Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

फतेहपुरः बांदा-टांडा हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः तड़के सुबह बांदा-टांडा हाईवे पर कटका बाईपास के पास ट्रक का पंचर पहिया बदल रहे चालक और क्लीनर दूसरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। एक ने मौके पर ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया, जबकि खलासी संदीप ने कानपुर रेफर होने के बाद रास्ते में दम तोड़ा। मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा करने वाला ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक का पहिया बदलते वक्त दूसरे ट्रक ने रौंदा बताया जाता है कि रायबरेली जिले के लालगंज कस्बा निवासी मोहम्मद जानी पुत्र नौशाद (35) बांदा से ट्रक में बालू लेकर फतेहपुर जा रहे थे। कटका बाईपास पर ट्रक पंचर हो गया। ट्रक खड़ा करके वे लोग पहिया बदलने लगे। खलासी रवि...
यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

यूपीः पीएसी (PAC) की गाड़ी-ट्रक की टक्कर, 1 जवान की मौत और कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/चंदौलीः आज बुधवार को चंदौली में हुए सड़क हादसे में पीएसी (PAC) की गाड़ी और ट्रक की टक्कर से एक जवान की मौत हो गई। वहीं कई पीएसी जवान घायल हो गए हैं। इन जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में गंभीर हालत वाले जवानों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि हादसा चंदौली की सदर कोतवाली के फुटिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। वहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर 36वीं वाहिनी पीएसी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद पीएसी की गाड़ी पलट गई और जवान उसके नीचे दब गए। घटना के बाद जिला जज सौरभ श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने हादसे और घायलों के बारे में जानकारी ली है। बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए घायल जवान बताया जाता है कि नवीन मंडी समिति के कैंप से पीएसी के जवान आज सुबह न्याय...
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पुरानी तस्वीरें जब सामने आती हैं तो जहन में न जाने कितनी यादें ताजा कर जाती हैं। खासकर फिल्मी जगत की तस्वीरें उनके फैन्स को हिलाकर रख देती हैं। अब ऐसी ही वर्षों पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह फोटो है मशहूर गायिका लता मंगेश्कर की, जिनकी गोद में एक बच्चा भी है। बताते हैं कि यह बच्चा कपूर खानदान का वारिस है। इस फोटो को खुद कपूर खानदान के ही बेटे और ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले ऋषि कपूर ने शेयर किया। ऋषि कपूर ने लिखी ये बातें भी.. स्वर कोकिला लता जी की इस वर्षों पुरानी तस्वीर में उनकी गोद में जो बच्चा है वह खुद ऋषि कपूर ही हैं। इसकी जानकारी भी खुद ऋषि कपूर ने ही शेयर की है। ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा है कि 'नमस्ते लता जी, आपके आशीर्वाद से मुझे खुद की 2 या 3 महीने वाली फोटो मिल गई है। आपका आशीर्वाद सदैव मुझपर रहा है, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। क्य...
उन्नावः एक तरफा प्यार में पागल लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंका

उन्नावः एक तरफा प्यार में पागल लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः एक तरफा प्यार में लड़कियों पर तेजाब डालने वाले सिरफिरों की करतूत तो आपने बहुत सुनीं-पढ़ी होंगी। लेकिन उन्नाव में एक लड़की द्वारा अपने प्रेमी पर एक तरफा प्यार में पागल होकर तेजाब डालने की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। उन्नाव के ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस एसिड अटैक की घटना को जिसने भी सुना, पहली बार में यकीन नहीं कर सका। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि लड़की बीते कई माह से लड़का का अपने घर से लेकर डेयरी तक पीछा किया करती थी। बार-बार लड़के से प्यार का इजहार करती थी। बार-बार लड़के के इंकार से वह बुरी तरह से बौखला गई थी। इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। कई महीने से लड़के का रात में करती थी पीछा लड़की अल्पसंख्यक है और लड़का हिंदू है। बताते हैं कि मंगलवार तड़के सुब...
एबीएसए नपे, किरकिरी के बाद शिक्षिकाओं से दुल्हनों को सजवाने वाला निर्देश हुआ रद्द

