Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

नोटबंदी की तरह राममंदिर पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं – उद्धव ठाकरे

नोटबंदी की तरह राममंदिर पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं – उद्धव ठाकरे

Feature, भारत
समरनीति न्यूज, मुंबईः भाजपा की सहयोगी पार्टी माने जाने वाली शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर मोदी सरकार को एक बार फिर घेरा है। अपने पार्टी नेताओं से बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने भाजपा की केंद्र सरकार से पूछा कि नोटबंदी की तरह ही सरकार रामंदिर बनाने पर तत्काल निर्णय क्यों नहीं ले रही है। संवाददाताओं से ठाकरे ने कहा कि चुनाव से पहले वे (भाजपा) रामंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का वादा करते हैं लेकिन यह नहीं बताते हैं कि ये सब काम 2019 के चुनाव में करेंगे या 2050 के चुनाव के बाद। ठाकरे ने कहा कि जिस तरह से नोटबंदी का तत्काल निर्णय किया गया उसी तरह राम मंदिर निर्माण का भी तत्काल निर्णय कर सकती है क्योंकि भाजपा बहुमत की सरकार है। ठाकरे यह भी आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से किया गया ऋण माफ का लाभ किसानों को ...
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हवाई अड्डे पर स्वागत, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हवाई अड्डे पर स्वागत, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वाराणसी पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाइक ने उनका स्वागत किया। कुछ देर बाद पीएम मोदी वहां से आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पीएम करोड़ों की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं और वहां से जल्द ही आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। अपने दो दिवसीय यूपी दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी और राज्यपाल रामनाईक ने स्वागत किया। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी आजमगढ़ और मिर्जापुर के अलावा वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आजमगढ़ में आज पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहां से वाराणसी लौटकर पीएम मोदी 33 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।...
शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

शारदा, घाघरा और बनबसा बैराज पर भारी बारिश, नदियों में उफान से तबाही की आशंका तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहाड़ों पर बारिश से शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। इससे लखीपुर व आसपास के तराई इलाके में बाढ़ जैसी तबाही की आशंका बढ़ गई है। विभाग की मानें तो शारदा बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी बढ़ गया है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। शारदा बैराज से करीब 1.26 लाख क्यूसेक और गिरिजा बैराज से घाघरा में 1.3 लाख क्यूसेक पानी का हो रहा डिस्चार्ज  वहीं लगातार बारिश से पानी का स्तर उपर उठता जा रहा है जो आने वाले दिनों में भारी तबाही मचा मचा सकते हैं। इससे लखीमपुर ही नहीं आसपास के तराई इलाके व सीतापुर, बहराइच और अन्य जिलों में भी नदियों के आसपास वाले इलाकों में भारी तबाही मचा सकते हैं। इसे लेकर प्रशास ने सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बचाव कार्यों को और ...
बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज एक चौंकाने वाला घटनाक्रम के तहत पुलिस ने एक नकली एसपी यानि पुलिस अधीक्षक को असली सिपाही और उसके साथी के साथ गिरफ्तार करते हुए अवैध वसूली के गौरखधंधे का खुलासा किया। इतना ही नहीं नकली एसपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह नीली बत्ती लगी इनोवा कार से ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। कार को भी बिल्कुल असली पुलिस अधिकारी की गाड़ी की तरह तैयार कर रखा गया था। पुलिस को इन लोगों के पास से एक 32 बोर का पिस्टल और दो मैग्जीन के साथ 24 कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों को धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा जा रहा है। पकड़ा गया सिपाही अमेठी जिले में तैनात था जिसका तबादला लखनऊ हो चुका है। अमेठी में तैनात है पकड़ा गया सिपाही, लखनऊ तबादले के बाद साथी को नकली एसपी बनाकर शुरू कर दी वसूली   बांदा पुलिस को खबर मिली थी कि एक नीली बत्ती लगी गाड़ी जिले में...
देश की बेटी हिमा ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर रच दिया इतिहास

देश की बेटी हिमा ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर रच दिया इतिहास

Feature, खेलकूद
समरनीति न्यूज, स्पोर्ट्स डेस्कः देश की एक बेटी ने आज के दिन को स्वर्णिम इतिहास में दर्ज करा दिया। फिनलैंड के टेंपेरे में चल रहे आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप के दौरान हुई महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिमा दास ने न सिर्फ अपनी शानदार जीत दर्ज कराई, बल्कि स्वर्ण पदक भी हांसिल किया। हिमा ने देश का सिर ऊंचा करते हुए फिनलैंड के राटिना स्टेडियम में हुए इस फाइनल मुकाबले में 400 मीटर की दौड़ को मात्र 51.46 मिनट सेकेंड में पूरा कर लिया। ऐसा करने के साथ ही हिमा सभी आयु वर्ग में भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी जीत ने देश का सिर ऊंचा करने के साथ ही हर देशवासी को गौरंवित महसूस कराया है। दुनियाभर में इस भारत की बेटी की जीत के चर्चे हो रहे हैं।  ...
क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट

क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट

Feature, Today's Top four News, भारत
- केंद्र सरकार के  'सोशल मीडिया हब' बनाकर देश के नागरिकों के आनलाइन डेटा पर निगरानी करने के फैसले पर सुप्रीमकोर्ट सख्त, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे मंचों की निगरानी चाहती है सरकार   जरनल डेस्कः केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के आनलाइन डेटा की निगरानी के लिए सोशल मीडिया हब बनाने के फैसले पर सुप्रीमकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की जनहित याचिका पर सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर व जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने केंद्र सरकार से यह बात कही। चीफ जस्टिस वाली पीठ ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक महुआ मोइत्रा की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। साथ ही अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल से इस मामले में सहयोग भी मांगा है। पीठ ने पूछा है कि क्या सरकार देश के नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है। क्या यह निगर...
अब अफसरों से लेकर नेताओं तक को ई-आवंटन से मिलेंगे सरकारी घर, सिफारिशों पर कसेगी लगाम

अब अफसरों से लेकर नेताओं तक को ई-आवंटन से मिलेंगे सरकारी घर, सिफारिशों पर कसेगी लगाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः सरकारी आवास आवंटन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार अब यूपी में ई-आवंटन प्रणाली लागू करने जा रही है। इस प्रणाली में अब सभी को सरकारी आवास ई-प्रणाली के जरिये एलाट करेगी। राज्यकर्मचारियों, अधिकारियों और एमएलए व मंत्रियों को ई-अावंटन प्रणाली से आवास आवंटित किए जाएंगे। पहले चरम में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को आवंटन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में आवंटन की प्रक्रिया होगी। इसमें एमएलए और मंत्रियों को आवास दिए जाएंगे। इस प्रणाली के लागू होने से ज्यादा पारदर्शी और पक्षपातरहित व्यवस्था लागू हो सकेगी। ...
अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति नीति न्यूज, कानपुरः शहर को पॉलिथीन से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. पॉलिथीन बेचने और प्रयोग करने वालों पर सख्ती के साथ ही उन्हें जागरुक भी किया जाएगा. बुधवार को डीएम विजय विश्वास पंत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए स्कूलों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए. स्कूलों को इसके दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिए गए हैं. अभियान चलाकर जागरूकता की अलख जगाएंगे   इतना ही नहीं विद्यालयों में जागरूकता हेतु फ्लैक्सी बोर्ड, हर क्लास में स्वच्छता दूत, स्कूल में पर्यावरण दीवार, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, माता-पिता के नाम प्रथम पत्र और होमवर्क कॉपी पर पॉलिथीन न प्रयोग करने की मोहर लगाई जाए. यह अभियान 11 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में चलाया जाएगा. इसके साथ ही केस्को क...
अच्छी खबरः 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा, गरीबों को मिलेेंगे अपने घर

अच्छी खबरः 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा, गरीबों को मिलेेंगे अपने घर

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आवास योजना के अंतर्गत शहर में बनने वाले पीएमएवाई फ्लैट्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ से करेंगे. इसके लिए 29 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर केडीए ऑफिसर्स ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. शिलान्यास के लिए महावीर नगर एक्सटेंशन हाउसिंग स्कीम में बनने वाले इन फ्लैट्स का मॉडल भी रखा जाएगा. इसके लिए दिल्ली से कंसलटेंट बुलाए गए हैं. कुछ इस इस क्रम में बनेंगे फ्लैट्स  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए 10032 फ्लैट्स के लिए टेंडर प्रॉसेस पूरा हो चुका है. इनमें महावीर नगर एक्सटेंशन में 5040 फ्लैट हैं. इसके अलावा जाह्नवी-भागीरथी व सकरापुर में 2208-2208 फ्लैट बनाए जाने है. रामगंगा इंक्लेव पनकी में 576 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. सकरापुर के अलावा अन्य सभी हाउसिंग स्कीम्स में जमीन की कोई बाधा नहीं रह गई है. इसमें जमीनों के म...
बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट की ओर से एक अच्छी खबर आ रही है। इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीकि विकिसत की है। इतना ही नहीं बुधवार को इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस तैयार करके इसके द्वारा चूल्हा जलाकर भी दिखा दिया गया। दूसरी ओर शुगर एक्सपर्ट ने पायलेट प्रोजेक्ट लगाकर 50 केजी प्रेसमड से 450 बायो सीएनजी बनाई है। इस बात की जानकारी एनएसआई डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने दी। श्री अग्रवाल ने बताया है कि इस टेक्नोलॉजी से ग्रामीण क्षेत्र में किसान अपने घरों में बायोगैस का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब एक केजी बायो सीएनजी बनाने में 18 से 20 रुपए खर्च होंगे। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट ने प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीक विकसित की  उन्होंने बताया है कि संस्थान की शिखा सिंह व प्रोफेसर सीमा परोहा ने मिलकर इस बायो गैस व सीएनजी के ...