Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

स्कूल पढ़ाने जा रहे अध्यापक को साले ने रास्ते में रोककर मारी गोली, हड़कंप

कन्नौज में गोली मारे जाने के बाद घायल शिक्षक अरविंद राजपूत।

समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में सिंहपुर गांव में आज सुबह स्कूल जा रहे एक शिक्षक को उसी के साले ने गोली मार दी। घटना का कारण बीते करीब 10 वर्षों से जीजा-साले के बीच पत्नी को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग शिक्षक का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे हैं।

पति-पत्नी के बीच बीते 10 सालों से चल रहा है विवाद 

मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। जल्द ही पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः सरेआम युवक के सीने में उतारीं छह गोलियां, हत्याकांड से हड़कंप 

घटना उस समय हुई जब शिक्षक अरविंद राजपूत अपने स्कूल पढ़ाने जा रहे थे। उनकी तैनाती जिले के गुगरापुर ब्लाक क्षेत्र के विद्यालय में है। वह रोज घर से स्कूल जाते हैं और छुट्टी के बाद लौट आते थे।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण

इसी दौरान रास्ते में गुरसहायगंज के सिंहपुर पुल पर बाइक से आए दो लोगों ने शिक्षक पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे गांव के लोगों का ध्यान उस ओर गया। ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तबतक गोली चलाने वाले युवक बाइक लेकर भाग चुके थे।

कन्नौज में गोली मारे जाने के बाद घायल शिक्षक अरविंद राजपूत।

गांव वालों ने इसकी जानकारी तुरंद ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से उनको चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण

पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और आरोपी शिक्षक का साला है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बीते लगभग 10 सालों से शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।