Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में कोरोना पर सेमिनार का आयोजन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज में आज शनिवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक सेमिनार आयोजित हुआ। मेडिकल कालेज के काउंसलिंग रूम में आयोजित इस सेमिनार का विषय 'Medical Ethics-covid-19' रहा। इस सेमिनार के जरिए कोरोना यानि कोविड-19 पर गहन चर्चा हुई। डाक्टर्स ने साझा किए अपने विचार और अनुभव बताया जाता है कि सेमिनार में करीब 8 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। साथ ही अपने विचारों को कोविड-19 के मरीजों के साथ भी शेयर किया। ताकि उनको और ज्यादा जागरुक किया जा सके। उनके भीतर छिपे डर को निकाला जा सके। इन विचारों में उनके कुछ अच्छे अनुभव थे। साथ ही कुछ ऐसी बातें भी थीं जो उनको इस दौरान सीखने को मिलीं। काफी कुछ सीखने को भी था। कुछ अलग करने के अनुभव भी थे जोकि डाक्टरों ने covid-19 मरीजों के इलाज के दौरान हांसिल किए। ये भी पढ़े : बांदा में बढ़ते कोरोना के बीच मास्क-सोशल डिस्टे...
IG बांदा के आदेशों का जोरदार असर, 6 दिन में 65 वांछित गिरफ्तार और 352..

IG बांदा के आदेशों का जोरदार असर, 6 दिन में 65 वांछित गिरफ्तार और 352..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण के आदेशों का जबरदस्त असर देखने को मिला है। मंडल के चारों जिलों में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  साथ ही 352 विवेचनाओं को निस्तारित कर दी गई हैं। पुलिस महकमे ने अपने काम में काफी तेजी दिखाई है। जिलों की पुलिस ने पकड़ी तेजी सोशल मीडिया सेल चित्रकूटधाम परिक्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के. सत्य नारायाण के निर्देश पर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में 14 अगस्त से 20 अगस्त तक ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की गईं। बांदा में कुल वांछित अभियुक्त 27 में 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। वहीं लंबित कुल विवेचना 568 में 100 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। हमीरपुर में कुल वांछित अभियुक्त 22 में 14 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। ये भी पढ़े : न खुद को पता कितनों को ठगा...
बांदा में समिति पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

बांदा में समिति पदाधिकारियों ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में लोगों की जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत और हौंसला दिखाने वाले कोरोना योद्धाओं को सर्ववैश्य एकता समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क भी बांटे। कोरोना के प्रति जागरुक भी किया साथ ही कोरोना से बचाव के उपाए भी बताए। सर्व वैश्य चेतना समिति के युवा जिलाध्यक्ष अंकित साहू ने कहा कि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के क्रम में अतर्रा चुंगी चौकी इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी, हेड कांसटेबिल राम सुगम सिंह, हृदेश सिंह को सम्मानित किया गया। ये भी पढ़े : बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या आने-जाने वाले राहगीरों व बसों में सवार यात्रियों को मास्क बांटे गए। मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू ने सभी को सम्मान पत्र दिया गया। इस दौरान रेवती गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष विनीता विश्वकर्मा, जि...
Bold Actress सोनाक्षी सिन्हा पर ‘गंदी टिप्पणी’ करने वाला गिरफ्तार

Bold Actress सोनाक्षी सिन्हा पर ‘गंदी टिप्पणी’ करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने के दौरान मर्यादा लांघने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे ही एक सिरफिरे युवक ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। हालांकि, सोनाक्षी काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं। वह अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स में भी प्राइवेसी सेटिंग का पूरा ख्याल रख रही थीं। इसके बावजूद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई स्टार्स किड्स ट्रोलर्स के निशान पर थे। इनमें सोनम कपूर, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, वरुण धवन, अर्जुन कपूर जैसे पहले नंबर पर रहे। ट्रोलर्स ने इन सभी को जमकर ट्रोल किया। ये भी पढ़ें : बाॅलीवुड हाॅट Beautiful Actress प्रियंका चोपड़ा का क्यूट लुक.. इन्हीं में सोनाक्षी भी ट्रोलर्स का शिकार हो गईं। सोनाक्षी सोशल मीडिया ट्...
TV की संस्कारी बहू श्रद्धा आर्या का ब्लैक स्विमसूट में धमाल

