



समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज दिवाली पर एक बेहद दर्दनाक घटना हो गई। नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार दोपहर नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। वहीं मौसेरा भाई डूबने के बाद लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे लापता युवक की तलाश जारी है।

बीटेक छात्र था मृतक ऋषभ
जानकारी के अनुसार, नौगवां के रहने वाले ऋषभ (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आयुष (20) के साथ बागै नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि गहरे पानी में तीनों डूब गए। गांव के रहने वाले अशोक विश्कर्मा वहीं मंदिर में पूजा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?
उन्होंने तीनों को डूबते हुए देखा तो गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कालिंजर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से ऋषभ और अंश के शवों को बाहर निकाला। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी
थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह का कहना है कि दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। उनके मौसेरे भाई की तलाश की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक ऋषभ लखनऊ में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं उनका छोटा भाइ अंश इंटर का छात्र था। दोनों भाई गांव में दिवाली मनाने आए थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत
बांदा में बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर दुकान में घुसा-बाइक सवार समेत दो की मौत