एबीएसए नपे, किरकिरी के बाद शिक्षिकाओं से दुल्हनों को सजवाने वाला निर्देश हुआ रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वहां तैनात सरकारी स्कूल की शिक्षिकाओं की ड्यूटी दुल्हनों को सजाने के काम में लगाई गई है। जी हां, सुनने में यह भले ही हंसी-मजाक की बात लगे, लेकिन है सौ फीसदी सच। दरअसल, 28 जनवरी यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में कुल 184 जोड़े विवाह के बंधन में बंधने थे। इनमें 27 जोड़े निकाह करके एक-दूसरे के होने थे। इसी कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगा दी। यह बात इसलिए भी अहम हो गई, क्योंकि संबंधित जिला राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री का जिला है। मामले के तूल पकड़ने पर देर रात एबीएसए निलंबित हालांकि, सोशल मीडिया पर इन निर्देशों का पत्र वायरल होने के बाद देर रात सिद्धार्थनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा सूर्यकांत त्रिपाठी ने आदेशों को निर...
बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में जीजा-साले समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ का इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि हादसे में बांदा-प्रयागराज राजमार्ग पर अल्टो कार और बोलेरो जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो सवार लोगों को भी चोटें आईं। कार सवार एक व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। अतर्रा क्षेत्र के नागनेधी गांव के पास दुर्घटना बताया जाता है कि महोबा के कालीन पहाड़ी इलाके में रहने वाला मुकेश (23) पुत्र जयकरण अपने साले गोरेलाल (27) पुत्र सत्यनारायण, निवासी रोली भरतकूप (चित्रकूट) व एक अन्य रिश्तेदार महेश (30) पुत्र राम रतन, निवासी डाडीपुरवा महोखर क...
यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप ने राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग से एक बार फिर कंपा देने वाली खबर आ रही है। इस माह के जाते-जाते एक बार फिर मौसम बारिश के साथ करवट बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 29 को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की पूरी-पूरी संभावना है। हालांकि, इस बारिश का असर एक दिन पहले यानि मंगलवार से ही नजर आने लगेगा। मौसम विभाग की माने तो दिन में होने वाली तेज चटक धूप पर भी बदले मौसम का असर पड़ेगा। जनवरी में हो चुकी दो बार बरसात बताते चलें कि अबतक जनवरी महीने में दो बार बरसात हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते के बाद फिर 8 जनवरी और 16 जनवरी से दो दिन तक लगातार बारिश ने लोगों को बेचैन कर दिया था। अब इसी सबके बीच फिर से मौसम करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम बदलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। ...
यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखवऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों के इस क्रम में फतेहपुर, बरेली और रायबरेली व मथुरा के सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। गणतंत्र दिवस ठीक अगले दिन हुए इन तबादलों ने प्रशासनिक हल्के खलबली मचा दी है। शासन ने जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को फतेहपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया है। मथुरा के सीडीओ भी बदले गए वहीं मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास को चिकित्सा शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बना दिया है। इसी क्रम में रायबरेली के सीडीओ राकेश कुमार (प्रथम) को विशेष सचिव पंचायती राज के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह बरेली के सीडीओ सत्येंद्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग को बरेली का सीडीओ नियुक्त...
हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज दोपहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिर दरिंदे ने आपसी झगड़े के बाद अपनी बूढ़ी मां का सिर धड़ से अलग करके घर के बाहर फेंक दिया। लोगों ने कटा हुई सिर देखा तो भागकर घर के भीतर पहुंचे। वहां लोगों को देखकर हत्यारा बेटा भागने की कोशिश करने लगा। गांव के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में रहने वाले रामकिशन कोरी पेशे से ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। नशेबाज औलाद का घिनौना कारनामा वह नशे का लती है। पत्नी माया भी तंग आकर चार महीने पहले बच्चों को लेकर मायके जाकर रहने लगी। वह अपनी मां के साथ रहता था। अक्सर वृद्ध मां मुन्नी देवी (60) से मारपीट भी कर देता था। सोमवार दोपहर को भी उसने मां से झगड़ा किया। इसी बीच आपा खोते हुए उसने घर में रखी साबड़ से मां का सिर धड़ स...
उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः बीते कुछ माह से दुष्कर्म मामले में प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी उन्नाव जिले के माखी थाने की पुलिस फिर सुर्खियों में आ गई है। बताते हैं कि आज सोमवार दोपहर दुष्कर्म के एक आरोपी ने थाने में जहर खा लिया। रविवार को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय ले जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान आरोपी के जहर खाने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि आरोपि युवक का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया बताया जाता है कि माखी थाना क्षेत्र के मेथीटिकुर गांव का रहने वाला रशीद, बीती 31 मई 2019 को गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले ...