Sunday, October 11सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Corona Virus: अब चित्रकूट में भी कोरोना, 3 पाॅजिटिव केस मिलने से खलबली

Corona Virus: अब चित्रकूट में भी कोरोना, 3 पाॅजिटिव केस मिलने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदलेखंड में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है। अबतक इस खतरे से दूर चित्रकूट में भी कोरोना ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। जिले में 3 कोरोना पाजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। तीनों केस जिले के दो गांवों में मिले हैं। प्रशासन ने तीनों गांवों को सील करते हुए वहां बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी शेष मणि पांडे ने बताया है कि ये तीनों मामले डोमेस्टिक ट्रेवल टाइप किस्म के हैं। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। तीन में दो मुंबई से लौटे, एक सूरत से बताया जाता है कि शनिवार शाम आई रिपोर्ट में जिलाधिकारी ने तीन लोगों के पाजिटिव मिलने की पुष्टि की। इन तीन लोगों में दो लोग राजापुर इलाके के बरद्वारा गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक भरतकूप के पतोंडा गांव का निवासी है। बताया जा रहा है...
Corona: यूपी पुुलिस ने नए अंदाज में कोरोना के खिलाफ जगाई ‘HOPE’ की किरण

Corona: यूपी पुुलिस ने नए अंदाज में कोरोना के खिलाफ जगाई ‘HOPE’ की किरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना से जंग में यूपी पुलिस एक नई सशक्त भूमिका में उभरकर सामने आई है। लाॅकडाउन का पालन कराने से लेकर लोगों की राहत पहुंचाने तक का काम पुलिस कर्मियों ने बखूबी किया है। यहां तक कि इस काम में कई पुलिस कर्मियों को खुद कोरोना संक्रमित भी होना पड़ा। इसके बावजूद यूपी पुलिस का हौंसला टूटा नहीं है। अब यूपी पुलिस ने कोरोना से होने वाली जंग में जीत के लिए आशा की नई किरण जगाई है। HOPE  की आकृति बनाकर दिया नया संदेश राजधानी लखनऊ शहर के रुमी दरवाजे के सामने उत्तर प्रदेश पुलिस ने शानदार ढंग से विभागीय अफसरों की गाड़ी का उपयोग करते हुए 'H' 'O' 'P' 'E' यानी की HOPE (आशा) की आकृति बनाई। ऐसा करके जनता को मोविवेट करने का प्रयास किया गया। इस आकृति की फोटो को यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल से शेयर भी किया। यूपी पुलिस के ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये फोटो खूब लाइक की जा रही...
कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर

कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने आज शनिवार सुबह देह त्याग दी है। बड़े महंत के ब्रह्मलीन होने की खबर से भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, भक्तों और अधिकारियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। साथ ही सेवादारों ने बिठूर में गंगा किनारे विधि-विधान से बड़े महंत के शव की अंतिम क्रिया करने की तैयारी शुरू कर दी है। लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 1956 में संभाली थी महंत की गद्दी बताते है कि बड़े महंत का जन्म कानपुर देहात के शिवली के अनूपपुर गांव में 1912 में हुआ था। उनके पिता का नाम रामलाल शुक्ला था। उनके तीन भाई और थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। बताया जाता है कि वर्ष 1927 में वह पनकी मंदिर के तत्कालीन महंत गंगा दास जी की शरण में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने 1956 में मुख्य महंत की गद्दी संभाल ली थी। बताते हैं कि आज सुबह 88 साल की उ...
कानपुरः STF और पुलिस ने पकड़ी दो कंटेनर शराब, इस बंदी वाले राज्य में तस्करी की थी तैयारी..

कानपुरः STF और पुलिस ने पकड़ी दो कंटेनर शराब, इस बंदी वाले राज्य में तस्करी की थी तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ टीम की मदद से कानपुर के महाराजपुर थाने के पुलिस ने कंटेनर में लदी हुई शराब बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताते हैं कि यह शराब हरियाणा से अवैध रूप से तस्करी करके लाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने कानपुर के महाराजगंज थाना पुलिस को सतर्क किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। बताते हैं काफी वाहनों की तलाश होने के बाद ये दोनों कंटेनर पकड़े गए। लाखों में कीमत, एक गिरफ्तार बताया जाता है कि एसटीएफ के साथ मिलकर हाइवे पर महाराजपुर थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। सैंकड़ों वाहनों के निकलने पर पुलिस को दो कंटेनर पकड़ में आए। ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज इनमें सैंकड़ों शराब की बातलें मिलीं। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि ए...
औरैया में सांड से टकराई मालगाड़ी, गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा

औरैया में सांड से टकराई मालगाड़ी, गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः औरैया जिले में फफूंद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की एक सांड से टक्कर हो गई। इसके बाद माल गाड़ी का गार्ड वाला डिब्बा पटरी से उतर गया। अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, यातायात जरूर पांच घंटे के लिए बाधित हो गया। बताते चलें कि इस वक्त लाॅकडाउन के कारण यात्री गाड़ियां बंद हैं और सिर्फ कुछ विशेष ट्रेनें और माल गाड़ियां ही चल रही हैं। 5 घंटे ट्रैक दुरुस्त करने में जुटा रहा विभाग इस हादसे के बाद 5 घंटे तक रेलवे का तकनीकि विभाग ट्रेन के डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास करता रहा। तब जाकर ट्रेन को वहां हटा जा सका। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि आज शनिवार तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे के आसपास एक माल गाड़ी फफूंद रेलवे स्टेशन के पास सांड से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन के गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। ये भी पढ़ेंः दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों क...
Corona: बांदा में रेडक्रास सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

Corona: बांदा में रेडक्रास सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने आज शुक्रवार को बांदा में बड़ी पहल करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में कंधे से कंधा मिलाया। सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 106211 रुपए की धनराशि शुक्रवार को जमा कराई गई। सोसायटी सदस्यों ने जिलाधिकारी को चेक सौंपा। इसके पूर्व सदस्यों ने शहर के चौकी प्रभारी व उनके सहयोगियों को अंगौछा देकर सम्मानित किया। कहा कि इस कठिन समय में जिस तरह पुलिस कर्मियों द्वारा जनता की सेवा की जा रही है। वह सचमुच प्रशंसनीय है। पीएम केयर फंड में मदद भी दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से बचाव संबंधित पत्रक वितरित करते हुए बैनर भी लगवाए गए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद जैन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, विष्णु ओमर,...
बांदा में घिनौनी वारदात, छात्रा से गैंगरेप-अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

बांदा में घिनौनी वारदात, छात्रा से गैंगरेप-अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन के बीच बुंदेलखंड के बांदा जिले में दो दरिंदों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप कर डाला। इतना ही नहीं दोनों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोनों छात्रा से 7 माह से मनमानी कर रहे थे। डरी-सहमी नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों को सारी बात बताने की हिम्मत नहीं की। इसी बीच पीड़िता के भाई को मामले का एहसास हुआ तो उसने बहन से पूछताछ की। इसके बाद छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों युवक शहर के क्योटरा इलाके रहने वाले बताए जाते हैं। 7 माह से कर रहे थे छात्रा का शारीरिक शोषण पुलिस ने एक का नाम आशु शुक्ला तथा दूसरे का नाम समीर बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दो पुलिस टीमों को लगाया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही ह...
Corona: लखनऊ में 3 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से बढ़ी चिंता

Corona: लखनऊ में 3 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से बढ़ी चिंता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को तीन नए केस मिलने से चिंता बढ़ती नजर आई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की जांच रिपोर्ट के अनुसार 738 टेस्ट में कुल 11 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन पाॅजिटिव मामले राजधानी लखनऊ के हैं। इन तीन केस में एक मामला सब्जी मंडी कैसरबाग तथा दूसरा अमीनाबाद फतेहगंज और तीसरा नरही का मामला है। जहां एक महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। अमेठी में 24 में दो की रिपोर्ट पाॅजिटिव बताते हैं कि अमेठी जिले से आई रिपोर्ट में 24 में दो की पाॅजिटिव आई है। बहराइच व श्रावस्ती के 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जांच निगेटिव आई है। बता दें कि राजधानी का आरएलबी अस्पताल को तीन दिन के लिए सील किया गया है। ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउनः लखनऊ-कानपुर रेड, बांदा-सीतापुर आरेंज जोन में, पढ़िए लिस्ट बताते हैं कि बीती 4 मी को इलाज को भर्ती हुई एक महिला की जांच रिपोर्ट ...
दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों को रौंदा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों को रौंदा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जलगांव में स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते थे और औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए चली विशेष ट्रेन को पकड़ना चाहते थे। इसके लिए पैदल चलकर भूसावल पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि वहां करीब 45 किमी सभी पैदल रेलवे ट्रैक पर चले। इसके बाद थककर ट्रैक पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह 5.22 को हुआ हादसा गहरी नींद में इन सभी को आज शुक्रवार सुबह करीब 5.22 मिनट पर वहां से गुजरी माल गाड़ी ने रौंद दिया। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। रेल मंत्री को जरूरी कदम उठाने और मदद को कहा गया है। औरंग...
बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में फर्जी काॅल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति को जिलाधिकारी के आवास कार्यालय से  काॅल गई, जिसमें कहा गया कि एक जज उनसे बात करना चाहते हैं। काॅल करने वाले ने उनको एक नंबर भी दिया। विधायक का कहना है कि उस नंबर पर बात करने पर उनको एहसास हुआ कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति कोई नटवरलाल है। विधायक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही जिलाधिकारी बांदा को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। विधायक का डीएम को भेजा गया पत्र उधर, जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके ओएसडी मुहीब खान ने बताया कि डीएम आवास के कार्यालय पर एक काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने खुद को जस्टिस बताकर तिंदवारी विधायक से बात क...