Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

SSR Case : रिया के सपोर्ट में ट्वीट कर फंसी तापसी पन्नू, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथ

SSR Case : रिया के सपोर्ट में ट्वीट कर फंसी तापसी पन्नू, ट्रोलर्स ने लिया आड़े हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : Ssr यानि सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच चल रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया सवालों के घेरे में हैं, उनकी भूमिका बेहद संदेहास्तद है। ऐसे में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बैठे-बिठाए बड़ा पंगा ले लिया। उन्होंने रिया का सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर डाला। फिर क्या था, ट्रोलर्स ने रिया को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई। भला-बुरा भी कहा है। दरअसल, एसएसआर केस में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया को हत्यारिन तक बताया है। वहीं सुशांत की बहन भी रिया पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। ये भी पढ़ें :  SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट रिया पर आरोप है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन में रहते हुए उनके ड्रग्स दे रही थीं। साथ ही जब सुशांत के पैसे खत्म हो गए तो उससे किनारा कर लिया। इसी बीच मामले में ट्वीट करके तापसी पन्नू भी कूद पड़ी...
Khatro ki Khiladi : खतरों की खिलाड़ी में Bold Actress निया शर्मा (Nia sharma) ने ट्राफी जीती, बोल्ड फोटोज से धमाल

Khatro ki Khiladi : खतरों की खिलाड़ी में Bold Actress निया शर्मा (Nia sharma) ने ट्राफी जीती, बोल्ड फोटोज से धमाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : खतरों की खिलाड़ी निया शर्मा ने मेड इन इंडिया के विनर की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने शानदार ढंग से इस ट्राफी को अपने नाम कर लिया है। अपनी टफनेस और बोल्ड अवतार के चलते निया शर्मा काफी सुर्खियों में रहती हैं। खतरों के खिलाड़ी में मेड इन इंडिया की विनर निया की ये बोल्ड फोटोज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी पहले से काफी चर्चा में है। ये भी पढ़ें : फिल्म मलंग (MALANG) में बोल्ड कैरेक्टर को लेकर एक्ट्रेस एली अवराम सुर्खियों में…  उसमें निया के बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज ने और चार चांद लगा दिए हैं। इस शो में इस बार कई सेलेब्रिटीज ने अपना हौंसला दिखाया है। हालांकि, इस बार इस शो में बाजी निया ने मार ली है। निया ने विनर की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। एक इंटरनेशनल ...
बांदा : दिल्ली से घर को निकला युवक, घर पहुंची मौत की खबर

बांदा : दिल्ली से घर को निकला युवक, घर पहुंची मौत की खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर कमाई करने वाला एक युवक 2 दिन पहले अपने घर जाने के लिए निकला। घर न पहुंचकर उसका शव पड़ा मिला। रविवार देर शाम उसका शव नेवादा गांव के पास खेत में भरे पानी में पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुल सकता है रहस्य प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जहरखुरानी के चलते युवक की जान गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। गिरवा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव का रहने वाला 35 साल का गोरवा उर्फ भुरवा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। ये भी पढ़ें : बांदा में कस्तूरबा गांधी स्कूल के चौकीदार ने खुद को गोली से उड़ाया, छात्रा से अफेयर की चर्चा बताते हैं कि बीती 27 अगस्त को वह दिल्ली से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मृ...
कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर गैंगस्टर, 3 सगे भाईयों की तलाश

कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर गैंगस्टर, 3 सगे भाईयों की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिधनू थाना क्षेत्र में सकरापुर गांव के पास रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि इस दौरान मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, हत्या और दूसरे आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिधनू क्षेत्र का है मामला मामले को लेकर बिधनू एसओ ने बताया कि रविवार देर रात फोर्स के साथ गश्त के दौरान सकरापुर गांव के पास चार बदमाशों पर पुलिस की नजर पड़ी। चारों चोरी का सामान लेकर लोडर के इंतजार में खड़े थे। ये भी पढ़े :  कानपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर गैंगस्टर, 3 सगे भाईयों की तलाश बताते हैं कि पुलिस को देखते ही उन्होंने छिपकर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी गोली चलाई तो बदमाश बिठूर...
बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को बांदा पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा अचानक देहात कोतवाली पहुंचे। वहां एसपी ने औचक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने थाने में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही दस्तावेजों का रख-रखाव और दूसरी चीजें भी देखीं। मालखाने की स्थिति देखने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश भी दिए। इंटीग्रेटेड कोविड-कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण एसपी ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए कि हर हालत में थाने से लेकर क्षेत्र तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। साथ ही पुलिस कर्मियों और जनता में मास्क की जरूरत बताते हुए मास्क जरूरी करें। ये भी पढ़ें : बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका  एसपी ने कहा कि थाने पर बनी कोविड-केयर डेक्स पर नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिदिन ब्रीफ करने के बाद जिम्मेदारी सौंपे। उधर, पु...
Covid-19 : बांदा में 9 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में 7 और..

