Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav Date यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों आज ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम 7 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता की घोषणा भी हो सकती है। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर सरर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..  ...
बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में गत दिवस 'एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम' से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में लाफ्टर चैंपियन बॉलीवुड सिंगर समेत विरक्त मूवी की स्टार कास्ट ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह वव्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। बाद में नेत्रहीन बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति बाल कलाकारों ने भजन के साथ कई फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। लाफ्टर शो चैंपियन प्रताप फौजदार ने भी कामेडी करते हुए लोगों को हंसाया। बॉलीवुड सिंगर कामिनी ठाकुर ने फिल्मी गानें सुनाए। बांसुरी वादक बासु की बांसुरी से निकली सुरीली आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मनोज जैन ,राजकुमार राज, डॉ शेख सादी जमा, अवधेश कु...
धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर और आसपास के इलाकों में अवैध प्लाटिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। बड़े पैमाने पर भूमाफिया जमीनों की अवैध रूप से खरीद-फरोखत कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली में मुकदमा शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अर्दली बाजार की रहने वाली अनीता पत्नी राजनारायण ने बिजलीखेड़ा मुहल्ले के पास राजेश प्रजापति से जुलाई माह में एक प्लाट खरीदा था। अनीता ने प्लाट की कीमत 30 लाख रुपए नगद और चेक के जरिए चुकाई थी। ये भी पढ़ें : बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान प्लाट विक्रेता राजेश ने प्लाट की रजिस्ट्री भी अनीता को कर दी थी। बाद में कब्ज...
Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास दयाल नगर में रहने वाले एक ठेकेदार ने पैलानी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा के रहने वाले राजाराम (60) बीते करीब 15 साल से बांदा में रहते हैं। घटना का कारण अज्ञात बांदा शहर के चमरौडी चौराहा के पास स्थित दयाल नगर में नरेश कुशवाहा के मकान में किरायदार हैं। मकान निर्माण का ठेका लेते थे। घर में दोपहर के समय उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके साढ़ू लल्लू ने बताया है कि राजाराम की बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां  दो की शादी...
यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आज यूपी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निकाय चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने व्यवस्था करें। साथ ही जमानत पर चल रहे अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। ये भी पढ़ें : कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं  इतना ही नहीं अपराधियों की जमानत निरस्त कराने की दिशा में भी कार्रवाई करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मन...
कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं

कोरोना को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अलर्ट, कहा- बीमार और बुजुर्ग भीड़ में न जाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के प्रति अलर्ट किया। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि कोरोना को लेकर बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति सतर्क रहें। ऐसे लोग भीड़ में जाने से बचें। कहा, सरकार कोरोना से निपटने को हर स्तर पर तैयार दरअसल, डिप्टी सीएम श्री पाठक आज कानपुर के यशोदानगर में भाजपा दक्षिण जिला के वृंदावन लान में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन में आए थे। इस मौके पर वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार हर स्तर पर तैयार है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं संगठित अपराध नहीं है। अपराधियों को सरकार ने अदालत में पैरवी करते हुए कड़ी सजा दिलाई हैं। संगीन अपराधों में छह-छह महीनों में ही फांसी की सजा करा दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि य...
बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सिविल लाइन मोहल्ले में एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में जीआईसी हास्टल के पीछे रहने वाले सोनू सिंह की पत्नी खुशबू सिंह (22) ने आज बेडरूम में फांसी पर लटक रहा था। दोनों की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। आज विवाहिता ने अपनी साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : UP : बांदा में इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका  ये भी पढ़ें : Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस...
Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, एक की मौत-20 श्रद्धालु घायल

Mahoba : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, एक की मौत-20 श्रद्धालु घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सीमा में खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को लेकर चित्रकूट जा रही थी। घायलों को मौदहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एटा-हाथरस जिले के हैं श्रद्धालु जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आज सुबह खन्ना के पास टूरिस्ट बस एक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। घायलों को मौदहा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में घायलों के नाम-पते घायलों में एटा जिले के जलेसर के रहने वाले सोनू वर्मा (35...
हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

हमीरपुर : अमित बने डिप्टी एसपी, परिवार में छाईं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया। हमीरपुर जिले के रहने वाले रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हो गया है। इस चयन से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी खुशियां छा गई हैं। जिला रोजगार सहायता अधिकारी हैं अमित अमित शहर के आजाद नगर रमेड़ी तरौस में रहते हैं। उनके पिता राम गोपाल ने बताया कि बेटे अमित ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से 2008 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। फइर कुछेछा महाविद्यालय से बीएससी की और परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। 2017 में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला रोजगार सहायता अधिकारी के पद पर चयनित हो गए। 2022 बैच में उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हो गया है। ये भी पढ़ें : UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..  https...
UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

UPPSC : आगरा की दिव्या ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UPPSC PCS Result उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया है। अबकी बार के रिजल्ट में महिलाओं ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए हैं टॉप 10 की लिस्ट में आठ महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार देर शाम जारी हुए रिजल्ट के बाद सफल प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे हैं। 10 टाॅपर में 8 महिलाएं यूपी पीसीएस 2022 में आगरा जिले की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है। वह आगरा के एत्मादपुर तहसील के गढ़ी रामी गांव की रहने वाली हैं। आगरा में रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। दिव्या का कहना है कि उनको विश्वास था कि उनका सेलेक्शन हो जाएगा, लेकिन टाॅप कर जाएंगी यह नहीं सोचा था। टॉप-10 में ये अभ्यर्थियों हैं शामिल के नाम शामिल ये भी पढ़ें : UP : आजमगढ़ में अमित शाह ने फूंका 2024 के चुनाव का बिगुल, तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने का आह्वान   ये भी पढ़ें : यूपी न...