Sunday, June 28सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। नई बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी को लेकर कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल है। कुछ लोग प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उपेक्षा की बातें कर रहे हैं। दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बुंदेलखंड में नए सिरे से तैयारी में जुटी है। बुंदेलखंड के साथ ही अवध आदि क्षेत्रों में नई जिला कार्यकारणी घोषित हो रही हैं। जिला कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष-3 महामंत्री शामिल जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने युवाओं की नई टीम बनाने के प्रयास किए हैं। यह प्रयास कितने सफल होंगे इसका पता 2027 के नतीजे ही बताएंगे। बहरहाल, नई टीम युवाओं से भरी है। 8 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्रियों वाली बांदा जिला  कार्यकारणी में 8 जिला मंत्री हैं। एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री भी है। इसके अलावा 64 सदस्य हैं। मीडिया प्रभारी और आईटी संयोज...
बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन 

बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन 

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने सड़कों के लिए भूमि पूजन कर लोगों को बधाई भी दी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सदर विधायक की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की जनता को इन सड़कों से बड़ी सुविधा होगी। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक के प्रयासों को सराहा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निर्माण निधि से परियोजना स्वीकृत हुई है। यह परियोजना खुरहंड रेलवे स्टेशन से जमरेही होते हुए बांदा-बिसंडा मार्ग के चौड़ीकरण की है। इन दो जगहों पर होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण मार्ग की लंबाई 8.50 किलोमीटर है। यह कार्य 1809.58 लाख रुपए से होना है। उधर, वित्तीय वर्ष 2025-26 में धर्मार्थ योजना के अंतर्ग...
UP: बुलंदशहर के ऋषभ का हौंसला देख सभी हैरान-शरीर में सरिया, फिर भी..

UP: बुलंदशहर के ऋषभ का हौंसला देख सभी हैरान-शरीर में सरिया, फिर भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर में ऋषभ का हौंसला सभी को हैरान कर गया। ऋषभ के शरीर में सरिया घुसने के बाद भी उसका धैर्य कमाल का रहा। यही वजह है कि बुलंदशहर के मिर्जापुर गांव में इस बच्चे के हौंसला चर्चा है। घटना और घायल बच्चे ऋषभ का साहस सभी की जुबान पर है। लोगों का कहना था कि 13 साल के ऋषभ ने गजब का हौंसला दिखाया है। लोगों के मन में ऋषभ का साहस छाप छोड़ गया। खेलते समय गिरने से हुई घटना जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर से सटे मिर्जापुर गांव में राजकुमार के बेटे ऋषभ (13) मोहल्ले के बच्चों संग खेल रहे थे। बताते हैं पास के प्लाट में खेलते समय बच्चे पेड़ पर चढ़ गए। ऋषभ पेड़ से नीचे आ गिरे। ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर.. गिरने से प्लाॅट में नींव बनाने के लिए लगा पिलर का सरिया उनके शरीर में घुस गया। दाहिनी बाजू के पास से घुसा सरिया गर्...
सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकारी नौकरी को लेकर अच्छी खबर है। रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की भर्ती होगी। यूपी रोडवेज में महिला परिचालक की भर्ती रोजगार मेले के जरिए करेगी। बेरोजगार महिलाओं के लिए रोडवेज में परिचालक भर्ती की सूचना अच्छी खबर है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी साझा की है। मैरिट के आधार पर होगा चयन बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर होगा। साथ ही अभ्यर्थियों के पास सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र का होना भी अनिवार्य होगा। ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत  बताया जाता है कि एनसीसी-बी प्रमाणपत्र, एनएसएस व स्काउट एवं गाइड के अभ्यर्थियों को मेरिट में 5% अतिरिक्त फायदा होगा। खास बात यह है कि चयनित होने वाली अभ्यर्थियों को उन्ही...
बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में सेल्समैन ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना बांदा शहर के जरैली कोठी मोहल्ले की है। बताते हैं कि जरैली कोठी में रहने वाले सेल्समैन ने नशे मे खुद को आग लगा ली। बाद में सेल्समैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। नशे में की घटना, कारण अज्ञात जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी के शशिकांत (36) ने बीती रात खुद पर पेट्रोल डालकर नशे में आग लगा ली। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का आरोप जबतक आग बुझाई, वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले शशिकांत ने छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खुद को आग लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में लापता व्यक्ति का 15 दिन बाद शव मिला, हत्या का ...
यूपी: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल-पथराव में कई घायल

यूपी: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल-पथराव में कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा में कथित रूप से गोतस्करों का पीछा करते समय शनिवार तड़के फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल हो गया। आरोप है कि गो तस्करों ने मथुरा नवीपुर के पास वाहन से कुचलकर फरसा वाले बाबा की हत्या कर दी। आरोप लगाते हुए गो रक्षकों ने छाता कट के पास फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में हाइवे जाम कर दिया। फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। SSP मथुरा श्लोक कुमार ने कही यह बात.. पुलिस ने रबड़ की गोलियां चलाकर और आसूं गैस के गोले। किसी तरह भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि गो तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की कोसी में हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि फरसा बाबा...
बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

Feature, Latest Posts, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नगर के सराय में भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री द्विवेदी ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम.. ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन https://samarneetinews.com/banda-redcross-election-organization-got-this-new-team/  ...
ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

ईद मुबारक! लखनऊ में दिखा चांद, आज मनाई जा रही ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद मुबारक! लखनऊ में चांद दिखाई देने के बाद ईद का त्यौहार खुशनुमा माहौल में आज मनाया जा रहा है। रमजान के 30वें दिन चांद दिखाई दिया। इसी के बीच खुशियों के साथ ईद मनाई जा रही है। सभी मस्जिदों में नमाज की तैयारी हो चुकी है। लोगों से यह अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें। साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़ें। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल बताते चलें कि रमजान का तीसवां रोजा शुक्रवार को पूरा हुआ। शहरों में ईद को लेकर खुशी का माहौल है। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज अदा कराएंगे। फिर 10:15 बजे सामूहिक दुआ की जाएगी। लखनऊ के बाजारों में दिखी खास रौनक ईद को लेकर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक दिखाई दी। अमीनाबाद, चौक, नक्खास और हजरतगंज जैसे क्षेत्रों में देर रात तक ईद की खरीददारी चली। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में इन ज...
ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: ईरान-इजरायल युद्ध में सऊदी में मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत हो गई। मिसाइल अटैक के समय युवक सऊदी से फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। तभी सऊदी में मिसाइल धमाका हुआ और युवक का फोन कट हो गया। अगले दिन पता चला सऊदी में ईरान इजराइल युद्ध में मिसाइल हमला हुआ था। सीतापुर के युवक की मिसाइल हमले में मौत हो चुकी है। मोबाइल पर पत्नी से बात करते समय गिरी मिसाइल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मृतक के शव को वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव के रवि गोपाल (26) 18 सितंबर 2025 को सऊदी अरब गए थे। ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर यूपी में प्रदर्शन, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी परिजनों का कहना है कि वह सउदी के रियाद की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। 18 मार्च की रात रवि काम खत्म करके फैक...
बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी का चुनाव आज संपन्न हो गया। रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव के लिए सीएमओ कार्यालय बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी के सदस्यों ने सहभागिता की। संजय गुप्ता बने सोसाइटी के सभापति नामित पर्यवेक्षक डा. अनुराज श्रीवास्तव (फतेहपुर) तथा डाॅ. विजय शंकर केसरवानी की उपस्थिति में चुनाव हुआ। ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया इस दौरान 4 पदाधिकारियों और 7 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस चुनाव में संजय गुप्ता को सभापति, मयंक श्रीवास्तव को उपसभापति, राम बहोरी को कोषाध्यक्ष, अमित सेठ को सचिव चुना गया। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल इसी तरह तरुण कुमार खरे, किशोर वाजपेई, प्रशांत शर्मा आदि को सदस्य चुनाव गया। सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। माल...