Wednesday, June 24सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ के हाथों एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। सहारनपुर में बिहार के समस्तीपुर जिले का कुख्यात माफिया ललन सिंह उर्फ लल्लन एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि कुख्यात अपराधी लल्लन पर दो दरोगा समेत 7 लोगों की हत्या का आरोप था। सहारनपुर में यह मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर बीती देर रात हुई। दो दरोगाओं समेत 7 लोगों की हत्या का था आरोप पुलिस का कहना है कि मारे गए माफिया का एक साथी अंधेरे में भाग निकला। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश से मिली जानकारी के अनुसार, लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह काफी खतरनाक अपराधी था। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..  वह लंबे समय से संगीन वारदातें कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपए और चंदौली पुलिस...
बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध हो रहा है। पल्हरी रोड पर स्थानीय लोगों के साथ पूर्व छात्र नेताओं ने पेड़ों को काटने का विरोध किया। लोगों ने मांग की है कि पेड़ों को काटने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बांदा को कोई पर्यावरण खतरा न हो। लोगों ने कहा कि पहले ही बांदा का तापमान इतना बढ़ा हुआ है। पल्हरी रोड पर पेड़ों की कटान का विरोध इन लोगों का कहना है कि बांदा शहर के पल्हरी रोड पर 80-80 साल पुराने बरगद, नीम-पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। सभी ने घेरा बनाकर पेड़ों को काटने का विरोध किया है। दरअसल, शहर की पल्हरी रोड पर शनिवार को लगभग 80-80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवम निगम का कहना है कि अधिकारी कहते हैं कि पेड़ों को काटने के आदेश नहीं दिए। ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी...
बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा मजरा भज्जी का पुरवा की है। बताया जाताहै कि वहां रहने वाले पुजारी सच्चिदानंद (70) की शनिवार रात लगभग ढाई बजे अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शिष्या ने मचाया शोर-ग्रामीण पहुंचे जानकारी के अनुसार पास में सो रही पुजारी की एमपी के पन्ना जिला निवासी शिष्या रोशनी ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही हत्या करने वाले भाग चुके थे। ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी का बड़ा योग संदेश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ-झांसी: पूरे यूपी में आज 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर झांसी में रहे। झांसी में योग अभ्यास के जरिए सीएम योगी ने योग संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' रखी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर हैं मुख्यमंत्री इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश में 'योग से निरोग' के जरिए जन-जन को जोड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ योग किया। डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री ब्र...
कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

कानपुर: लाल इमली की घड़ी की सुइयां चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ऐतिहासिक लाल इमली मिल में लगी चार दिशाओं वाली टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने जानकारी बीआईसी के उच्च अधिकारियों को दी है। बताते हैं कि अधिकारियों ने लाल इमली मिल की टाॅवर घड़ी की सुइयां चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। FIR कराने के निर्देश वहीं कर्मचारी संगठन ने मिल में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने तथा मिल में कई चोर रास्ते होने की बात कही है। ये भी पढ़ें: सनसनी : कानपुर में लाल इमली के पीछे 3 बोरों में मिला शव, पढ़िये पूरी खबर.. जानकारी के अनुसार, लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि यह घड़ी वर्षों से बंद पड़ी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इसे इतनी ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता। ऊपर जाने वाले रास्ते पर ताले लगे हैं। ये भी पढ़ें: Kanpur...
बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मेडिकल कालेज में इलाज भी हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसंडा थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव के रामराज की पत्नी ज्योति (24) की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार  वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनका एक बेटा है। पति मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ये भी पढ़ें: ब...
बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर तिंदवारी पुलिस ने 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ कर नकली साधु समेत 3 को गिरफ्तार किया। ये तीनों साधु वेशभूषा में टप्पेबाजी कर लोगों को ठग लेते थे। पुलिस ने तीनों टप्पेबाजों के कब्जे से टप्पेबाजी कर ठगी गई 75.2 हजार की नकदी, अवैध तमंचा, चार पहिया वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है। रकम दो गुनी करने का लालच और उड़ा लिए 50 हजार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी पुलिस ने साधु भेष धारण कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पिंगरी निवासी अजय नाथ, गौतमबुद्ध नगर के विररख के नवाब नाथ तथा हरियाणा के पलवल के हसनपुर निवासी गौरव नाथ के रूप में हुई है। फतेहपुर के मनीष साहू ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि फते...
बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कहला गांव में बच्चों में फल-बिस्किट और टॉफी वितरण किया। बच्चों को गुब्बारें भी बांटे गए। सभी कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने अपने नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कहला गांव में हुआ आयोजन जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एक अलग पहचान के साथ काम कर रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है। ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल देश चाहता है कि वे अब प्रधानमंत्री बनें और देश की बागडौर अपने हाथों में संभालें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणओं के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी रमेश चंद्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, ...
आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सीएम योगी आज से बुंदेलखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का दौरा करेंगे। 20 और 21 जून को सीएम योगी बुंदेलखंड में रहेंगे। अपने दो बुंदेलखंड दौरे में सीएम योगी आज शनिवार रात्रि झांसी में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे। यह है सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम सीएम योगी राजकीय वायुयान से आज शनिवार सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। लगभग 1 घंटे तक वहां रुकेंगे। मां दतिया के दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया लौटेंगे। ललितपुर में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल फिर हेलीकॉप्टर से 11:20 बजे ललितपुर जाएंगे। ललितपुर के तुवन में मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वहीं मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास ...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच आज शुक्रवार को सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पहला बयान भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि हमने एसआईटी गठित की है। जांच में 'दूध का दूध और पानी का पानी' होगा। सीएम योगी ने साफ कहा कि दोषी चाहे कोई हो, वो बचेगा नहीं। मामले में पहला बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ और सख्त संदेश दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, दोषी चाहे कोई भी हो, वो बचेगा नहीं साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत है तो एसआईटी को दे दीजिए। जांच हो रही है। ये भी पढ़ें: उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला मुख्यमंत्री ने कहा कि  15 दिन और रुक जाइये, जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। कहा कि मामले में दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं ...