Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: वोट झटकने की लीला करते राजनीतिज्ञ, भगवान के बहाने बांटने की तैयारी 

राम और कृष्ण पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर अखिलेश और राजा भैया आमने-सामने

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): हिन्दुत्व की राजनीति कोई नई बात नहीं है। लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम पर बयान क्या दिया, राजनीतिज्ञ मैदान में कूद पड़े। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) आमने-सामने आ गए।

अखिलेश यादव ने की धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों पर रोक की मांग

अखिलेश यादव का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के बयानों से यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत हुई हैं। सपा अध्यक्ष ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध करते हुए सरकार से उनके सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाने की अपील की है।

राजा भैया कुंडा में कराने जा रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री से रामकथा

दूसरी तरफ कभी सपा के करीब रहे और अब बीजेपी के करीबी राजा भैया ने कुंडा में 17 नवंबर से श्री राम कथा धीरेंद्र शास्त्री से कराने का फैसला किया है। ऐसा करके उन्होंने कहीं ना कहीं अखिलेश यादव को चुनौती भी दी है। राजनीति के खेल में यह माना जा रहा है कि चुनाव को भगवान को बांटकर चुनाव यदुवंशी बनाम रघुवंशी करने की कोशिश है।

विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?