Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात

UP : भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या, प्रधानी चुनाव की रंजिश में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता के 11 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की यह वारदात एक दावत के दौरान हुई। दावत में उस समय भाजपा और उनका 11 साल का बेटा भी मौजूद था। इसी दौरान हत्या की यह वारदात हुई। पूरा मामला मैनपुरी जिले का है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के मुड़ई गांव के रहने वाले भाजपा के जिला मंत्री सुखराम राजपूत गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। आज दावत में उनके साथ उनका मासूम बेटा सनी भी मौजूद था। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई वारदात बताते हैं कि आरोपी अनुपम गुप्ता की पत्नी निकिता गुप्ता मौजूदा ग्राम प्रधान है। वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी चुनाव जीती थीं और सुखराम हार गए थे। इसी के बाद से दोनों में दुश्मनी चल रही थी। ये भी पढ़ें : UPPolice : यूपी के नए DGP बनेंगे IPS राजकुमार विश्वकर्मा बताते हैं कि गुरुवार रात अनुपम औ...
रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

रामनवमी : जय श्री राम के जयघोष से गूंजा आसमान, जुलूस में हजारों श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : श्री राम जन्मोत्सव की धूम पूरे बांदा जिले में रही। मुख्यालय पर हजारों श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयघोष से पूरा आसमान गूंज उठा। सुंदर झांकियों के साथ शहर की मुख्य सड़कों से होता हुआ रामनवमी का जुलूस धूमधाम से निकला। राम भक्तों ने हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर झांकियों को सजा गगनभेदी नारे लगाए। जुलूस के नेतृत्व करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आगे-आगे चलते दिखाई दिए। वहीं तहसील मुख्यालयों पर भी जुलूस पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ निकाले गए। तिंदवारी, बबेरू और अतर्रा में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। पूरे के पूरे शहर भगवा रंग में रंगे नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ महिला पदाधिकारी भी राम जन्मोत्सव के जुलूस में शामिल हुईँ। इसी तरह अतर्रा और बबेरू, तिंदवारी में भी रामनवमी का जुलूस पूरे श्रद...
UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के साथ यूपी सरकार ने पांच और सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जिन अधिकारियों को बदला है उनमें डीजी जेल आनंद कुमार भी शामिल हैं। डीजी जेल आनंद कुमार को कोआपरेटिव भेज दिया गया है। एसएन साबत बने नए डीजी जेल डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। इसी तरह एडीजी प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था और अपराध के स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां ...
कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निकांड स्थल का दौरा, कहा- हम व्यापारियों के साथ

कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निकांड स्थल का दौरा, कहा- हम व्यापारियों के साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Kanpur Fire कानपुर में बांसमंडी क्षेत्र में हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर से भड़की भीषण आग ने भारी त्रासदी छोड़ी है। देर रात भड़की आग आज दिन में भी धधक रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर दुख जताया है। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज खुद कानपुर पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ने लिया स्थिति का जायजा डिप्टी सीएम ने कहा है कि अग्निकांड का राजनीतिकरण न करें। सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। हम व्यापारियों के साथ खड़े हैं। बताते चलें कि इस अग्निकांड में पांच कांप्लेक्स पूरी तरह तबाह हो गए हैं। ये भी पढ़ें : मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध एक अनुमान के अनुसार 10 अरब से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दरअसल, यह यूपी का सबसे बड़ा होलसेल बाजार है। दमकल कर्मियों का अब भी आग बुझाने का प्रयास जारी है। मौके पर कानपुर के...
UPPolice : यूपी के नए DGP बनेंगे IPS राजकुमार विश्वकर्मा

UPPolice : यूपी के नए DGP बनेंगे IPS राजकुमार विश्वकर्मा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिलने वाला है। मौजूदा डीजीपी डीएस चौहान आज सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके बाद 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा को डीजीपी बनाया जाने वाला है। हालांकि, श्री विश्वकर्मा भी प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी ही बनेंगे। बताते चलें कि 12 मई 2022 को कार्यभार ग्रहण करने वाले DGP डीएस चौहान का कार्यकाल आज पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए डीजीपी की तैनाती को लेकर काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां   ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां  ...
मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

