Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

अमरोहा : मंडी धनौरा में तेंदुए की दहशत, खेतों पर जाने से डर रहे लोग

अमरोहा : मंडी धनौरा में तेंदुए की दहशत, खेतों पर जाने से डर रहे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के मंडी धनौरा में तेंदुए की दहशत ने ग्रामीण परेशान हैं। डर से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा रहे हैं। रात में भी ग्रामीण जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। दरअसल, क्षेत्र के आदमपुर के आसपास तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वहां रहने वाली माया देवी ने मंगलवार को गांव के जंगल में खेत पर काम करते समय तेंदुए को देखा था। वन विभाग के अधिकारी ने कही यह बात उनका कहना है कि तेंदुआ उनके पास से गुजरा। जिसे देखकर दहशत में वह बेहोश होकर गिर गई थीं। बाद में लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां होश में आने पर उन्होंने पूरी बात बताई। उधर, वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी का कहना है कि स्थानीय गंगा के नजदीक का इलाका हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र का है...
बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नेताओं के बेटों की करतूत किसी से छिपी नहीं है। बाप की सत्ता का नशा इनके सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल पर एक ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने थाने में धरना दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस तरह की घटना ने एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र का है पूरा मामला पंजबटी ढाबा संचालक सुदीप गर्ग का कहना है कि शुक्रवार देर रात सासंद श्री पटेल का पुत्र सुनील पटेल अपने साथ प्राइवेट गनर और तीन दोस्तों को लेकर रात करीब 12 बजे पहुंचा। थाने में तिरंगा लेकर धरने पर बैठे ढाबा संचालक व समर्थक...
UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया। जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार...
लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों संग 3 युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक वीआईपी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर रेड मारकर, वहां से 5 काल गर्ल्स और 2 युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक सेक्स रैकेट वाले स्पा सेंटर का संचालक भी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मिली थी यह शिकायत, रेड में खुलासा बताते हैं कि कुछ और भी इस धंधे में शामिल हैं। उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। उन्नाव का युवक लखनऊ में चला रहा था सेक्स रैकेट दरअसल, यह सेक्स रैकेट लखनऊ के विकासनगर इलाके में आईक्यू टॉवर में पकड़ा गया है। वहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। ये भी पढ़ें : पत्नी ने पति-चचेरी बहन के अवैध संबंधों का वीडियो किया वायरल, ...

बांदा में 14 दिन में 2 खनिज अधिकारी निपटे, फिर भी अवैध खनन बेलगाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन का सिलसिला बरसात शुरू होने के बाद भी जारी है। लोगों की जान खतरे में है, लेकिन फिर भी बालू माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 14 दिन में अबतक दो खनिज अधिकारियों को दंडनात्मक तौर पर हटाया जा चुका है। कुछ दिन पहले खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटाकर यहां दिनेश सिंह को तैनात किया गया था। अब उनको भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन कुमार को भेजा गया है। पहले खनन अधिकारी निलंबित, दूसरे भी हटाए गए बताते हैं कि खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार आगरा से यहां नियुक्त किया गया है। मात्र 14 दिन में इस फेरबदल की वजह अवैध खनन पर रोक न लगना ही माना जा रहा है। प्रशासन को नरैनी, मानिकपुर, बबरेटा सहित जिले में कई जगहों पर खनन की शिकायतें मिल रही थीं। ये भी पढ़ें : अपडेट : सीएम योगी के आदेश पर बांदा के खान अधिकारी सस्पेंड सूत्र बताते हैं कि अवैध ख...
अजब-गजब : सांप के काटने से गुस्साए किसान ने उसे गाजर-मूली की तरह खाया, फिर बजा उल्टा ढोल

अजब-गजब : सांप के काटने से गुस्साए किसान ने उसे गाजर-मूली की तरह खाया, फिर बजा उल्टा ढोल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक किसान को उसके घर में सांप ने काट लिया। गुस्साए किसान ने उसे मारकर गाजर-मूली की तरह चबाकर खा लिया। परिवार के लोगों ने देखा तो चौंक गए। वह उसे अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, किसान अस्पताल जाने को तैयार नहीं था। फिर परिवार के लोगों ने उल्टा ढोल भी बजवाया। सांप खाने वाली व्यक्ति की हालत सामान्य है। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उसे कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। घर में निकला था सांप, पकड़ने के दौरान काटा दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। वहां स्योहट गांव में रहने वाले किसान माताबदल (50) अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि किसान के घर एक सांप निकल आया। किसान और उनके परिजन सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सांप ने किसान के हाथ में काट लिया। ये भी पढ़ें : UP : ...
मां की दोस्त पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल

मां की दोस्त पर आया दुनिया के सबसे अमीर शख्स का दिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली रौचक खबर सामने आ रही है। दरअसल, एलन मस्क हाल ही में एक एक्ट्रेस के साथ स्पाट किए गए हैं। यह एक्ट्रेस एलन की मां की दोस्त हैं। ऐसे में सभी के दिमाग में सवाल उठ रहा है कि क्या एलन की मां ने दोनों के बीच मैचमेकर का काम किया है। दोनों के बीच गहरे रिश्ते की हैं खबरें हम बता दें कि पिछले 3 महीनों से दोनों के बीच गहरे रिश्ते को लेकर खबरें आ रही हैं। दरअसल, 50 साल के एलन मस्क और 27 साल की आस्ट्रेलियन एक्ट्रेस नताशा बैसेट, फ्रेंच शहर सेंट ट्रोपेज में लंच करते हुए दिखाई दिए। दोनों काफी एंजाय करते नजर आए। दोनों हाल के दिनों में नजदीक आए हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। इसकी वजह है कि एलन की मां मय मश्क और नताशा कई वर्षों से दोस्त हैं। अब खबरें आ रही हैं कि मां के साथ-साथ एलन ...
रायबरेली के ASP विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ किया मार्च, कही यह बात..

रायबरेली के ASP विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ किया मार्च, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज शाम रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ शहर में रोड गश्त की। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कुछ एक जगहों पर अतिक्रमण देख उसे पीछे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कई वाहनों को रुकवाकर खुद चेकिंग कराई। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं एएसपी श्रीवास्तव ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही एक दिन पहले महिला दरोगा के साथ हुई लूट की घटना को लेकर एएसपी ने कहा कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ सीओ और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश  ...
UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाराबंकी जिले में आज ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब अचानक एक तेंदुआ वहां घुस आया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की। तेंदुआ भागकर पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने पहुंची। पेड़ पर बैठे तेंदुआ को वन विभाग की टीम भी नीचे बैठी देखती रही। कोशिशों के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। शाम हो गई तो वन विभाग के लोग पिंजरा रखकर लौट गए। पूरा मामला बाराबंकी जिले के अकंबा मजरे बसारी गांव का है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ बताया जाता है कि गांव में एक मिर्ची के खेत में सुबह तेंदुआ बैठा देखा गया। जानकारी हुई तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर से डरकर तेंदुआ बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ये भी पढ़ें : UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग गांव के लोगों ने वन विभाग क...
बांदा : RTO विभाग ने CM Yogi के निर्देशों को भी हल्के में निपटाया, स्कूल बसों की फिटनेस जांच का मामला

बांदा : RTO विभाग ने CM Yogi के निर्देशों को भी हल्के में निपटाया, स्कूल बसों की फिटनेस जांच का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गाजियबाद में स्कूल बस हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास निर्देश दिए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि पूरे प्रदेश में 1 सप्ताह के लिए अभियान चलाकर स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की जाए। ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी से खेल रहे स्कूल संचालकों की लगाम कसी जा सके। सीएम योगी के निर्देशों को बांदा में आरटीओ विभाग ने हल्के में निपटा दिया। सैंकड़ों स्कूली वाहनों में सिर्फ 15 पर कार्रवाई की जानकारी दी। स्कूलों वाहनों की जिले में क्या स्थिति है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद आरटीओ विभाग की इन स्कूलों पर मेहरबानी समझ से परे है। स्कूलों का नाम और बसों की संख्या पर गोलमोल जानकारी दरअसल, दो बार परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानकारी मिली है। इनमें विभागीय अधिकारियों की ओर से स्कूलों में जाकर वाहनों में बैठक और ख...