Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : बांदा में दिनदहाड़े 14 साल के लड़के का अपहरण, 6 लाख फिरौती मांगी

Dead body of youth found in pond of Mahaviran temple in Banda, fear of murder
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा शहर से अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के नोनिया मुहाल इलाके से घर के इकलौते बेटे, एक 14 साल के किशोर बालक का अपहरण हो गया। अपहरण की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि अपहरण की इस घटना को 6 लाख रुपए की फिरौती के लिए अंजाम दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। उनको छोड़ा नहीं जाएगा।

फोन करके मांगी 6 लाख की फिरौती

बताया जाता है कि शहर के नोनिया मुहाल में शिवपूजन पुरवार परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। परिवार में इकलौता बेटा शोभित (14) है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा 

पुलिस कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने तुरंत ही तलाश शुरू की। साथ ही तहरीर मिलते ही धारा 364-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि इसी बीच फोन करके अपह्रत बच्चे के परिवार से 6 लाख रुपए फिरौती मांगी गई। इससे परिवार के लोग घबरा गए। पुलिस ने भी अपना तलाश का मोड बदलते हुए तेजी पकड़ ली है। अपह्रत हुआ बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार