Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुजफ्फरनगर में स्वागत समारोह के दौरान घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आज मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। हालांकि, उनकी कट चुकी उंगली दोबारा नहीं जुड़ सकी है। डाक्टरों का कहना है कि उंगली का कटा हुआ हिस्सा बुरी तरह से कुचल चुका था और नशें पूरी तरह से नष्ट हो गईं थीं। इसलिए दोबारा उनको जोड़ना संभव नहीं हो सका। यह था मामला हालांकि हादसे के दौरान गिरी उनकी पन्ने वाली अंगूठी नहीं मिली है। दरअसल, सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां स्वागत के दौरान डीसीएम से उतरते वक्त भीड़भाड़-धक्कामुक्की के बीच उनके दाहिनी हाथ की छोटी उंगली डाले म...
बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रक्षा बंधन से दो दिन पहले बांदा के कमासिन इलाके में बेहद दुखद घटना सामने आई है। ग्राम बीरा में रहने वाले भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बहन नेहा (17) ने आहत होकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद घटना से घबराए छोटे भाई ने तुरंत ही खेतों पर काम कर रहे माता-पिता को जानकारी दी। पीड़ित लड़की कानपुर रेफर  पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद आनन-फानन में लड़की को जली हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत होने के कारण पीड़िता को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। लड़की के पिता रामधनी ने बताया कि भाई से झगड़े के बाद बेटी ने यह कदम उठाया है। त्योहार से पहले हुई इस अनहोनी से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है ये भी पढ़ेंः बांदा में डीआईजी-एसपी ने लोगों को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान घायल हो गए। बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव मुजफ्फरनगर में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ी से उतरते समय घायल हुए हैं। गाड़ी से उतरते वक्त खिड़की में उनकी उंगली फंसी और कटकर अलग हो गई। अब अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है। अफसरी के बीच हुई घटना  बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान वहां काफी अफरा-तफरी मची थी। इसी दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करना चाहती थीं। भाजपा अध्यक्ष उनको देखकर गाड़ी से उतर रहे थे कि तभी उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर अलग हो गई। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ-पांव फूल गए। जल्द ही उनको शहर के वर्धमान अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी चल रही है। भाजपा नेता अस्पताल में मौजूद हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस...
कानपुर में गंगा नहाने गया फौजी डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

कानपुर में गंगा नहाने गया फौजी डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास गंगाघाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा फौजी युवक डूब गया। उसकी तलाश में 1 दर्जन से ज्यादा गोताखोर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि चौबेपुर के भाऊ गांव के रहने वाला फूल सिंह का बेटा रोहित यादव, अरुणाचल प्रदेश में सेना में क्लर्क के पद पर तैनात था। एक साल पहले हुई थी शादी, छुट्टी पर आया था घर  बीती 22 जुलाई को घर छुट्टी पर आया था और सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर गांव के अपने साथी मधुकर और भैरव के साथ टूटा घाट पर गंगा नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में वह डूबने लगा। बाकी दोनों साथी भी गहरे में डूबे तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे खींचकर बचा लिया, लेकिन रोहित का कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ेंः बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक बताते हैं कि वह घर का इकलौता बेटा था और एक साल पहले ही उसकी श...
कानपुर में छेड़छाड़ का हाईप्रोफाइल मामला, सीएसए के प्रोफेसर के खिलाफ महिला लेक्चरर ने लिखाई रिपोर्ट

कानपुर में छेड़छाड़ का हाईप्रोफाइल मामला, सीएसए के प्रोफेसर के खिलाफ महिला लेक्चरर ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के एग्रो बिजनेस विभाग के प्रोफेसर मुनीष कुमार के खिलाफ गेस्ट लेक्चरर ने छेड़छाड़ के प्रयास, धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खास बात यह है कि इस मामले में विश्वविद्यालय दो बार अपनी जांच में आरोपी प्रोफेसर को क्लीन चिट दे चुका है। एसएसपी से भी पीड़िता ने शिकायत की, जिसके बाद जांच की बात कही गई। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने सुसाइड की बात कही और एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर शिकायत की। एडीजी के आदेश पर हरकत में आई नवाबगंज पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखी और जांच शुरू की। बताते हैं कि मूल रूप से बरेली के रहने वाले इस आरोपी प्रोफेसर के पास वर्तमान में विवि के निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग जैसे महत्वपूर्ण पदों की भी जिम्मेदारी है। पीड...
बीजेपी विधायक की धमकी के बाद दरोगा के खिलाफ महिला ने लिखाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तूल पकड़ रहा मामला

बीजेपी विधायक की धमकी के बाद दरोगा के खिलाफ महिला ने लिखाई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तूल पकड़ रहा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप के आरोपों से पहले ही भारी किरकिरी करा चुकी भाजपा के एक और विधायक से जुड़ा धमकी देने का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का रेंज के वन दरोगा को धमकी देते हुए कथित आडियो वायरल हुआ था। दरोगा की ओर से विधायक के गुर्गे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब उसी वन दरोगा के खिलाफ एक महिला की ओर से छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले इलाके में खासा चर्चा में है। लोगों का कहना है कि वन दरोगा डीके बाजपेई को विधायक के गुर्गे से पंगा लेना भारी पड़ गया है। हालांकि लोग मान रहे हैं कि यह पूरी तरह से पेशबंदी का मामला है। इलाके में चर्चा का विषय बना घटनाक्रम  बताते चलें कि बीते शुक्रवार को वन दरोगा डीके बाजपेई ने ईश्वरीपुर गांव के दिलीप निषाद को सरकारी बाग से अम...
यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

यूपी में 8 आईएएस अफसरों समेत 10 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूस रवाना होने से पहले सोनभद्र के जिलाधिकारी समेत प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही 10 पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। तबादलों के इस क्रम में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे एल.वेंकटेश्वर लू तथा सोनभद्र के जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बताते हैं कि सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादले वाले आईएएस अफसर   एल वेंकटेश्वर लू - डीजी प्रशासन, प्रबंधन अकादमी, लखनऊ। खत्रवत रविंद्र नायक - डीजी ग्राम विकास संस्थान, लखनऊ। शाहिद मंजर अब्बास- विशेष सचिव एपीसी। अजय यादव- निदेशक, राज्य पोषण मिशन, लखनऊ। अंकित अग्रवाल- विशेष सचिव, नियोजन विभाग, यूपी। राजेंद्र सिंह-2 - विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, यूपी। अरविंद कुमार सिंह- निदेशक, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार न...
हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार सुबह यूपी के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी अपनी टीम के साथ बांदा पहुंचे। यहां उनको पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिगृहण की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी और इसपर संतुष्टि जताई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने कहा कि इस सड़क के लिए अबतक 90 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी 10 प्रतिशत अधिग्रहण भी आने वाले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए संभावना है कि दो माह में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उनके साथ आई यूपीडा टीम ने रविवार को भूमि अधिग्रहण की अन्य बारीकियां भी देखी। गृह सचिव हेलीकॉप्टर से यहां पुलिस लाइन पंहुचे। उनके द्वारा  यहां पूजन अर्चना के बाद पौधरोपण भी किया गया। ऐतिहासिक कालिंजर किले में बनेगा टूरिस्ट पुलिस थाना  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुं...
कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

कानपुर में बेलगाम महिला दरोगा ने वाहन चेकिंग में हार्ट पेसेंट स्कूटी सवार युवती को पीटा, बेहोश पीड़िता अस्पताल में

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर रेप आरोपियों को गिरफ्तारी न पाने वाली कानपुर पुलिस पीड़िता की आत्महत्या की वजह बन रही है, तो दूसरी ओर आम जनता, युवतियों को बीच सड़क पर पीट रही है। राजधानी लखनऊ से सटे महानगर कानपुर में यूपी पुलिस का यही घिनौना चेहरा सामने आ रहा है। शनिवार देर शाम कानपुर महानगर में एक बेलगाम महिला दरोगा का बेहद गैर जिम्मेदाराना और अमर्यादित आचरण सामने आया है। इस महिला दरोगा ने एक स्कूटी सवार युवती को बीच सड़क पर इसलिए पीटा, क्योंकि वह गलती से वन-वे पर आ गई थी। युवती हार्ट पेसेंट थी और भीड़ के बीच दरोगा की पिटाई से आहत, बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद महिला दरोगा के चेहरे पर कोई शिकस्त नहीं दिखाई दी। वन-वे पर गलती से चली गई थी स्कूटी तो आपा खो बैठी दरोगा    बताया जाता है कि हरवंशमोहाल थाने की चर्चित चौकी प्रभार...
‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

‘मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है’ पाकिस्तान में लग रहे हैं कुछ ऐसे नारे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पाकिस्तानियों, खासकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट यूं ही नहीं बढ़ी है, बल्कि इस मुद्दे पर इमरान अपने घर पाकिस्तान में ही बुरी तरह से घिर गए हैं। हाल ही में मरियम नवाज की गिरफ्तारी के बाद तो पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ खुलेआम नारे लग रहे हैं कि 'मोदी से तू डरता है, मरियम से तू लड़ता है।' शायद यही वजह है कि इमरान भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी भी कर रहे हैं ताकि अपनी विपक्षी पार्टियों को शांत कर सकें। हालांकि चर्चा यह भी है कि मरियम की गिरफ्तारी भी इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर खुद की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए कराई है। पाकिस्तान सरकार ने किया है मरियम नवाज को गिरफ्तार     दरअसल, भारत ने जब से कश्मीर से अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी सभी को हटाया है, तभी से पाकिस्तानियों में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान क...