Friday, October 9सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः परिवार में तल्ख होते आपसी रिश्ते अनहोनी का कारण बनते जा रहे हैं। बांदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों को भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। सुबह तक उनकी हालत में सुधार आ गया। इसके बा परिवार के लोग उनको लेकर घर चले गए। समय पर इलाज से बची दोनों की जान बताया जाता है कि मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना का पुरवा गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले अंकित (22) पुत्र पप्पू की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बताते हैं कि बीती रात अंकित की अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बुरी तरह से झगड़ पड़े। इसके बाद नाराज ह...
झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/झांसीः जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दीवार गिरने से मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए, इनमें से 5 की मौत हो गई है। बाकी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब मजदूर एक स्टोन क्रैशर की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। हादसा इतना भयानक है कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह हादसा जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है। स्टोन क्रशर की दीवार बनाते वक्त हुआ हादसा बताया जाता है कि वहां स्टोन क्रशर की दीवार बनाते समय कुछ मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान पूरी दीवार भर्राकर गिर गई। उसके मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही अ...
महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महोबा शहर कोतवाली के सरकारी बैरक में मार्निंग वाक से लौटे एक हेड मोहर्रर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हेड मोहर्रर चार माह बाद सेवानिवृत होने वाले थे। इसलिए उनपर कोई काम का दवाब भी नहीं था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं मां उधर, खबर आ रही है कि उनकी मौत की खबर सुनकर उनकी मां जगरानी (85) ने भी सदमे में दम तोड़ दिया है। बताते हैं कि उनकी मां इस वक्त बीमार चल रहीं थीं। उधर, उप निरीक्षक को छुट्टी न मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। कानपुर के थे मूल निवासी, 4 माह बाद रिट...
ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः बच्चियों के साथ हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फतेहपुर जिले जहानाबाद इलाके में एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी तेहरवीं संस्कार में गांव आया था और उसने वारदात कर डाली। बाहर रहकर मजदूरी करते हैं बच्ची के माता-पिता उसका नाम किसी को पता नहीं था, लेकिन मासूम ने अपने गुनाहगार को पहचानने के बाद गिरफ्तार करा दिया। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। बताते हैं बच्ची के माता-पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बच्ची को उसकी ननिहाल में सुरक्षा के लिहाज से छोड़ा हुआ था। तेरहवीं संस्कार में आए यु...
बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोशाला पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां मौजूद 21 मवेशियो की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी हीरालाल घटना के बाद खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा है कि घटना बेहद दुखद है।लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र की है। प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी गोवंशों को दफना दिया गया है। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र में स्थित गौशाला के उपर से बिजली के तार निकले हैं। यह गौशाला खप्टिहाकला में हैं। वहां अन्ना मवेशियों को भी रखा गया है। आज शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत तार टूटकर जमीन पर...
ज्वाला गुट्टा ने शेयर की इस एक्टर संग रोमांटिक फोटो, नए रिश्ते का ऐलान

ज्वाला गुट्टा ने शेयर की इस एक्टर संग रोमांटिक फोटो, नए रिश्ते का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देश की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने इस नए साल में तमिल एक्टर के साथ वाली अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत रिश्ते का खुलासा किया है। यह तमिल एक्टर विष्णु विशाल हैं जिनको ज्वाला गुट्टा डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें अपने रिलेशन की तस्वीरें भी ज्वाला ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक्टर विष्णु काफी रोमांटिक पोज में हैं। इससे इतना तो साफ हो ही गया है कि दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है। इस तमिल एक्टर संग हैं तस्वीरें बताते हैं कि इस बार ज्वाला ने ट्विटर पर एक्टर विष्णु संग अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वे दोनों काफी रोमांटिक मूड में भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस एक्टर के साथ पहले भी ज्वाला अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, लेकिन तबतक सिर्फ इस बात के क्यास ही थे कि दोनों के बीच क...
कानपुर में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से दो की मौत

कानपुर में ओले गिरे, आकाशीय बिजली से दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार रात करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुई बारिश आफत बनकर बरसी। कानपुर में दो जगह आकाशीय बिजली गिरने से जहां दो लोगों की मौत हो गई है वहीं भारी ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है। गलन और शीतलहरों ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पूरा शहर ठंड से कांप उठा है। वहीं आकाशीय बिजली भी कहर बनकर गिरी। दो लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। बिजली गिरने से एक व्यक्ति की शहर के माल गोदाम के बाद मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत की घटना वाटर पार्क के पास स्थित मझरिया गांव में हुई। 3 से 5 इंच तक मोटे ओले गिरे बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। ओले 3 से 5 इंच तक गिरे। इसके साथ ही पारा बुरी तरह से लुढ़क गया है। आज नौबस्ता के मझरिया इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से नीरज कुमार पुत्र स्व. प्रकाश की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका...
कानपुर-आगरा के डीएम और LDA वीसी समेत 15 IAS के तबादले

कानपुर-आगरा के डीएम और LDA वीसी समेत 15 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में योगी सरकार ने नए साल के पहले दिन जहां 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। वहीं आज दूसरे दिन 15 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कानपुर और आगरा के जिलाधिकारियों समेत लखनऊ विकास प्राधिकरण यानि एलडीए के वीसी पीएन सिंह को भी उनके पद से हटाया गया है। अब एलडीए के वीसी की जिम्मेदारी आईएएस शिवाकांत द्विवेदी को दी गई है। ब्रह्मदेव राम तिवारी बने कानपुर के डीएम इसके साथ ही ब्रह्मदेव राम तिवारी को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले डीएम कानपुर रहे विजय विश्वास पंत प्रमोशन के बाद सचिव बन गए हैं। उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ दिन पहले ही उनके प्रमोशन की सूची जारी हुई थी। प्रभु नारायण सिहं बने आगरा के डीएम वहीं आईएएस प्रभु नारायण सिंह को आगरा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी रहे विजय विश्वास पंत स्वास्थ्य सचिव ब...
बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज गुरुवार को बांदा जिले में पहुंची। यहां शहर में पहुंचने पर व्यापारियों ने पदाधिकारियों का जगह-जगह जोरदार ढंग से स्वागत किया। रथ यात्रा भ्रमण के दौरान ई-व्यापार के विरोध में नारे गूंजते रहे। नगर भ्रमण के बाद रथ यात्रा व्यापारियों की सभा में तब्दील हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में 35 फीसदी भागीदारी के बाद भी खुदरा व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही। खुदरा व्यापारियों की दिक्कतें दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही हैं। किसी भी दशा में देश में आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता की अगुवाई में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज तिंदवारी रोड से शहर सीमा में दाखिल ...
बांदा में केन पुल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा में केन पुल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में भूरागढ़ के पास केन नदी पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि युवक ने खुद नदी में छलांग लगाई। हालांकि, मृतक के चाचा ने मुहल्ले के ही युवकों पर भतीजे को पुल से नीचे फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। शव को आज नदी के पानी में उतराता देखने के बाद घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। घर के बाहर खेलते वक्त निकल गया था युवक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि युवक घर के बाहर खेलते समय बुधवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसका शव अगले दिन गुरुवार को ...