TV की संस्कारी बहू श्रद्धा आर्या का ब्लैक स्विमसूट में धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने संस्कारी बहू की अपनी इमेज को तोड़ते हुए ब्लैक स्विमसूट में धमाल मचा दिया है। अपनी हाट एंड बोल्ड फोटो शेयर करते हुए सभी के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। हाल ही में कुंडली भाग्य फेम इस एक्ट्रेस ने अपना बर्थ-डे भी सेलिब्रेट किया है। अपने बर्थ-डे की फोटो के साथ ही खुद की ब्लैक स्विमसूट में फोटो भी शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बहुत ही गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। दरअसल, इन फोटो में वह अपनी फ्रेंड मानसी बगला के साथ बाथटब में बड़े ही हैप्पी मूड में दिखाई दे रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'बाल धोऊं या नहीं, यही सोच रही हूं..। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को बर्थडे पर फैंस और दोस्त के साथ-साथ कई लोगों से बधाईयां मिली हैं। श्रद्धा इससे पहले भी समंदर के किनारे अपनी मस्ती करते हुए फोटोज शेयर कर चुकी हैं जिनमें वह ब्लू ड्...
Update SSR case : रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट में थी खास नजदीकियां..! व्हाट्सएप चैट वायरल

Update SSR case : रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट में थी खास नजदीकियां..! व्हाट्सएप चैट वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और रिया चक्रवर्ती से उनके रहस्यमय रिश्तों को लेकर हर कोई उलझन में है। ऐसे में रिया और महेश भट्टी की व्हाट्सएप चैट से गंदा खुलासा हुआ है। पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती के साथ लगातार संपर्क में थे।  इतना ही नहीं उनको खूब ज्ञान भी दे रहे थे। एक और बात इस चैट से साफ हो रही है कि रिया ने अपनी मर्जी से सुशांत का घर छोड़ा था। ऐसी कई और बातें इस चैट से खुलती नजर आ रही हैं।  वहीं महेश भट्ट की इस रहस्यमय घटना में इंड्री भी काफी अहम हो चुकी है। चैट से तो ऐसा ही लग रहा है कि महेश भट्ट दोनों के रिश्तों के बारे में सबकुछ जानते थे और उनकी मर्जी से ही रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। दरअसल, रिया और महेश भट्ट की वायरल हुई व्हाट्सएप चैट को इस पूरे मामले में टर्निंग प्वाइंड माना जा रहा है। दोनों की चैट से काफी ख...
Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : मंडल मुख्यालय बांदा से आज शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई है। शहर के जाने-माने कालवनगंज के रहने वाले सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। वह 67 साल की थीं और गुरुवार को ही ट्रूनेट मशीन से उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थीं। उनके शव को मेडिकल कालेज के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं इस घटनाक्रम से शहर के व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पाॅजिटिव आई थी रिपोर्ट उनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल से करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्या डा. मुकेश यादव ने बताया है कि मुंबई में रहने वाली उनकी बेटी ने मां के अंतिम दर्शन का अनुरोध स्वास्थ्य विभाग से किया है। ये भी पढ़ें : Update Covdi 19 : बांदा में 1 साल क...
बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या

बांदा में दिनदहाड़े पिता संग जा रहे छात्र की गला रेतकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को हत्यारों ने उस वक्त अंजाम दिया, जब वह पैदल ही पिता को दवाई दिलाने जा रहा था। सरेआम वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस महकमे में भी खलबली मची रही। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र चौहान तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बारे में कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद समेत 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पिता को दबा दिलाने जा रहा था पैदल बताया जाता है कि बबेरू के रगौली गांव निवासी समरजीत (26) अपने पिता राजेश यादव को दवा दिलाने के लिए पैदल ही गांव से बबेरू जा रहे थे। इसी दौरान कलेहुनिया ...
UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। पूर्वांचल के देवरिया जिले के सदर विधायक जन्मेजय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन लखनऊ में हुआ है। कई महीनों से बीमार थे विधायक बताया जाता है कि वह कई महीनों से बीमार थे। बीती देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको पहले सिविल अस्पताल और फिर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको बचाने का प्रयास किया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। बताते चलें कि जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का...
कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भले ही चौकसी के दावे कर रही हो, लेकिन चोरों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के नौबस्ता के राजीव नगर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल पार कर दिया। खास बात यह है कि परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। सुबह परिवार की महिला के जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं बताया जाता है कि राजीव नगर के रहने वाले आदित्य दीक्षित की उनके घर के पास ही आटा चक्की है। परिवार में पत्नी ज्योत्सना के अलावा बेटा पंकज और बहू रानी रहते हैं। छोटा बेटा पत्नी के साथ बाहर रहता है। घटना की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया है कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। बताया कि देर रात चोरी की घटना हुई है। ये भी पढ़े : क...