
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी कस्बे में आज शनिवार रात लगभग 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बांदा-टांडा हाइवे पर गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया। बेकाबू डंपर एक बाइक को टक्कर मारते हुए बक्सा-फर्नीचर की दुकान में घुस गया। इससे दुकान में काम कर रहे कारीगर और बाइक सवार की मौत हो गई।
हादसे में दो लोगों की गई जान
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक सवार सिकंदरपुर निवासी अजीम (40) को टक्कर मार दी। इसके बाद राम प्रसाद प्रजापति की दुकान में घुस गया। वहां कारीगर कमरुद्दीन (45) निवासी इकारी गांव (फतेहपुर) बुरी तरह से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?
बाद में बाइक सवार और कारीगर दोनों की मौत हो गई। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप पटेल का कहना है कि डंपर बेकाबू होकर दुकान में घुस गया। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?
बांदा डीएम अमित आसेरी ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला
