Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा : बेटा न होने के तानों ने ली पूजा की जान! दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

बांदा : बेटा न होने के तानों ने ली पूजा की जान! दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटियां आज भले ही बेटों के बराबर साबित हो रही हों। लेकिन समाज में कुछ लोगों की सोच आज भी घिनौनेपन का शिकार है। बांदा शहर के आजाद नगर में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका के पति ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। दूसरी ओर मायके पक्ष ने बेटा न होने कारण उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आजाद नगर मोहल्ले में घटना जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले योगेंद्र सिंह की पत्नी पूजा (32) ने बुधवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने शव फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों को बुलाया। ये भी पढ़ें : Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका कालू कुआं चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Banda : 34वीं जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Banda : 34वीं जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होने वाली 34वीं नेशनल जूनियर थ्रोबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूपी जूनियर टीम रवाना हो गई है। इस टीम में बांदा के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके लिए खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। यह चैंपियनशिप 3 से 7 अक्टूबर तक तेलंगाना में आयोजित होगी। टीम में उत्कर्ष द्विवेदी, हर्ष कुमार, निखलांश, आर्यन शुक्ला, सृजल सोनी, सिद्धांत गुप्ता, अमन यादव, शैलेंद्र, सूर्यांश, आकिफ, अरसान, अयान सचान आदि शामिल हैं। ये भी पढ़ें : फतेहपुर के बाद बांदा, छात्राओं के बढ़ते सुसाइड केस और स्कूलों की प्रेशर पाॅलिटिक्स! ये भी पढ़ें : Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका  ...
पितृ अमावस्या : आज विदा हो जाएंगे पुरखे, नवरात्र कल से..

पितृ अमावस्या : आज विदा हो जाएंगे पुरखे, नवरात्र कल से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज बुधवार को पितृ अमावस्या है। इसके साथ ही पुरखे आज विदा हो जाएंगे। 15 दिन तक पितरों की आव भगत और तर्पण के साथ आज उनकी विदाई का दिन आ गया है। सर्व पितृ विसर्जन के साथ ही पितरों को समर्पित यह पखवारा आज समाप्त हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार अमावस्या तिथि पर अतिदुर्लभ संयोग बना है। कई दशकों बाद बन रहा ऐसा शुभ योग बताते हैं कि ऐसा शुभ योग कई दशकों बाद बन रहा है। इस दिन इस दिन जल तर्पण से पितृ तृप्त हों जाएंगे। साथ ही उनके आशीर्वाद से सफलता और समृद्धि के द्वार भी खुल जाएंगे। यह सुयोग सौ बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाला भी बताया जा रहा है। गुरुवार 3 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 7 और 8 अक्तूबर को गज केसरी योग बन रहा है। महाअष्टमी और महानवमी का व्रत 11 अक्तूबर को रहेगा। ये भी पढ़ें : पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा प...
Banda : मनीषा की जुदाई में श्याम ने फांसी लगाई

Banda : मनीषा की जुदाई में श्याम ने फांसी लगाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति-पत्नी के बीच होने वाली पारिवारिक कलह कभी-कभी अनहोनी की वजह बन जाती है। ऐसा ही एक मामला बांदा के नरैनी क्षेत्र में सामने आया है। वहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई ने कही यह बात जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुमानगंज के रहने वाले श्याम बाबू (24) ने सुबह घर में फांसी लगा ली। बड़े भाई रामबाबू ने शव लटकते देखा तो चीख पड़ा। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी। ये भी पढ़ें : बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात.. एक 4 महीने की बेटी भी है। पत्नी मनीषा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी तभी से अपने मायके में रह रही हैं। कुछ दिन पहले दादी की मौत हो गई थी। पत्नी तब आई तो लेकिन रुकी नहीं...
Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से लापता एक युवक का शव आज मंगलवार सुबह ई-रिक्शा में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटनाक्रम त्रिकोणीय लव स्टोरी जैसा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कनवारा के पास आज सुबह मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह लोगों ने एक ई-रिक्शा में युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी बिटटन देवी और मां रामा देवी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। मां-पत्नी ने बताया दूसरी महिला से.. वहां दोनों ने मृतक की पहचान अजय (25) निवासी अंबेडकर नगर बबेरू के रूप में की। मृतक की पत्नी और मां का कहना है कि अजय ई-रिक्शा चलाते थे।...
फतेहपुर के बाद बांदा, छात्राओं के बढ़ते सुसाइड केस और स्कूलों की प्रेशर पाॅलिटिक्स!

