Wednesday, September 30सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश

बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बांदा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा में मौसम अलर्ट को ध्यान में रखते हुए डीएम अमित आसेरी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट बताया जाता है कि बांदा में लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में जिलाधिकारी ने बच्चों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा विधायक ने पत्नी संग प्रमुख पंडालों में की गणेश आरती, जयकारों की गूंज  बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिनांक 26 सितंबर के लिए अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। बताया जाता है कि मौसम विभाग की ओर से जिले में 26 सितंबर को  बारिश का ...
यूपी में अमित शाह और CM Yogi ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ

यूपी में अमित शाह और CM Yogi ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी अपराध की इंडस्ट्री थी, वाहन चोरी और अवैध कट्टे के उद्योग चलते थे। बोले, डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर आज उसी उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां-कारखाने चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार से आया है। उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेश का प्रमुख केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के जरिए जिस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ https://samarneetinews.com...
विवादों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला, मेरठ-वाराणसी में होने थे कार्यक्रम

विवादों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला, मेरठ-वाराणसी में होने थे कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टल गया है। युवाओं के लिए वोटर जागरूकता संबंधित यह कार्यक्रम यूपी के मेरठ और वाराणसी में थे। गुरुवार को मेरठ और 28 सितंबर को वाराणसी में ये कार्यक्रम प्रस्तावित थे। इन कार्यक्रमों को ज्ञानेश कुमार संबोधित करने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि आयोग ने इस मामले में कहा है कि कार्यक्रमों की तारीखों में बदलाव एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। विपक्ष कर रहा इस्तीफे की मांग जानकारी के अनुसार, 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के बाद विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर है। इस रिपोर्ट में एसआईआर पर चुनाव आयोग में आपसी मदभेद की बातें सामने आई हैं। ये भी पढ़ें: भारत की खुशी चौधरी ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, तुर्की में फहराया तिरंगा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्...
बांदा-तिंदवारी: दंगल में पहुंचे दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया हौंसला

बांदा-तिंदवारी: दंगल में पहुंचे दलजीत सिंह, पहलवानों का बढ़ाया हौंसला

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के चंदवारा गांव में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता दलजीत सिंह ने दंगल में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाए। मुकाबला शुरू कराते हुए उत्साह भी बढ़ाया। चंदवारा में विशाल दंगल आयोजित उन्होंने कहा कि पहलवानों की प्रतिभा को उचित मंच देना हम सभी का दायित्व है। कहा कि कुश्ती हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग भी है। पूर्व विधायक ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। ये भी पढ़ें: बांदा: तिंदवारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा  https://samarneetinews.com/banda-ex-mla-daljeet-singh-flood-visit/ https://samarneetinews.com/banda-jaspura-brother-stabs-brother/  ...
बांदा: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी 28 से आंदोलन की चेतावनी

बांदा: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी 28 से आंदोलन की चेतावनी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा है। जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 30 सितंबर को लखनऊ में होंगे इकट्ठा कहा कि 28 और 29 सितंबर को सभी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध करेंगे। 30 सितंबर को लखनऊ में इकट्ठा होंगे। फिर धरना देंगे। संगठन के भानुप्रताप सिंह, अनिकेत पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग  https://samarneetinews.com/banda-mlc-election-vaishya-demand-reservation/...
अमरोहा: विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही व CRPF के दो जवान गिरफ्तार

अमरोहा: विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही व CRPF के दो जवान गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हसनपुर थाने के दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा और सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया है। पीड़िता फिलहाल अमरोहा में वन स्टॉप सेंटर में है। हरियाणा की रहने वाली है पीड़ित 23 साल की युवती, मुकदमा दर्ज मामले में एसपी लखन सिंह यादव का कहना है कि पीड़ित युवती हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने पुलिस को बताया है कि महिला मित्र ने उसे सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से मिलवाया था। वह मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम का रहने वाला है। हसनपुर थाने का दरोगा, सिपाही व CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 गिरफ्तार सोमवार (21 सितंबर) को वह सोनीपत...
UP: ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल

UP: ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग, 9 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: यूपी के गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बीते बुधवार की रात चलती टूरिस्ट स्लीपर बस में आग लग गई। इस बेहद दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार स्लीपर बस नोएडा से लगभग 34 किलोमीटर दूर पहुंची थी। इसी दौरान बस में आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर जान बचा ली। ये भी पढ़ें: सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल बताते हैं कि तेजी से फैली आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को चप...
बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर

बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे में अपने भाई को चाकू मार दिया। आपसी विवाद में हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पेट में चाकू मारने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आपसी कहासुनी में हुई घटना जानकारी के अनुसार, थाना-कस्बा जसपुरा के रहने वाले पप्पू सिंह का कहना है कि उनका छोटा भाई युवराज नशेबाज है। रात में वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका अपने बड़े भाई 32 वर्षीय इतराज से विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम बात इतनी बढ़ गई कि युवराज ने भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कर...
सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल

सीतापुर: गणेश महोत्सव में पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: शहर के आर्यनगर मोहल्ले में स्थित पंजाबी धर्मशाला में आज एक बेहद दुखद घटना हो गई। बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घायल महिला को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। एक अन्य महिला लखनऊ में भर्ती जानकारी के अनुसार, आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा था। बताते हैं कि तभी अचानक छज्जा गिर गया। वहां मौजूद उमा कपूर (50) पत्नी शम्मी कपूर निवासी विजय लक्ष्मी नगर और नीति मेहरोत्रा पत्नी दिलीप मेहरोत्रा की मलबे की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि आज अचानक आई तेज बारिश में छज्जा गिरा है। दरअसल, धर्मशाला में लगे तिरपाल में ऊपर पानी भर गया। इससे वह भारी हो गया। तिरपाल का कोना तीसरी ...
बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग

बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ बांदा में वैश्य समाज ने ओबीसी आरक्षण की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। CM को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोग हाथों तख्तियां लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अमित आसेरी को सौंपा। नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासु भी प्रदर्शन में शामिल रहीं। समिति अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता का कहना है कि यह मांग कई वर्षों से हो रही है। ये भी पढ़ें: यूपी: विधान परिषद चुनाव की घोषणा, 23 अक्तूबर को मतदान, पढ़ें पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/up-legislative-council-election-october-23/ https://samarneetinews.com/up-rajya-sabha-election-october-16/ https://samarneetinews.com/banda-traders-protested-upi-char...