Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

बांदा में महिला हार्पर क्लब ने डांडिया-गरबा कर मनाया न्यू ईयर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार को संकट मोचन के समीप स्थित महिला हार्पर क्लब (ओल्ड) ने नए साल का जश्न देवी चौकी आयोजन के साथ मनाया। भक्ति गीत और भजनों की महफिल सजी। क्लब की सदस्यों ने देवी प्रतिमा के समक्ष आकर्षक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। महिला हार्पर क्लब ओल्ड ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। दैवी चौकी की स्थापना भी की वैदिक मंत्रोच्चार के बीत देवी चौकी की स्थापना की गई। क्लब की महिला सदस्याएं श्रद्धा में डूबी नजर आईं। विधिवत पूजा-अर्चना कर क्लब की सदस्यों ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। रंग-बिरंगे और लुभावने परिधानों में सजी-संवरी क्लब सदस्याओं ने इस मौके पर गरवा और डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। भक्ति गीतों और भजनों पर जमकर मौज-मस्ती की। महिला सदस्यों ने नए साल के जश्न में जमकर ठुमके लगाए। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। क्लब परिसर में आयोज...
सीतापुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, चिकित्सा सेवा और भाव का क्षेत्र

सीतापुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, चिकित्सा सेवा और भाव का क्षेत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, सीतापुरः यूपी के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना आज सीतापुर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सीतापुर आंख अस्पताल का अनौपचारिक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खन्ना ने आंख अस्पताल के संस्थापक एमपी मेहरे की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनको याद भी किया। इस दौरान अस्पताल की सेवाओं की प्रशंसा की। कहा कि अस्पताल का प्रबंधन बखूबी अपना काम कर रहा है। शानदार ढंग से लोगों की सेवा कर रहा है। बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आंख अस्पताल पहुंचे यूपी के वित्त मंत्री इस मौके पर सीतापुर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मधु भदौरिया समेत अन्य चिकित्सकों के साथ वार्ता भी की। इस मौके पर डा आरके टंडन भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने आंख अस्पताल में आयोजित पैरामेडिकल स्टाफ के एक कार्यक्रम का दीपक जलाकर शुभारंभ क...
कानपुरः आजमगढ़ की सीता का था बैराज पर मिला शव, पति शहनवाज निकला धोखेबाज

कानपुरः आजमगढ़ की सीता का था बैराज पर मिला शव, पति शहनवाज निकला धोखेबाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीती 27 दिसंबर को नवाबगंज में गंगा बैराज से बिठूर जाने वाले रास्ते पर मिला नवयुवती का शव आजमगढ़ की सीता का निकला। इतना ही नहीं उसकी हत्या उसी के धोखेबाज निकले पति शहनवाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी जो अब साथियों के साथ फरार है। दरअसल, कानपुर के बजरिया के रहने वाले शहनवाज नाम के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर आजमगढ़ की रहने वाली सीता उर्फ नेहा (25) पत्री जवाहर से शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। बताते हैं कि सीता उर्फ नेहा के परिजन शादी को राजी नहीं थे, लेकिन लड़की ने परिवार के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के शहनवाज से शादी की। शादी के 3 माह बाद ही उसी पति ने उसकी हत्या करके शव को फेंक दिया। पुलिस की सतर्कता से खुलासा हो गया। सर्विलांस ने इस खुलासे में अहम भूमिका निभाई। सर्विलांस से खुली हैरान करने वाली ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री शहनवाज पहले से शादीशुदा था लेकिन उस...
बांदाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस विधायक रामेश्वर भाई

बांदाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस विधायक रामेश्वर भाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 27 साल तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे तथा पूर्व विधायक रामेश्वर भाई पंचतत्व में विलीन हो गए। बताते चलें कि 80 वर्षीय रामेश्वर भाई का बीती 3 जनवरी को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन को जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनकी अंत्यष्टि में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी एवं अन्य पार्टियों के लोग शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का भी आयोजन किया गया। उनका अंतिम संस्कार यहां मुक्तिधाम में हुआ। 3 जनवरी को बीमारी के चलते हुए था निधन इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शिवबली सिंह, बालकुमार पटेल, दलजीत सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, बी लाल, गजेंद्र सिंह पटेल, शिवमंगल निषाद, मोहम्मद इदरीश, राजेश गुप्ता, किशनबाबू गुप्त, राजकुमार गर्ग, भगवानदीन...
कानपुरः प्रेमजाल में फांसकर पहले शादी, फिर हत्या करने वाला शातिर शहनवाज गिरफ्तार

कानपुरः प्रेमजाल में फांसकर पहले शादी, फिर हत्या करने वाला शातिर शहनवाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में नवाबगंज क्षेत्र में गंगा बैराज पर मिले नवविवाहिता सीता उर्फ नेहा के शव की पहचान के बाद पुलिस उसकी हत्या का खुलासा करने के साथ ही सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ी। पुलिस ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर सीता शादी और फिर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि हत्यारोपी इतना शातिर है कि पुलिस की पकड़ से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाईं। पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल हालांकि, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताते चलें कि हत्यारोपी शहनवाज पुत्र रशीद अहमद निवासी 100/291 शौकतअली पार्क, कर्नलगंज (बजरिया) ने अपने साथी अमिर खान पुत्र सब्बीर खान के साथ मिलकर पत्नी सीता उर्फ नेहा की हत्या करके शव को गंगा बैराज के पा...
बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः परिवार में तल्ख होते आपसी रिश्ते अनहोनी का कारण बनते जा रहे हैं। बांदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों को भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। सुबह तक उनकी हालत में सुधार आ गया। इसके बा परिवार के लोग उनको लेकर घर चले गए। समय पर इलाज से बची दोनों की जान बताया जाता है कि मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना का पुरवा गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले अंकित (22) पुत्र पप्पू की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बताते हैं कि बीती रात अंकित की अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बुरी तरह से झगड़ पड़े। इसके बाद नाराज ह...
झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

झांसी में बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/झांसीः जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दीवार गिरने से मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए, इनमें से 5 की मौत हो गई है। बाकी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब मजदूर एक स्टोन क्रैशर की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। हादसा इतना भयानक है कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह हादसा जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा गांव में हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है। स्टोन क्रशर की दीवार बनाते वक्त हुआ हादसा बताया जाता है कि वहां स्टोन क्रशर की दीवार बनाते समय कुछ मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान पूरी दीवार भर्राकर गिर गई। उसके मलबे के नीचे 15 मजदूर दब गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही अ...
महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महोबा शहर कोतवाली के सरकारी बैरक में मार्निंग वाक से लौटे एक हेड मोहर्रर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हेड मोहर्रर चार माह बाद सेवानिवृत होने वाले थे। इसलिए उनपर कोई काम का दवाब भी नहीं था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं मां उधर, खबर आ रही है कि उनकी मौत की खबर सुनकर उनकी मां जगरानी (85) ने भी सदमे में दम तोड़ दिया है। बताते हैं कि उनकी मां इस वक्त बीमार चल रहीं थीं। उधर, उप निरीक्षक को छुट्टी न मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। कानपुर के थे मूल निवासी, 4 माह बाद रिट...
ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

ननिहाल में बच्ची से दुष्कर्म, मासूम ने खुद पहचाना गुनाहगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः बच्चियों के साथ हैवानियत की घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फतेहपुर जिले जहानाबाद इलाके में एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी तेहरवीं संस्कार में गांव आया था और उसने वारदात कर डाली। बाहर रहकर मजदूरी करते हैं बच्ची के माता-पिता उसका नाम किसी को पता नहीं था, लेकिन मासूम ने अपने गुनाहगार को पहचानने के बाद गिरफ्तार करा दिया। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। बताते हैं बच्ची के माता-पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बच्ची को उसकी ननिहाल में सुरक्षा के लिहाज से छोड़ा हुआ था। तेरहवीं संस्कार में आए यु...
बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोशाला पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां मौजूद 21 मवेशियो की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी हीरालाल घटना के बाद खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा है कि घटना बेहद दुखद है।लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र की है। प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी गोवंशों को दफना दिया गया है। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र में स्थित गौशाला के उपर से बिजली के तार निकले हैं। यह गौशाला खप्टिहाकला में हैं। वहां अन्ना मवेशियों को भी रखा गया है। आज शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत तार टूटकर जमीन पर...