Tuesday, October 6सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

सपा सांसद आजम खां भू-माफिया घोषित, एक सप्ताह में जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें..

सपा सांसद आजम खां भू-माफिया घोषित, एक सप्ताह में जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः समाजवादी पार्टी के रामपुर सांसद आजम खां को रामपुर प्रशासन ने भू-माफिया घोषित कर दिया है। आजम पर 1 सप्ताह के भीतर जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। आजम पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने के आरोप हैं और प्रशासन इसमें कार्रवाई कर रहा है। अब एसडीएम की ओर आजम का नाम यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज हुआ है। सपा सांसद आजम पर एक सप्ताह में जो 13 मुकदमें हुए हैं उनमें से एक मुकदमा प्रशासन की ओर से भी 12 जुलाई को लिखाया गया है। इसमें कहा गया है कि आजम ने जौहर यूनिवर्सिटी में 26 किसानों की जमीन अवैध रूप से कब्जा करके मिला ली है। किसानों ने भी मुकदमें दर्ज कराए हैं। तत्कालीन सीओ आले हसन खां पर किसानों को धमकियां देने का आरोप  इतना ही नहीं तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक रहे आले हसन खां ने किसानों को जमीनें न देने पर धमकियां दी थीं कि उनको (किसानों को) चर...
सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जमीन पर कब्जे पर को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुईं 10 लोगों की हत्याओं के मामले में पुलिस ने कुल 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस नृसंश वारदात का मुख्य आरोपी प्रधान अभी तक फरार बताया जा रहा है। गांव के लल्लू सिंह की तरहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान यज्ञदत्त और उसके भाइयों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छावनी बने अस्पताल और गांव, रात में 10 का पोस्टमार्टम   पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने रात में ही 10 शवों का पोस्टमार्टम करा लिया था। वहीं हत्याकांड के बाद पूरा गांव और अस्पताल परिसर छावनी के रूप में बदल गया। जिला अस्पताल में ...
कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। कमरे में रखी अलमारियों को खोलकर लूटपाट की और चुपचाप वहां से भाग निकल लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि व्यस्तम इलाके में होने के बावजूद किसी को कानोंकान इसकी खबर नहीं हुई। बाद में किराएदार महिला के वहां पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सीओ गोविंदनगर और बर्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घर में अकेली थी महिला, लूटपाट की आशंका   बताया जाता है कि अंबेडकर नगर निवासी संतोष कुशवाहा पिकअप चालक है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी अंशू कुशवाहा (30) ही घर में थी। बताते हैं कि दोपहर करीब 1 बजे घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने महिला अंशू को पकड़ लिया। ऐसा माना जा रहा है कि विरोध क...
एसटीएफ आईजी अमिताभ यश पहुंचे संभल, सिपाहियों के हत्यारे फरार कैदियों पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

एसटीएफ आईजी अमिताभ यश पहुंचे संभल, सिपाहियों के हत्यारे फरार कैदियों पर ढाई-ढाई लाख ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चंदौसी थाना क्षेत्र में बीते दिवस पुलिस वैन से पेशी से लौटते वक्त सिपाहियों की हत्या कर फरार तीन बदमाशों के मामले की जांच आईजी एसटीएफ को सौंपी गई है। अपनी टीम के साथ आईजी यश संभल पहुंचे हैं। वहीं सरकार ने फरार बदमाशों पर ढाई-ढाई लाख का ईनाम घोषित कर दिया है। बता दें कि बुधवार को शाम करीब पौने पांच बजे पुलिस वैन संभल से पेशी कराकर मुरादाबाद लौट रही थी। वैन में कुल 24 कैदी थे। पहले से थे कैदियो के पास तमंचे-मिर्ची पाउडर  इसी दौरान रास्ते में करीब पौने 5 बजे चंदौसी के देवाखेड़ा गांव के पास तीन कैदियों, शकील, कमल सिंह और धर्मपाल सिंह ने पीछे बैठे दो सिपाहियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद तंमचे से दोनों सिपाहियों को गोली मार दी। बाद में सिपाहियों की रायफल लेकर फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। उधर, मामले में आईजी रमि...
सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनभद्र जिले में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में जमकर गोलियां और गढ़ासे चले। इस दौरान देखते ही देखते 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी गई। 20 से ज्यादा लोग गड़ासा और धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव की है। बताते हैं कि अब गांव में खून ही खून फैला है और हर तरफ मातम छाया हुआ है। कई मां की गोद सूनी हो गई है तो कई महिलाओं की मांग सूनी हो गई है। कब्जे के विरोध पर प्रधान समर्थकों ने चलाईं गोलियां   बताया जा रहा है कि सुदूर गांव उभा में ग्राम प्रधान यज्ञवत भूर्तिया ने लगभग दो साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए आज प्रधान करीब 30 ट्रैक्टरों से कई दर्जन समर्थकों के साथ गांव पहुंचा था। उधर, गांव के लोग ...
संभल में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से भागे तीन कैदी, इलाके में दहशत

संभल में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से भागे तीन कैदी, इलाके में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दो सिपाहियों की हत्या करके पुलिस वैन से तीन खूंखार कैदी फरार हो गए। ये तीनों कैदी हत्या के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद थे और आज इनको 21 अन्य कैदियों के साथ संभल कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। वहां से लौटते वक्त तीनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आज शाम करीब 5 बजे 24 कैदियों की पेशी कराकर 6 सिपाही पुलिस वैन से सभी को संभल से लेकर मुरादाबाद लौट रहे थे। सिपाहियों की रायफल छीनकर मारी गोलियां  सिपाही खूब सिंह का कहना है कि इसी दौरान रास्ते में जब पुलिस वैन बनियाठेर थाना क्षेत्र के देवाखेड़ा गांव पहुंची तो वैन में बैठे तीन कैदी दो पुलिस कर्मियों से भीड़ गए। देखते ही देखते तीनों ने सिपाहियों की रायफल छीन लीं और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए दोनों सिपाहियों को छलनी कर दिया। दोनों सिपाहियों की मौके पर ही मौत ह...
अतीक अहमद के घर सीबीआई का छापा, लखनऊ के कारोबारी के अपरहण व जेल में पिटाई का मामला

अतीक अहमद के घर सीबीआई का छापा, लखनऊ के कारोबारी के अपरहण व जेल में पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः लखनऊ के रियल स्टेट कारोबारी को अपहरण करके देवरिया जेल में पीटने के मामले में सीबीआई ने आज सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सीबीआई टीम भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज स्थित अतीक के चकिया वाले घर पहुंचे और दस्तावेज खंगाले। छापे के दौरान पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान अतीक के घर के बाहर तैनात रहे। बताते चलें कि मोहित अग्रवाल को जेल में पीटने के मामले में देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले में अतीक के साथ उसका बेटा उमर भी नामजद है। यह छापेमारी सुबह करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने घर के भीतर फाइलें भी देखीं और जांच करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा। यह है पूरा मामला  बताते चलें कि वर्ष 2018 में 26 दिसंबर को लखनऊ के व...
लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में बाइक सवार शोहदों ने एक छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। छात्रा ब्लेड से बुरी तरह लहूलुहान हो गई। बताते हैं कि उसके करीब एक दर्जन जगहों पर ब्लेड से जख्म हुए। इस दौरान छात्रा मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। शोहदे मौके से भाग निकले हैं। मामला शहर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि छात्रा पर बाइक सवार शोहदों ने करीब 50 जगह पर कट मारे। गाजीपुर थाना इलाके की घटना   गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में यह वारदात सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने घरर से कोचिंग जा रही थी। छात्रा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। बताते हैं कि शक्तिनगर में बेखौफ 3 बाइक सवार शोहदों ने रोककर ब्लेड से हमला करना श...
जज के आदेश के बाद भी ऋचा का कुरान बांटने से इंकार, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में..

जज के आदेश के बाद भी ऋचा का कुरान बांटने से इंकार, फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोर्ट से सशर्त जमानत पर छूटीं रांची के पिठोरिया की ऋचा भारती ने साफ कहा है कि वह कुरान नहीं बांटेगी, बल्कि कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी। उधर, ऋचा के जेल से बाहर आने के बाद उससे मिलने के लिए हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। दरअसल, रांची के वीमेंस कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ऋचा को धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। कहा, सिर्फ पोस्ट शेयर की  जेल से आने के बाद ऋचा ने कहा कि उनको एक तरफा कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। कहा कि उन्होंने सिर्फ पोस्ट शेयर की थी, जबकि पोस्ट करने वाले दूसरे लोग थे जो अबतक बाहर हैं। इतना ही नहीं ऋचा ने कहा कि सोशलमीडिया पर उनको जमकर गालियां दी गईं, अभद्र शब्द कहे गए। यह भी अपराध है और ऐसे लोगों पर प्रशासन ने क्यों कार्रवाई नहीं की। ऋचा ने कहा है कि उन्होंन...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रादेशिक संगठन में भी फेरबदल शुरू हो चुका है। बताते चलें कि परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव को संगठन स्तर पर काम करने वाले जमीनी नेता के रूप में देखा जाता है। दरअसल, स्वतंत्र देव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वह संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि संघ के आम कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू करने वाले स्वतंत्र देव ने सीढ़ी दर सीढ़ी एक मुकाम हासिल किया है। पार्टी के लिए एक माहौल भी बनाया है। मिर्जापुर है मूल घर, बुंदेलखंड कर्मभूमि   पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964...