Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा डीएम ने अचानक जेल पहुंचकर किया निरीक्षण, हड़कंप मचा

बांदा डीएम ने अचानक जेल पहुंचकर किया निरीक्षण, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी कलेकटर सुरजीत कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्र भी मौजूद रहे। बताते हैं कि निरीक्षण के दौरान इन अधिकारियों को कारागार में सबकुछ दुरुस्त मिला। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वर्जित सामग्री कतई जेल के अंदर न लाई जाए। साथ ही सभी बंदियों को मास्क जरूर लगवाया जाए। कारागार में 16 बैरकों में बंद कैदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। बताया गया है कि किसी भी बंदी की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं पाई गई। इस दौरान बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी बंदियों को मास्क आवश्य लगवाएं। अधिकारियों ने महिला कैदियों से भी बातचीत की। पूछा कि किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है। ये भी पढ़ें : Good New...
बड़ी खबर : बांदा में दिनदहाड़े 14 साल के लड़के का अपहरण, 6 लाख फिरौती मांगी

बड़ी खबर : बांदा में दिनदहाड़े 14 साल के लड़के का अपहरण, 6 लाख फिरौती मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा शहर से अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के नोनिया मुहाल इलाके से घर के इकलौते बेटे, एक 14 साल के किशोर बालक का अपहरण हो गया। अपहरण की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि अपहरण की इस घटना को 6 लाख रुपए की फिरौती के लिए अंजाम दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। उनको छोड़ा नहीं जाएगा। फोन करके मांगी 6 लाख की फिरौती बताया जाता है कि शहर के नोनिया मुहाल में शिवपूजन पुरवार परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। परिवार में इकलौता बेटा शोभित (14) है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ...
Update : महोबा हादसे में मरने वाले छात्रों की हुई पहचान, CM yogi ने दुख जताया

Update : महोबा हादसे में मरने वाले छात्रों की हुई पहचान, CM yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज गुरुवार सुबह महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। तबतक ग्रामीणों व छात्रों के परिजनों ने वहां जाम लगा दिया। ये लोग पुलिस से दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे  सूचना पाकर मौके पर पहुंच एएसपी आरके गौतम, एसडीएम मो. अवेश व क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय ने स्थित को संभाला। बताया जाता है कि ग्राम सुगिरा के रहने वाले इंटरमीडिएट के 5 छात्र साईकिल से गुरुवार सुबह साढ़े 5...
UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

UP Big News : महोबा में कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : आज गुरुवार सुबह यूपी के बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। घर से कोचिंग पढ़ने जा रहे करीब 1 दर्जन छात्रों को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में हुआ हादसा यह हादसा महोबा जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुंगिरा गांव में सुबह-सुबह हुआ। हादसे का शिकार हुए छात्र इंटर और हाई स्कूल के बताए जा रहे हैं। हादसे से छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए। सभी दोषि चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंचा और स्थिति को संभाला। चालक की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्...
Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Uttarakhand PCS-J : कानपुर की हर्षिता ने 4 रैंक पाकर बढ़ाया शहर का मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सिविल लायंस में रहने वाली हर्षिता शर्मा ने अपनी मेहनत से उत्तराखंड PCS-J की परीक्षा में 4 रैंक हासिल की है। ऐसा करके उन्होंने पूरे कानपुर शहर का नाम रोशन किया है। कानपुर की इस बेटी ने अपने पिता नवल किशोर शर्मा के उस सपने को भी पूरा किया है, जो वह बेटी के लिए देखते रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी की इस सफलता पर पूरे परिवार को बधाईयां मिल रही हैं। पिता का सपना था, बेटी बने जज दरअसल, उनके पिता कोरियर के व्यवसाय से जुड़े हैं, लेकिन उनका सपना था कि उनकी बेटी जज बने। वह सिविल लायंस में पिता और मां सुलोचना देवी व दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं। उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ देहरादून से बीबीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। फिर दूसरी ही कोशिश में पीसीएस जे में सफलता हासिल कर ली। ये भी पढ़ें : IIT ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम में लखनऊ की बेटी दिव्यांशी ठाकुर ने नाम रोशन किय...
Good News : बांदा में बनने जा रहा करोड़ों की लागत से BDA का आलीशान भवन, ऐसी होगी तस्वीर

Good News : बांदा में बनने जा रहा करोड़ों की लागत से BDA का आलीशान भवन, ऐसी होगी तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के लिए एक अच्छी खबर है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के प्रयासों के चलते जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय यानी बीडीए का एक आलीशान भवन बनने जा रहा है। शानदार ढंग से डिजाइन हुआ यह दो मंजिला भवन बनने के साथ ही बीडीए की शक्ल-सूरत बदल जाएगी। निश्चित तौर पर विभागीय लोगों की कार्यशैली पर भी असर पड़ेगा। भवन के लिए पंडित दीनदयाल पुरम (नवाब टैंक के सामने) में 4 हजार वर्ग मीटर जमीन चयनित कर ली गई है। टेंडर हो रहे हैं। यह पूरा काम बीडीए खुद पूरा कराएगा। इसलिए काम की गुणवत्ता को लेकर भी बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। जिलाधिकारी के प्रयासों से मिल रही सफलता इस भवन की निर्माण लागत करीब 6 करोड़ रुपए है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इस भवन के डिजाइन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा गया है। नक्शा बनकर तैयार हो चुका है और टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों ...
UP : कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले डा. वंदना बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

UP : कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले डा. वंदना बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड में हमीरपुर में अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गईं जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना ने अपना कार्यकाल खत्म होने से सिर्फ 20 दिन पहले फिर कुर्सी संभाली है। दरअसल, मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अब हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है। इसके बाद एक बार फिर वह जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। मंगलवार देर शाम लंबी कानूनी लड़ाई के बाद डा. वंदना यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने उनको बधाई दी। मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। हाई कोर्ट के आदेशों के बाद संभाली कुर्सी हाईकोर्ट के आदेश थे, इसलिए अपर मुख्य अधिकारी ने भी बिना देर किए कार्यभार ग्रहण कराया। बताते हैं कि करीब 2 साल 8 महीने पहले सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया था। उन्होंने इसे गलत ठहराते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट का फैसला उनके पक्ष...
बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

बांदा में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस और किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय अलीगंज से सांसद आवास पर तक प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाईं। कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसियों ने किसानों के लिए बनाए गए कानून को वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में देश के इतिहास में ऐसा किसान दिवस आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश के किसान को सड़कों पर अपने हक के लिए मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें : शादी में पहुंची मामी से भांजे ने किया दुष्कर्म, 3 के खिलाफ FIR  ...
बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

बांदा में ग्राम्य विकास मंत्री ने सौंपी दीदियों को चाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास, मनरेगा‚ शौचालय आदि के कार्यों में तेजी लाएं। किसान दिवस के मौके पर फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत साक्षी महिला ग्राम संगठन डिंगवाही को ट्रैक्टर की चाभियां भी दीं। योजनाओं की समीक्षा भी की ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत मरौली ग्राम के सरस्वती स्वयं सहायता समूह की शशी दीदी को टाटा मैजिक की चाभी दी गई। मंत्री जी ने समूह की दीदियों को आजीविका से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आर्थिक स्थिति को सुद्रढ़ करें। ये भी पढ़ें : UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त  स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य य...
हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

हमीरपुर : पहले संपत्ति के बंटवारे में पिता की हत्या, फिर थाने में बैठा मुस्कुराता रहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति के बंटवारे में अपने ही पिता की फरसा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में बैठा मुस्कुराते रहे हत्यारोपी को देखकर हर कोई अचंभित था। ऐसा लग रहा था कि उसे अपने किए पर कोई पक्षतावा नहीं है। बताया जाता है कि हमीरपुर कस्बे के कस्बे के बस स्टैंड के पास रहने वाले मिठाईलाल सोनी के चार बेटे हैं। इनके नाम नीरज, राजेंद्र, अनिल और रामेंद्र सोनी हैं। इनमें से दो बेटों, राजेंद्र और अनिल की शादी हो गई थी। मंगलवार दोपहर रामेंद्र नाम के बेटे ने अपने पिता से घर में रहने के लिए उनसे जगह देने को कहा। मां की तहरीर पर बेटे पर मुकदमा बताते हैं कि पिता का कहना था कि घर में जगह के हिसाब से सभी लोग रह लें। इसपर अलग जगह दिलाने के लिए रुपए मांगने लगा। इसमें पिता ने असमर्थता जताई तो वह पिता से झगड...