फतेहपुर के बाद बांदा, छात्राओं के बढ़ते सुसाइड केस और स्कूलों की प्रेशर पाॅलिटिक्स!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते कुछ समय से स्कूलों में छात्राओं से छेड़छाड़ और फिर सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फतेहपुर में एक छात्रा ने स्कूल की छत से कूदकर जान दे दी। छात्रा से बस चालक ने छेड़छाड़ की थी, जिसे लेकर वह तनाव में थी। फिर बांदा में 17 साल की छात्रा ने स्कूल से घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना में भी छात्रा से शिक्षक और प्रधानाचार्य द्वारा अभद्रता व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप हैं। महिला आयोग ने लिया संज्ञान दोनों घटनाओं में स्कूलों पर गंभीर आरोप हैं। बुंदेलखंड में इस समय दोनों ही घटनाएं काफी चर्चा में हैं। फतेहपुर की घटना का महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। दोषी पर कार्रवाई हो रही है। वहीं बांदा में छात्रा के सुसाइड केस में पुलिस ने शहर के आदर्श शिक्षक निकेतन स्कूल की प्रबंधक के बेटे प्रिंसिपल प्रशांत और टीचर जय प्रकाश (जेपी सर) पर छात्रा से अश्लील हरकतें, छेड़छ...
अभिनेता गोविंदा को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

अभिनेता गोविंदा को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Govinda Shot By Gun : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह करीब 5 बजे गोली लग गई। गोली उनके घुटने के नीचे लगी। इससे वह जख्मी हो गए हैं। बताते हैं कि गोली उन्हीं के पिस्टल से लगी। यह भी बताया जा रहा है कि गोविंदा आज सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे। तभी उन्हीं की पिस्टल से गलती से गोली चल गई जो उनके घुटने के नीचे लगी। इसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें भर्ती किया गया है। सुबह 5 बजे करीब हुई घटना जानकारी के अनुसार गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है। बताते हैं कि गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से ये भी पढ़ें : Lucknow : डिलीवरी ब्यॉय की हत्या कर उसी के बैग में भरा शव, वजह 1 लाख का मोबाइल… काफी खून बहा। इस वजह से उनकी हालत गंभीर ...
Lucknow : डिलीवरी ब्यॉय की हत्या कर उसी के बैग में भरा शव, वजह 1 लाख का मोबाइल…

Lucknow : डिलीवरी ब्यॉय की हत्या कर उसी के बैग में भरा शव, वजह 1 लाख का मोबाइल…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चिनहट में मोबाइल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय की 3 युवकों ने साजिश रचकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद उसके पास से दो मोबाइल (कीमत लगभग 1 लाख) और लगभग 35 हजार की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं हत्यारों ने क्रूरता दिखाते हुए डिलीवरी ब्यॉय के बैग में ही उसका शव भर दिया। बाद में बैग को ले जाकर बाराबंकी के माती इलाके में इंदिरा नहर में जाकर फेंक दिया। घर में खींचकर कर दी बड़ी वारदात पुलिस ने दो आरोपी हिमांशु कनौजिया और आकाश गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी गजानन की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। एसडीआरएफ की टीम मृतक के शव को बरामद करने में जुटी है। मृतक डिलीवरी ब्यॉय मूलरूप से अमेठी के जामो का रहने वाला था। उनका नाम भरत प्रजापति (32) था, जो अपनी पत्नी अखिलेश कुमारी के साथ चिनहट इलाके में सतरिख रोड के सविता विहार मे...
बांदा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर एक्शन..

बांदा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सोमवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में नगर पालिका टीम ने शहर के प्रमुख बाजार में मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। कई सामान को जब्त भी किया। सड़कों पर बढ़ाकर रखा गया दुकानों का सामान हटवाते हुए चेतावनी दी। दरअसल, दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़क तक सजाकर रखा हुआ है। ऐसे में लोगों का जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बलखंडीनाका से माहेश्वरी देवी मंदिर तक अभियान अधिकारियों ने कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि बलखंडीनाका से माहेश्वरी देवी चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया है। साथ ही आसपास की सड़कों पर भी अवैध रूपसे दुकानों का अतिक्रमण साफ कराया गया है। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि अभी आगे भी अतिक्रमण हटाओ ...
लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्या अभियान की बैठक को किया संबोधित

लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्या अभियान की बैठक को किया संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज राजधानी लखनऊ में विश्वेश्वरैया भवन में भाजपा संगठन महापर्व-राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संगठन महामंत्री ने भी किया संबोधित सभी पदाधिकारियों से कहा कि सदस्यता अभियान को रिकार्ड सफलता दिलाएं। कहा कि राष्ट्र के उत्तम निर्माण में अनवरत प्रयासरत भारतीय जनता पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ें। इस अवसर पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया इस अवसर पर प्रदेशभर क...