Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में बैंक के पास महिला का शव मिला, हाथ पर लिखे हैं ये नाम

बांदा में बैंक के पास महिला का शव मिला, हाथ पर लिखे हैं ये नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्टेट बैंक की शाखा के पीछे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के पीछे लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी, एसएसआई चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान करने का प्रयास किया गया। आसपास मौजूद लोगों से शव को पहचाने को कहा गया, लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। गले और सिर पर चोट के निशान बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। महिला के हाथ में रीना, ज्योति और दो अन्य नाम भी गुदे हैं। उनके गले में रगड़ के निशान हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि उनकी ...
बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दो लेखपालों समेत 4 घायल

बांदा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दो लेखपालों समेत 4 घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में अलग-अलग हादसों में दो लेखपालों समेत 3 लोग हादसे में घायल हो गए। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव निवासी सुजीत (25) पुत्र रामनरेश पैलानी में लेखपाल के तौर पर तैनात हैं। शाम को सुजीत अपने साथी गड़रिया गांव के लेखपाल रमन (40) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पिपरहरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक जा भिड़ी। इससे दोनों लेखपाल घायल हो गए। दोनों घायल लेखपाल शहर में ही किराए के मकान में रहते हैं। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नेढ़ुवा गांव निवासी बिहारी (35) पुत्र रामसेवक सोमवार की शाम को मजदूरी करने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। बड़ोखर गांव के पास मिला शव रास्ते में बाइक ने मजदूर को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी गंगादीन (32) पुत्र रामऔतार प्राइवेट बस...
बांदा में फांसी पर झूला कोटेदार, परिवार में हाहाकार

बांदा में फांसी पर झूला कोटेदार, परिवार में हाहाकार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक कोटेदार फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में हाहाकार मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि सूदखोरों के तकरीबन 3 लाख का कर्ज था। इसी वजह से फांसी लगाई है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के शुकुल गुरौली गांव निवासी रामभवन मौर्या (55) गांव के कोटेदार थे। दोपहर बाद उन्होंने अपने घर के बंद कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक नजर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने बंद दरवाजा खटखटाया। परिजन बोले, कर्ज बना कारण दरवाजा अंदर से बंद था और कोई हरकत न होने के कारण परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो रामभवन का शव फंदे पर लटका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के छोटे भाई चंद्रभवन ने बताया कि उनके भाई के पास तकरीबन 3 बीघा...
पीएफ घोटालाः प्रियंका गांधी और मायावती का योगी सरकार पर हमला

पीएफ घोटालाः प्रियंका गांधी और मायावती का योगी सरकार पर हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन (यूपीपीसीएल) में पीएफ घोटाले को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमले बोल रहा है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके सरकार पर तीखे हमले बोले। प्रियंका गांधी ने पूछा, चुप क्यों है सरकार इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'एक समाचार के अनुसार भाजपा सरकार बनने के बाद 24 मार्च 2017 को पॉवर कोर्पोरेशन कर्मचारियों का पैसा डिफाल्टर DHLF में लगाया गया। ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, कानपुर-बांदा समेत कई जगह प्रदर्शन, पुतले फूंके सवाल पूछते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार दो साल तक चुप आखिर क्यों बैठी रही? आगे कहा कि कर्मचारियों को ये बताएं कि उनकी गाढ़ी कमाई वापस कैसे मिलेगी? मायावती ने कहा, सरकार का ढुलमुल र...
पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार, अखिलेश यादव के हैं करीबी

पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार, अखिलेश यादव के हैं करीबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी यूपी पॉवर कारपोरेशन के पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद खास माने जाने वाले एपी मिश्रा को मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि सोमवार देर रात से ही अलीगंज और गोमतीनगर में स्थित उनके घरों के साथ-साथ दफ्तर पर पुलिस की टीम अयोध्या प्रसाद मिश्रा पर नजर बनाए थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपी मिश्रा को सोमवार देर रात ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सोमवार से थी नजर, मंगलवार को गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि पूर्व एमडी मिश्रा की गिरफ्तारी के पहले से कयास लगाए जा रहे थे। बताते चलें कि 2268 करोड़ के पीएफ घोटाले की जांच में ईओडब्ल्यू द्वारा यह अबतक की तीसरी गिरफ्तारी है। एपी मिश्रा यानी...
बहन के घर में रह-रहे युवक की हत्या कर फेंका शव, मचा हड़कंप

बहन के घर में रह-रहे युवक की हत्या कर फेंका शव, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फर्रुखाबादः शहर कोतवाली के बढ़पुर किसान नगला मोहल्ले में अपनी बहन के घर रहने वाले युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है। युवक का शव मंगलवार की सुबह पास के मकान में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला है। बताते हैं कि वारदात के समय युवक घर पर अकेला था और उसकी बहन किसी काम से कानपुर गई हुई थीं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बहन गई थीं कानपुर, अकेला था युवक पुलिस को युवक के चेहरे पर चोट व गले में किसी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि युवक की हत्या की गई है। मामले को लेकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से सटे च...
बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के डिग्री कालेज पंडित जेएन कॉलेज में आज एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताते हैं कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई। क्लास में पढ़ाई के दौरान उसे चक्कर आए और गश खाकर गिर पड़ी। छात्रा के गिरने के बाद वहां बाकी सहपाठियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कालेज स्टाफ और अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे संभाला। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां छात्रा का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कालेज स्टाफ के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। क्लास में पढ़ाई के दौरान गश खाकर गिरी बताया जाता है कि छात्रा पड़ोसी जिले महोबा के कहरा गांव की रहने वाली है। छात्रा का नाम रीवांसी सिंह (18) है। उसके पिता का नाम जगपत सिंह हैं। छात्रा बांदा में अपनी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर...
बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जब देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे। किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। परिजन उनको अस्पताल भी ले गए, लेकिन तबतक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। बताया जाता है कि घटना देर शाम की है। घटना की वजह के बारे में परिजन खुलकर कुछ नहीं बता सके हैं, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि वह परिवार के लोगों से परेशान रहते थे। मौके पर पुलिस ने छानबीन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के कमासिन थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग का नाम शिवपाल (60) बताया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट क...
बांदा में बिजली पर भड़के किसान, डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

बांदा में बिजली पर भड़के किसान, डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर बिजली का मुद्दा उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही अपनी समस्या बताते हुए इसके जल्द निस्तारण की मांग भी की। बताते हैं कि किसानों को जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी की अगुवाई में पलरा क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान बोले, 4 घंटे भी नहीं बिजली इसके बाद किसान जिलाधिकारी से मिलने उनके चेंबर में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने जिलाधिकारी हीरालाल को बताया कि विद्युत उपकेंद्र पलरा से 24 घंटे में महज चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में किसान बहुत परेशान हैं और समस्या का साम...
बांदा में मोबाइल चार्जर निकालते वक्त लगा महिला को करंट, भर्ती

बांदा में मोबाइल चार्जर निकालते वक्त लगा महिला को करंट, भर्ती

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के खांईपार मोहल्ले में रहने वाली एक महिला आज सोमवार को बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि खांईपार मोहल्ले में रहने वाले प्रभु दयाल की पत्नी मीरा (40) सोमवार सुबह घर में बिजली के बोर्ड में लगे मोबाइल चार्जर को निकाल रही थीं। झटके के बाद हुईं बेहोश इस दौरान चार्जर निकालते समय उनको तेज करंट लग गया। करंट का झटका लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों ने देखा तो दौड़कर उनको संभाला। इसके बाद आनन-फानन में उनको उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी हालत को देखते हुए उनको भर्ती कर लिया गया है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज चल रहा है। दूसरी ओर परिवार के...