Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Update : सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, अखिलेश यादव बोले- ताकत बढ़ेगी

Update : सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, अखिलेश यादव बोले- ताकत बढ़ेगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन आज सोमवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि अन्नू टंडन के सपा में आने से निश्चित रूप से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। कहा कि हम लगातार समाजवादी पार्टी में लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में अन्नू टंडन, अंकित परिहार और शशांक शेखर शुक्ला समेत सभी लोगों का स्वागत करते हैं। वहीं अन्नू टंडन ने कहा कि वह सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित थीं जितना काम अखिलेश यादव ने किया, उससे ज्यादा कार्य करना संभव नहीं था।  योगी सरकार पर बोला हमला इस मौके पर सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि ठोको नीति वाले लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का प्रदेश में कोई विकल्प नहीं है। उधर, इस मौके पर ...
बांदा में महिलाओं ने “करवा चौथ” से पूर्व किया रंगारंग कार्यक्रम

बांदा में महिलाओं ने “करवा चौथ” से पूर्व किया रंगारंग कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक स्थानीय रेस्टोरेंट में महिला हार्पर क्लब ओल्ड की महिलाओं ने पवित्र त्योहार "करवा चौथ" पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम इस कारण से भी अनूठा था क्योकि इसमें पारंपरिक त्योहार में आधुनिक चलन का भी समावेश करने पर चर्चा व प्रयोग किए गए। ताकि नई पीढ़ी की नववधुएं भी अपनी प्राचीन परंपराओं व आस्थाओं से जुड़ी रह सकें। महिला हार्पर क्लब ओल्ड की महासचिव संतोष गुप्ता ओमर ने बड़ी बात कही। ये भी पढ़ें : Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं उन्होंने कहा कि अक्सर परिवारों में यह देखने में आ रहा है कि आधुनिक रंग-ढंग में पढ़ी-लिखी पीढ़ियां प्राचीन परंपराओं व त्योहारों में रूचि नहीं लेती हैं। कहा कि अगर त्योहार मना भी रही हैं तो उनमें आस्था कम और औपचारिकता ज्यादा होती है। इसी को देखते हुए महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने करवा...
बांदा : महिला से रेप का वीडियो वायरल, ससुरालियों ने निकाला, नाबालिग आरोपी

बांदा : महिला से रेप का वीडियो वायरल, ससुरालियों ने निकाला, नाबालिग आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताते हैं कि आरोपी ने ही वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इसी बीच ससुरालियों ने वीडियो देखा तो महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने कहा, 5 महीने पुराना है मामला बताते हैं कि पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है और वहीं आरोपी नाबालिग है। आरोपी की उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। मामले में कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि यह मामला लगभग 5 महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले की मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ये भी पढ़ें : महिला बैंक कर्मचारी ने किया 9 साल के बच्चे का यौन शोषण, ऐसे खुला राज तो पहुंची जेल..   ...
Big Breking News : बांदा के IG को कोरोना, संक्रमित व्यापारी की मौत-26 और नए केस

Big Breking News : बांदा के IG को कोरोना, संक्रमित व्यापारी की मौत-26 और नए केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संक्रमण को लेकर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बांदा के आईजी के. सत्यानारायण कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिले में कुल 26 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक व्यापारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2638 हो गई है। इनमें 430 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। रविवार को सामने आए 26 नए केस में आईजी के अलावा उनके यहां एक 14 साल की किशोरी भी शामिल हैं। बताते हैं कि आईजी सेल्फ क्वारंटाइन हो गए हैं। 26 नए पाॅजिटिव केस आए सामने चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी ने जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को 26 नए केस सामने आए हैं। इनमें आईजी श्री नारायण, पारिवारिक सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास रहने वाले एक 59 साल के व्यापारी की शनिवार देर शाम कोरोना से मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP: योगी सर...
बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में इस वक्त महिला अपराध को लेकर बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस महकमे की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी बीच बांदा में पुलिस महकमे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला हेड कांस्टेबल ने दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला हेड कांस्टेबल विवाहित हैं और उनका कहना है कि दोनों सिपाही बीते करीब एक साल से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। कोतवाली में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच में तैनात एक विवाहित महिला हेड कांस्टेबल ने दो हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। महिला का कहना है कि दोनों सिपाही बीते एक साल से उसपर गंदी फब्तियां और कमेंट्स पास कर रहे थे। ...
बांदा में 3 किसान परिवारों पर टूटा कहर, मुखियाओं की मौत से हाहाकार

बांदा में 3 किसान परिवारों पर टूटा कहर, मुखियाओं की मौत से हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के लिए रविवार का दिन काला साबित हुआ। कमासिन थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन युवा किसानों की मौत हो गई। इस दौरान एक किसान की बिषखापर के काटने से, दूसरे की ट्रैक्टर पलटने से और तीसरे की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। तीनों परिवारों में हाहाकार मचा है। बताया जाता है कि रविवार को कुमेढ़ सानी निवासी किसान विजय उर्फ बबुली (38) नलकूप से अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनको विषखोपड़ा ने पैर में काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी। तीनों परिवारों में मचा कोहराम परिवार के लोग अस्पताल ले गए। वहां कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं। दूसरी घटना में ग्राम किटहाई निवासी किसान जयप्रकाश यादव उर्फ बबलू (35) आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर ले खेतों की जुताई करके लौट रहे थे। बताते हैं कि नहर पटरी पर सामने से आ रही बाइक को साइड देने के टक्कर में ट्रैक्टर नहर मे...
बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) :  पंचायत चुनाव से पहले बांदा के कमासिन में बसपा को बड़ा झटका लगा है। स्थानीय बसपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा उर्फ राजू वर्मा ने सपा की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही अपने ढेरों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के समक्ष करीब 50 दलित कार्यकर्ताओं के साथ बसपा नेता ओम प्रकाश वर्मा ने अपना त्यागपत्र देते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक विशंभर यादव ने दिलाई सदस्यता पूर्व विधायक श्री यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। उधर, श्री वर्मा ने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक गई है। कहा कि भाजपा के इशारे पर ही अब बहन मायावती काम कर रही हैं। इससे कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अभी और बसपा नेता बड़ी संख्य...
Bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा, कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं में जुड़ा मिला तो कार्रवाई

Bjp प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा, कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाओं में जुड़ा मिला तो कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : भारतीय जनता पार्टी के कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सचान के बीते दिनों निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ी बात कही। स्वतंत्र देव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी का किसी भी स्तर का कोई कार्यकर्ता आपराधिक घटनाक्रम में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अरविंद सचान के निधन के बाद स्वतंत्र देव ने आज उनके पिता से मुलाकात की। कहा कि अरविंद घाटमपुर के चुनाव अभिकर्ता थे। इस मौके पर उनके साथ कानपुर मंडल के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद रहे। गंगा बैराज पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कहा कि किसी न किसी को चुनाव अभिकर्ता बनाया जाता है। ऐसे में चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गंगा बैराज पर जोरदार ढंग से स्वागत किया।...
बांदा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग पति पर किया एसिड अटैक, मरा समझकर फेंका

बांदा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग पति पर किया एसिड अटैक, मरा समझकर फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से इंसानी रिश्तों को हिलाकर रख देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक महिला ने अवैध संबंधों में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की घिनौनी साजिश कर डाली। महिला ने पति ने मुंह और गुप्तांगों में तेजाब डाल दिया। बाद में उसे मरा हुआ समझकर दोनों जंगल में डाल आए। पति की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया है। उसके प्रेमी की तलाश जारी है। मरा समझकर चित्रकूट के जंगल में फेंका बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के फुकनी गांव के रहने वाले महेंद्र इस वक्त कोतवाली देहात क्षेत्र में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके साथ पत्नी औ बच्चे भी रहते थे। बताते हैं कि महेंद्र को गंभीर हालत में चित्रकूट के जंगलों में पड़े देखा गया। इसके ...
#LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’

#LoveJihaad : CM योगी ने कहा, ‘बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का करेंगे राम नाम सत्य’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : जौनपुर की मल्‍हनी विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि लव जिहाद पर कानून बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग पहले कहते थे कि मंदिर बनवाने की तारीख नहीं बता रहे हैं, लेकिन अब हमने मंदिर निर्माण शुरू करा दिया है। जौनपुर में आयोजित सभा में कहा सीएम योगी ने कहा कि जल्द ही लवजिहाद के खिलाफ भी कड़ा कानून बनाया जाएगा। कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल ही आदेश दिया है सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है। लवजिहाद पर सीएम योगी ने कहा कि बेटियों की इज्जत से खेलने वालों का राम नाम सत्य भी करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी शनिवार दोपहर 2.45 बजे हेलीकाप्टर से जौनपुर पहुंचे थे। सीएम योगी की सभा के लिए जौनपुर में सिकरारा चौराहा के पास राजकीय आयुर्वेदि...