता नहीं चल रहा था। इसके बाद थाने में कार को लाकर खोला गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। कार में लाखों रूपए की इंग्लिश शराब रखी हुई थी। यह कार रसूलपुर गांव के पास मिली। ये भी पढ़ेंः बवाल-नेतागिरी के बाद जागे जिम्मेदार, अब पैनल कर रहा नाबालिग दलित लड़की का दोबारा पोस्टमार्टम मामला सौरि...
सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा..

सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज एक और बड़ा कारनामा कर डाला। विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक से कलेक्ट्रेट में आयोजित भरी बैठक में  मारपीट कर दी। दरअसल, विधायक सुरेंद्र सिंह और बलिया के डीआईओएस के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही थी जो आज मारपीट में बदल गई।  सांसद ने कलेक्ट्रेट में बुलाई थी बैठक, सभी अधिकारी थे मौजूद  दरअसल शनिवार सांसद भरत सिंह ने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी अधिकारी और विधायक-सांसद मौजूद थे। समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा आला अधिकारियों के सामने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे अपने समर्थकों के साथ विद्यालय निरीक्षक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। ये भी पढ़ेंः अपह्रत प्रदीप को लेकर आसपास ही कह...
अपह्रत प्रदीप को लेकर आसपास ही कहीं छिपे बैठे हैं अपहरणकर्ता ! पुलिस ने कर रखी है तगड़ी घेराबंदी

अपह्रत प्रदीप को लेकर आसपास ही कहीं छिपे बैठे हैं अपहरणकर्ता ! पुलिस ने कर रखी है तगड़ी घेराबंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः शहर से टाइल्स शोरूम के मालिक प्रदीप के अपहरण को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अबतक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस पूरी तरह खाली हाथ है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने तगड़ी घेराबंदी कर रखी है। इसलिए इस बात की आशंका बहुत कम है कि अपहरणकर्ता, अपह्रत प्रदीप को लेकर कहीं दूर जा पाएंगे। एडीजी एसएन सावत पहुंचे बांदा, अपहरण वाली जगह का किया निरीक्षण   लेकिन जैसे-जैसे अपहरणकर्ताओं की चंगुल में अपह्रत प्रदीप के रहने का समय बढ़ता जा रहा है उससे व्यवसाई के परिवार और उसके रिश्तेदारों के साथ-साथ परिचिकतों के मन में अनहोनी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। भले ही पुलिस मामले में दिन-रात एक करके अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हो। फिर भी हर किसी के जहन में गंभीर चिंताएं हैं। ये भी पढ़ेंः व्यापारी के अपहरण व्यापार मंडल में खलबली, डीआईजी-एसपी से मिलकर व्यापारियों ने ज...
‘ओलिविया’ नाम की लड़की का वॉट्सऐप पर आए मैसेज तो तुरंत करें ब्लाक

‘ओलिविया’ नाम की लड़की का वॉट्सऐप पर आए मैसेज तो तुरंत करें ब्लाक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
  समरनीति न्यूज, डेस्कः इंटरनेट और सोशलमीडिया की दुनिया में फ्राड और धोखेबाजी के रोज नए तौर-तरीके सामने आ रहे हैं। कुछ जालसाज धोखेबाजी करके आम लोगों की निजी जिंदगी में सेंध तो लगा ही रहे हैं साथ ही टीन एजर को भी टारगेट बनाकर उनको बुराई की ओर धकेल रहे हैं। आजकल 'ओलिविया होक्स' नाम का वॉट्सऐप फ्रॉड तेजी से चर्चा में है। जी हां, चौंकिये नहीं। टीन ऐजर हैं निशाने पर, फ्राड मैसेज के जरिये बच्चों को पोर्न दुनिया में धकेलने का धोखा  ओलिविया होक्स नाम से एक लड़की का मैसेज वॉट्सऐप पर आता है और टीन ऐजर को पोर्न की दुनिया की ओर ले जाने का काम करता है। सोशलमीडिया के इस फ्राड को लेकर ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाकयदा चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है। ये भी पढ़ेंः दूल्हे ने शादी वाले दिन तोड़ा रिश्ता, बोला ये लड़की वाट्सऐप की दिवानी ऐसे में आपके लिए यह समझना बेहद जरू...
स्कूल पढ़ाने जा रहे अध्यापक को साले ने रास्ते में रोककर मारी गोली, हड़कंप

स्कूल पढ़ाने जा रहे अध्यापक को साले ने रास्ते में रोककर मारी गोली, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सिंहपुर गांव में आज सुबह स्कूल जा रहे एक शिक्षक को उसी के साले ने गोली मार दी। घटना का कारण बीते करीब 10 वर्षों से जीजा-साले के बीच पत्नी को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग शिक्षक का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे हैं। पति-पत्नी के बीच बीते 10 सालों से चल रहा है विवाद  मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। जल्द ही पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः सरेआम युवक के सीने में उतारीं छह गोलियां, हत्याकांड से हड़कंप  घटना उस समय हुई जब शिक्षक अरविंद राजपूत अपने...