Covid-19 : बांदा में 9 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में 7 और..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 9 और पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। आज आई रिपोर्ट में कुल 9 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें छावनी सब्जी मंडी रोड इलाके में सात और बनसखा गांव में दो कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन भी कराया जाएगा। लोगों से मास्क पहनने की अपील चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को कुल 9 संक्रमित लोग मिले हैं। इनमें सात लोग बांदा शहर में सब्जी मंडी रोड, छावनी क्षेत्र के हैं। वहीं बाकी दो लोग बनसखा गांव के रहने वाले हैं। बताते हैं कि जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 759 पहुंच गई है। ये भ...
बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेरहमी से कत्ल के बाद एक लड़की का चेहरा ईंटों से कूचकर फेंक दिया गया। चेहरा इस कदर बिगड़ चुका था कि शव की शिनाख्त तक नहीं हो सकी। पुलिस ने पास के गांव से लापता एक 17 की लड़की के परिवार के लोगों भी आशंका के मद्देनजर बुलाया। हालांकि, परिवार के लोगों ने बताया कि शव उनके परिवार की लड़की का नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में मिला शव बताया जा रहा है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदा पुलिस चौकी से 7 किमी दूर उसरा नाले में शाम को एक लगभग 14 वर्षीय लड़की का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला है। चरवाहों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह व बेंदा चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। पूर्व प्रधान विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : बांदा में...
कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार को कानपुर में महिला डाक्टर समेत दो महिलाओं से लूट की घटनाओं ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी। इनमें से एक महिला फीजियोथेरेपिस्ट हैं तो दूसरी कांग्रेस नेता की पत्नी हैं। एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना में महिला बाइक से गिरकर घायल हुई हैं। रविवार को हुईं घटनाओं से सनसनी पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बर्रा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर मार्निंग वाक से लौट रहीं फीजियोथेपेपिस्ट के गले से सोने की चैन खींच ले गए। पूरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक अन्य घटना में आज चकेरी थाना क्षेत्र में श्यामनगर निवासी चाणक्यपुरी के रहने वाले नितेश चंद्र बाजपेई उर्फ़ निन्नी कांग्रेस से वार्ड 47 के अध्यक्ष हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर उनका कहना...
झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज

झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के उन्नाव जिले के सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले साक्षी महाराज को झारखंड के गिरीडीह में जबरन 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि साक्षी महाराज गिरीडीह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से वे कार से धनबाद के लिए निकले थे। इसी बीच उनको प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसके साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे टारगेट करने वाला कदम बताया है। आपत्ति पर एसडीएम बोलीं, हमें ऐसे आदेश चौंकाने वाली बात यह है कि जब क्वारंटाइन किए जाने पर साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई तो वहां के अधिकारियों ने साफ कहा कि मुख्य सचिव का आदेश है, ऐसा करना ही होगा। बताया जाता है कि साक्षी महाराज गिरिडीह के शांति भवन एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से धनबाद लौट रहे थे। रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ...
Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 84 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 25 केस अकेले मर्दननाका फूटाकुआं इलाके के हैं। इसके साथ ही पुलिस आफिस और कोतवाली के पुलिसकर्मी समेत जेल में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताते हैं कि एसपी कार्यालय के छह पुलिसकर्मी और नगर कोतवाली का एक सिपाही के अलावा जिला कारागार में सात पाॅजिटिव केस मिले हैं। दो दिन पहले ही आला अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया था। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 774 बताई जा रही है। वहीं एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। पुलिस कर्मियों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रहीं सेनेटाइजेशन स्वास्थ्य विभाग लगातार इलाकों को सील करने और उन्हें सेनेटाइज कराने का काम कर रहा है। चित्रकूटधाम मंडलाय...