बड़ी खबर : बांदा में दिनदहाड़े 14 साल के लड़के का अपहरण, 6 लाख फिरौती मांगी
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा शहर से अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के नोनिया मुहाल इलाके से घर के इकलौते बेटे, एक 14 साल के किशोर बालक का अपहरण हो गया। अपहरण की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि अपहरण की इस घटना को 6 लाख रुपए की फिरौती के लिए अंजाम दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है। उनको छोड़ा नहीं जाएगा।
फोन करके मांगी 6 लाख की फिरौती
बताया जाता है कि शहर के नोनिया मुहाल में शिवपूजन पुरवार परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। परिवार में इकलौता बेटा शोभित (14) है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ...