Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बिठूर भाजपा विधायक की करतूत का ऑडियो वायरल, दरोगा से कहा- दरोगागिरी घुसेड़ दूंगा, टांगे तोड़ दूंगा, आइंदा दिखना ना..

बिठूर भाजपा विधायक की करतूत का ऑडियो वायरल, दरोगा से कहा- दरोगागिरी घुसेड़ दूंगा, टांगे तोड़ दूंगा, आइंदा दिखना ना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विधायकों से जनता का दिल जीतने और अच्छे आचरण की अपील कर रहे हैं लेकिन उनके विधायकों और नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर हावी है कि अपील बेअसर साबित हो रही है। अब बेहद अमर्यादित भाषा वाला आडियो भाजपा के बिठूर (कानपुर) विधायक अभिजीत सिंह सांगा का सामने आया है जो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पार्टी की फजीहत करा रहा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाने वाले विधायक सांगा इस आडियो में वन विभाग के दरोगा को टांगे तोड़ने जैसी धमकियां दे रहे हैं। मामला सरकारी बाग से अमरूद तोड़ने से ग्रामीणों को रोकने से जुड़ा है। दरोगा ने दी थाने में कार्रवाई को तहरीर   आडियो में सुनाई दे रहा है कि विधायक सांगा कह रहे हैं कि 'मैं विधायक अभिजीत सिंह सांगा बोल रहा हूं, क्यों गांव वालों को बेवजह परेशान कर रहे हो, अगर दोबारा ग...
यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..

यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वर्ष 2016-17 बैच के ट्रेनी आईपीएस को यूपी में नई तैनाती मिली है। अब इनको नियमित रूप से सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिलों में तैनाती दी गई है। इनमें कुल 18 आईपीएएस अधिकारी हैं जिनको लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ के साथ ही शाहजहांपुर जैसे जिलों में तैनाती दी गई है। आईपीएस अधिकारियों की सूची  व तैनाती स्थल  इस दौरान कुलदीप सिंह को मेरठ से एएसपी शाहजहांपुर, निपुल अग्रवाल को एएसपी अयोध्या, श्रद्धा नरेंद्र को अलीगढ़ से एएसपी गौतमबुद्ध नगर, सत्यजीत गुप्ता को बिजनौर से एएसपी रामपुर तथा सौरभ दीक्षित को रामपुर से एएसपी आगरा तथा एसएम कासिम को शाहजहांपुर से एएसपी लखनऊ में तैनाती दी गई है।   ये भी पढ़ेंः महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश.. ये भी पढ़ेंः ...
कानपुर शहर में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड, आरोपी दे रहे थे धमकी, हाथ पर हाथ धरे बैठी थी पुलिस

कानपुर शहर में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड, आरोपी दे रहे थे धमकी, हाथ पर हाथ धरे बैठी थी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश सरकार भले ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही हो, लेकिन प्रदेश में बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संजीदा है इसका अंदाजा कानपुर की एक भयावह घटना से हो गया। जहां एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस की भूमिका हाथ पर हाथ धरे बैठने वाली रही। पीड़िता के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे धमकियां देते रहे। मामला कानपुर शहर के रायपुरवा मोहल्ले का है। कानपुर के रायपुरवा इलाके का है मामला   बताते हैं कि शुक्रवार रात रायपुरवा थाना क्षेत्र में गैंगरेप के आरोपियों की धमकियों से तंग आकर रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, रायपुरवा में रहने वाले एक कारपेंटर की 13 साल की बेटी को 13 जुलाई क...
महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश..

महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नोएडाः लव स्टोरी तो आपने बहुत सुनी और पढ़ी होंगी, लेकिन कुछ ऐसी भी प्रेम कहानियां होती हैं जिनके किस्से लोग ताउम्र नहीं भूल पाते हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी हम आपको पढ़वाने जा रहे हैं जो अदालत के लॅाकअप शुरू हुई। पेशी पर हाने आने वाले हिस्ट्रीशीटर और लॅाकअप के बाद सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही की प्रेम कहानी, जो अब दोनों की शादी तक पहुंच गई है। अब इस शादी के चर्चा में आने के बाद पुलिस मकहमे के अफसरों की नींद उड़ सी गई है। आईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी मामले की जांच कर रहे हैं। नोएडा से जुड़ा मामला, जांच में जुटी पुलिस   दरअसल, मामला मेरठ मंडल से जुड़ा है और हिस्ट्रीशीटर खूंखार अपराधी अनिल दुजाना के गैंग का सदस्य है। यही वजह है कि पुलिस मामले में सुरक्षा के लिहाज से नजर रख रही है। हालांकि शादी की फोटो और मामला पुराना बताया जा रहा है लेकिन...
जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी धारा 370 हटाने का किया स्वागत

जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी धारा 370 हटाने का किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे कर्ण सिंह ने धारा-370 हटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित राज्य के तौर पर वह लद्दाख का स्वागत करते हैं। बताते चलें कि महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी महाराजा थे जिन्होंने भारत से साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। कर्ण सिंह उनके बेटे हैं और एक कांग्रेसी नेता भी। उनके बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भी कई कांग्रेस नेता इसका समर्थन कर चुके हैं। ट्वीट कर किया स्वागत   कर्ण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उनकी बस एक ही चिंता है कि जम्मू-कश्मीर में सभी वर्गों के लोगों और क्षेत्रों की भलाई हो। उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि यह फैसला जल्बाजी में लिया गया है, लेकिन फिर भी वे इसका स्वागत करते हैं। साथ ही कहा कि 35-ए से भेदभाव बढ़ रहा था। कहा कि इसमें महिला औ...
बिजनौर में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

बिजनौर में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः गुरुवार तड़के सुबह जिले में हुए एक भीषण हादसे में तीन ट्रकों में तेज टक्कर हो गई। इससे ट्रकों में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा बिजनौर शहर कोतवाली के झालू मार्ग पर कालिका मंदिर के पास तड़के सुबह करीब 2 बजे के आसपास हुआ। बताते हैं कि शीरे से लदे ट्रक ने कोयले और रेत से लदे दो ट्रकों में टक्कर मार दी। तीनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण वाहनों पर सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। तेज रफ्तार में टकराए तीन ट्रक, ट्रकों को काटकर निकाला लोगों को बाहर   वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनपर सवार पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य को पुलिस ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। ट्रकों में फंसे लोगों को पुलिस ने कटर के जरिये बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों से निकलवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित, गढ़मुक्तेश्वर में हुआ विसर्जन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित, गढ़मुक्तेश्वर में हुआ विसर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अमरोहाः पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां गुरुवार को ब्रजघाट स्थित गंगा में विसर्जित कर दी गईं। गुरुवार सुबह करीब सवा 9 बजे के आसपास 8-10 गाड़ियों का काफिला ब्रजघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचा। इस काफिले में स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी के साथ ही उनके रिश्तेदार भी मौजूद रहे। साथ में पार्टी के नेता भी थे। इस दौरान उनको पार्टी नेताओं व परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि भी दी। सभी ने नम आंखों से अपनी प्रिय नेता को याद किया। हवन करके दी गई श्रद्धांजलि   सुबह गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले लोनिवि के गेस्ट हाउस में हवन किया गया। वहां स्व. स्वराज को मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ही पार्टी के नेताओं द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी स्वराज ने नाव ...
बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाबा के देहांत के बाद चार दिन बाद शुद्धता संस्कार के दौरान बिजली का तार बांध रहे घर के इकलौते युवक की करंट लगने से मौत हो गई। एक सप्ताह में परिवार में दो-दो मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक घर का इकलौता बेटा था और बाबा के देहांत की सूचना पर ही अहमदाबाद से घर लौटा था। वह अहमदाबाद और दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 7 दिन में एक परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा  बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद घटनाक्रम हुआ। वहां अपने बाबा राम आधार की मृत्यु के बाद उनके शुद्धता संस्कार में शामिल होने आए पंकज (24) पुत्र गंगा प्रसाद की उस वक्त मौत हो गई, जब वह शुद्धता संस्कार की तैयारी के दौरान विद्यु...
अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा की कद्दावर नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि मंगलवार शाम को केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाने के बाद सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीट करके बधाई दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनको रात करीब सवा 10 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनका निधन हो गया। परिवार में उनकी बेटी और पति राजकौशल हैं। आज होगा अंतिम संस्कार   बताया जाता है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव घर पर रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बाद में लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। यह था सुषमा का अंतिम ट्वीट  बता दें कि मंगलवार शाम...
धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर जहां धारा-370 की विदाई पर पूरे देश में बधाईयों का दौर चल रहा है, वहीं देश के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि सरकार के इस फैसले से देश ने सोमवार को ही अपनी आजादी का जश्न मना लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। मालिनी ने कहा कि उनकी पीढ़ी के कई लोग यह मान बैठे थे कि उनके जीवन काल में कश्मीर की समस्या का हल नहीं निकल सकेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ समस्या का हल कर दिया। बोलीं-आगे बढ़कर कश्मीर व कश्मीरियत को अपनाएं कहा कि पूर्व की सरकारें कश्मीर को हमेशा विवाद का केंद्र बनाती रहीं, लेकिन अब केंद्र सरकार के इस फैसले से विकास के रास्ते खुल गए हैं। लोक गायिका ने कहा कि अब हमारी जिम्मेद...