Friday, October 9सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

लखनऊ पुलिस कमिश्नरी में 7 एसीपी के तबादले

लखनऊ पुलिस कमिश्नरी में 7 एसीपी के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ की पुलिस कमिश्नरी में 7 एसीपी के तबादले हुए हैं। यह तबादले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने किए हैं। तबादलों की जो सूची जारी हुई है उसके अनुसार एसीपी अमित राय को अब गाजीपुर का एसीपी बना दिया गया है। वहीं दीपक सिंह को कृष्णानगर का नया एसीपी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में कैसरबाग में भी नए एसीपी को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि कानून व्यवस्था सुधारने के लिए यह बदलाव किया गया है। सात अधिकारी इधर से उधर हुए वहां इंद्र प्रकाश सिंह को एसीपी नियुक्त किया गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को एसीपी विभूतिखंड नियुक्त किया गया है। एसीपी संजीव सिन्हा को मोहनलालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलीगंज का एसीपी राजकुमार शुक्ला को बनाया गया है। वहीं अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को एसीपी यातायात नियुक्त किया गया है। ये हैं तबादले वाले अधिकारी दीपक कुमार सिंह - एसीपी कृष्णा...
कानपुरः कान्वेंट की छात्रा के एडिट अश्लील फोटो वायरल, स्कूल ने निकाला

कानपुरः कान्वेंट की छात्रा के एडिट अश्लील फोटो वायरल, स्कूल ने निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा के फोटो एडिट करके उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं में यह खबर फैलते ही स्कूल प्रबंधन को भनक लगी। कहा जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने बिना जांच के छात्रा को स्कूल से निकाल देने का नोटिस दे दिया है। पीड़ित छात्रा के परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि फोटो को किसने एडिट करके यह काम किया है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छानबीन में जुटी पुलिस साइबर क्राइम सेल बताया जाता है कि कानपुर शहर के कैंट स्थित एक कान्वेंट स्कूल की 9वीं की छात्रा की फोटो को हाफ कट करके एडिट किया गया। फोटो को न्यूड फोटो से जोड़ दिया गया। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाकर वायरल कर दिया गया। बताते हैं कि छात्रा के नाम से एकाउं...
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरेंद्र नाथ सिंह

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरेंद्र नाथ सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह को चुना गया है। गुरुवार को बार एसोसिएशन के चारों महत्वपूर्ण पदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन परिणामों में प्रभाशंकर मिश्र को महासचिव, जमील अहमद आजमी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दुर्गेश चंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। बता दें कि मतगणना के छठवें दिन चारों अहम पदों के परिणाम से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के छठवें दिन चार महत्वपूर्ण पदों पर परिणाम बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव पहली बार लड़ा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा को 209 वोटों से हराया। इसी तरह महासचिव घोषित हुए प्रभाशंकर ने 705 वोटों से जीत दर्ज कराई है। बता दें कि वह दूसरी बार महासचिव चुने गए हैं। इसी तरह जमील अहमद आजमी ...
बांदा के पाॅश इलाकों में गंदे पेयजल की आपूर्ति, गृहणियां डीएम से मिलने पहुंचीं

बांदा के पाॅश इलाकों में गंदे पेयजल की आपूर्ति, गृहणियां डीएम से मिलने पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में एक ओर सरकार जहां घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए की योजना शुरू करने जा रही है, वहीं जलसंस्थान और जल निगम विभाग के अधिकारी करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी लोगों को गंदा पानी पिला रहे हैं। दरअसल, शहर में गंदे पेयजल की आपूर्ति ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है। विभाग पेयजल के नाम पर करोड़ो रुपए का बजट खर्च करता है, लेकिन आम लोगों को गंदा पानी ही पीने को मिलता है। इंदिरानगर और आवास विकास इलाके में गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति आम बात हो गई है। गंदे पानी की सप्लाई के खिलाफ लोगों में नाराजगी जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को मुहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। आवास विकास...
Bollywood Actress उर्वशी रौतेला की सिंगल शर्ट फोटो ने मचाया धमाल

Bollywood Actress उर्वशी रौतेला की सिंगल शर्ट फोटो ने मचाया धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बाॅलीवुड अभिनेत्री (Bollywood Actress) उर्वशी रौतेला (Urvashi rautela) बीती 25 फरवरी को पूरे 25 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके फैंस ने उनको बढ़-चढ़कर अलग-अलग कमेंट्स के साथ विश किया। वहीं खुद उर्वशी ने भी खुद को अनोखे और हाॅट अंदाज में विश किया। बर्थ-डे पर शेयर की अपनी बेहद हाॅट फोटो जी हां, इस बोल्ड अभिनेत्री ने एक बेहद हाॅट फोटो शेयर करते हुए अपनी बात कही। अपने जन्मदिन पर उर्वशी ने हाॅट तस्वीर शेयर करके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। इतना ही नहीं अपने बर्थ-डे पर अपनी हाॅट तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से काफी बड़ी-बड़ी बातें खुद के बार में कीं। खुद की काफी तारीफ भी की। इस शेयर की गई हाॅट तस्वीर में उर्वशी ने ब्राउन कलर की शर्ट पहनी है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि आज लग रहा है कि सूरज और दिनों से ज्यादा मेरे लिए चमक रहा है। ...
चित्रकूट में उमा भारती बोलीं, दिल्ली हिंसा कांग्रेस की देन

चित्रकूट में उमा भारती बोलीं, दिल्ली हिंसा कांग्रेस की देन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी चित्रकूट आ रहे हैं। वह बुंदेलखंड को कई सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के विकास और समस्याओं को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीं दूसरी ओर उमा भारती ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के लिए पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। कहा कि कांग्रेस की विषैली और बांटने वाली विचारधारा को जबतक समाप्त नहीं किया जाएगा, तबतक दिल्ली ही नहीं पूरे देश का माहौल ठीक नहीं हो सकता है। कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस और दूसरी पार्टियां देश में समस्याएं खड़ी कर रही हैं, माहौल बिगाड़ रही हैं। नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचीं थीं उमा उमा भारती आज गुरुवार को यहां चित्रकूट में भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम में...
सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पता-शिफ्ट हुए, अखिलेश  पहुंच रहे मिलने

सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पता-शिफ्ट हुए, अखिलेश पहुंच रहे मिलने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सांसद आजम खां और उनके परिवार का नया पता सीतापुर जेल हो गया है। गुरुवार सुबह सपा सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस सुरक्षा में सीतापुर कारागार लाया गया है। वहां इस वक्त उनको जेल में शिफ्ट करने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। सीतापुर के जेलर आरएस यादव ने बताया है कि आजम और उनके परिवार को सीतापुर ले आया गया है। उनको जेल में शिफ्ट करने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। बेटे अब्दुला के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला वहीं दूसरी ओर सीतापुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेजी से बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजम से मिलने पहुंच रहे हैं। सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता बैठक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अखिलेश का पहले से कोई कार्यक्रम नह...
अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में मचा हड़कंप

अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक थानाध्यक्ष का थाने में ही फांसी शव लटका मिला है। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ से लेकर जिले तक पुलिस के उच्चाधिकारी घटना की जानकारी करने में जुटे हैं। हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। गोंडा जिले के मूल निवासी थे थानाध्यक्ष पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। बताते हैं कि थाना प्रभारी बब्बू लाल मिश्रा यूपी के गोंडा जिल के बेगमगंज थाना क्षेत्र के अकौली उमरी बेग गांव के रहने वाले थे। एसपी अंबेडकर नगर आलोक प्रियदर्शी का कहना है ...
ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

ब्रेक्रिंग न्यूजः मंत्री के एस्कार्ट की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी लखनऊ रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज हुए एक सड़क हादसे में राज्य सरकार के एक मंत्री के एस्कार्ट में चल रही जिप्सी में सवार 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। चारों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रदेश सरकार के मंत्री अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने उनकी जिप्सी में टक्कर मार दी। टक्कर से चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना हरदोई जिले में सुबह लगभग साढ़े 4 बजे हुई। बरेली से लखनऊ जा रहे थे मंत्री अजीत पाल बताया जाता है कि यूपी सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल आज तड़के सुबह बरेली से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनके एस्कार्ट में चल रही पुलिस जिप्सी को सुबह करीब साढ़े 4 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा संडीला के बस स्टैंड चौराहे पर हुआ। ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष न...
बहादुर महिला ने लुटेरे का काटा अंगूठा, फिर भी जेवर ले भागा

बहादुर महिला ने लुटेरे का काटा अंगूठा, फिर भी जेवर ले भागा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिले में आज दोपहर एक महिला ने लुटेरे को सबक सिखाने में ऐसी बहादुरी दिखाई कि हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है। रास्ते में महिले से जेवर लूटने वाले लुटेरे से महिला ने बराबर का लोहा लिया। उसने लुटेरे को बराबर की टक्कर दी। इतना ही नहीं विरोध में हुई हाथापाई में महिला ने लुटेरे के हाथ का अंगूठा मुंह से काटकर अलग कर दिया। दूसरी ओर इसके बावजूद लुटेरा कटा हुआ अंगूठा छोड़कर महिला के जेवर लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना सीतापुर जिले की है। महिला से झुमके-चेन लूट के दौरान घटना बताते हैं कि बुधवार को सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में बसंतापुर गांव की रहने वाली एक महिला घर से खेत काम के लिए जा रही थी। महिला का नाम रामदेवी पत्नी विक्रम है। वह खेत पर जाते वक्त रास्ते में पहुंची ही थीं कि तभी एक साइकिल सवार लुटेरे ने उनको रोक लिया। इसके बाद उनके गले में पड़ी माला...