बांदा में दर्दनाक घटना, दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत, एक भाई लापता
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज दिवाली पर एक बेहद दर्दनाक घटना हो गई। नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार दोपहर नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। वहीं मौसेरा भाई डूबने के बाद लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। तीसरे लापता युवक की तलाश जारी है।
बीटेक छात्र था मृतक ऋषभ
जानकारी के अनुसार, नौगवां के रहने वाले ऋषभ (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आयुष (20) के साथ बागै नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि गहरे पानी में तीनों डूब गए। गांव के रहने वाले अशोक विश्कर्मा वहीं मंदिर में पूजा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?
उन्होंने तीनों को डूबते हुए देखा तो गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कालिंजर पुलिस को...