मोक्ष के लिए मां का कत्ल, हत्यारा बेटा बोला, महादेव मेरे पास आए थे इसलिए किया वध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की पीटकर हत्या कर दी। हत्यारा युवक वारदात को अंजाम देकर अजीबो-गरीब बातें कर रहा है। उसका कहना है कि महादेव मेरे पास आए थे, उन्होंने कहा कि था कि इस युग में तुझे महिला का वध करना है। तभी मोक्ष प्राप्त होगा। इसलिए मां का वध कर दिया है। उसकी बात सुनकर पुलिस और परिवार व आसपास के लोग भी हैरान हैं। दरअसल, देर रात इस कलयुगी बेटे ने विवाद के बाद मां के सिर पर डंडा दे मारा। हिरासत में अभियुक्त, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा नरैनी थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ले राजनगर की रहने वाली महिला रामानंदी (50) को बीती रात उनके बेटे रामबाबू ने झगड़े क...
कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बांसमंडी में स्थित हमराज कापलेक्स के बराबर में स्थित चार मंजिला एआर टाॅवर में गुरुवार रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। पूरा इलाका धधक उठा। लपटें उठती देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। अबतक आग धधक रही है। आग बुझाने में काफी समय लग सकता है। अधिकारी मौके पर हैं। घंटों आग बुझाने में जुटी रहीं गाड़ियां जानकारी होने पर अनवरगंज पुलिस के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा और लाटूश रोड मीरपुर फजलगंज और जाजमऊ इलाके से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। हालांकि, अबतक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बताते चलें कि बांसमंडी में हमराज कंपलेक्स के बगल में एक चार मंजिला एआर टाॅवर है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा रेडीमेड कपड़ों की दुकाने...
यहां पढ़िए ! निकाय आरक्षण की पूरी लिस्ट- किन-किन सीटों पर हुआ बदलाव

यहां पढ़िए ! निकाय आरक्षण की पूरी लिस्ट- किन-किन सीटों पर हुआ बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जानकारी दी है कि 6 अप्रैल को शाम 6 बजे तक आपत्तियां की जा सकेंगी। जारी हुई सूची में आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला हैं। महिलाओं की 33 तो SC की 8 सीटें बढ़ीं नई अधिसूचना में महिलाओं की 33 और एससी की आठ सीटें बढ़ गई हैं। वहीं ओबीसी के हिस्से में पूर्व में आईं सीटों की संख्या 2025 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि उप्र. राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप ही सीटों पर आरक्षण किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां की तैयारियों की रफ्तार बढ़ गई है।     ...
बड़ी खबर : यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, पढ़िए पूरी खबर..

बड़ी खबर : यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज गुरुवार शाम को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने जानकारी दी है कि 6 अप्रैल को शाम 6 बजे तक आपत्तियां की जा सकेंगी। जारी हुई सूची में आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला हैं। 17 मेयर, 199 नगर पालिका 544 नगर पंचायतें वहीं फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित हैं। नगर निगम के 17 मेयर, 199 नगर पालिका के अध्यक्षों और 544 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों को आरक्षित करने के साथ अधिसूचना जारी की गई है। ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना   ये ...
रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज

रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की जबरदस्त धूम रही। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालुओं भीड़ रही। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्यान आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में पूरी ताकत लगा रखी है। धूमधाम से मनाया जा रहा रामजन्मोत्सव दरअसल, आज रामनवमी का पावन पर्व है। इसलिए देश-विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं। सभी रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत बाकी मंदिरों में भी बड़ी ही धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी..  जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्रों में भक्तों को दिखे। भगवान राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुक...