Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, एक महिला गंभीर..

बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, एक महिला गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र में तड़के सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। फुटपाथ पर सो रहे महिला और एक 10 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रेक ने तेज रफ्तार में आकर टक्कर मार दी। आगे वाले ट्रक से दो महिलाएं और एक बच्ची कुचल गए। घायल महिला का चल रहा इलाज जानकारी के अनुसार कताई मिल के पास शिवपतिया (50) निवासी काशीराम कालोनीऔर ज्योति (10) पुत्री संदीप निवासी भूरागढ़ दोनों फुटपाथ पर सो रही थीं। एक महिला क्रांति वर्मा घायल है। वहीं एक ट्रक खड़ा था। इसमें देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित दूसरी गाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। उनको बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों ...
UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब समाजवादी पार्टी बांदा, फतेहपुर और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। बांदा में 16-17, फतेहपुर में 17-18 व फिरोजाबाद में 20-21 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। अखिलेश यादव खुद हो रहे कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद प्रशिक्षण शिविरों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। बताते चलें कि यूपी में समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2004 में रहा था। तब सपा ने सबसे ज्यादा कुल 35 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी अब सपा मुखिया अखिलेश यादव 2024 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इसके ल...
बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच युवकों ने दोनों बहनों को साथ ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोनों में बहनों में एक प्रेगनेंट हो गई। बेटी के गर्भवती होने पर मां को दोनों ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बेटियों की मां की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पांचों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बदौसा थाना क्षेत्र का सनसनीखेज मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों को गांव के पांच दबंग किस्म के युवक घर से उठा ले गए। बताते हैं कि पांचों बीती 20 जुलाई की रात पीड़िता के घर में घुसे और दोनों बहनों को छप्पर तोड़कर घर से दबोच ले ग...
CM Yogi की युवाओं से अपील, नाश का कारण है नशा, बचकर रहें..

CM Yogi की युवाओं से अपील, नाश का कारण है नशा, बचकर रहें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में नशा मुक्त प्रदेश-सशक्त प्रदेश अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि नशे से बचकर रहें। कहा कि नशा, पूरी तरह नाश का कारण बन जाता है। युवाओं को दी युवा दिवस की हार्दिक बधाई सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को बधाइयां भी दीं। ट्वीट करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी युवा साथियों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हृदय से बधाई और अनंत शुभकामनाएं। ये भी पढ़ें : CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा युवा स्वावलंबी बने और उसके स्वावलंबन से हमारा प्रदेश तथा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जाका उपयोग रचनात्मक कार्यो...
बांदा में गोली कांड, पूर्व ब्लाक प्रमुख को कार रुकवाकर मारी गोली, मेडिकल कालजे में भर्ती

बांदा में गोली कांड, पूर्व ब्लाक प्रमुख को कार रुकवाकर मारी गोली, मेडिकल कालजे में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पूर्व ब्लाक प्रमुख को कुछ लोगों ने कार रुकवाकर गोली मार दी। बताते हैं कि हमलावरों ने दो गोलियां मारी। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताते हैं कि हमलावरों ने सीने में गोली मारी थी, लेकिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के बचाव में हाथ मारने से गोली जांघ में जा धंसी। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैलानी क्षेत्र में हुई वारदात से सनसनी जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के बडा़ गांव के रहने वाले मिश्री लाल निषाद (40) पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं। वह शुक्रवार को फतेहपुर गए थे। वहां से रात करीब सवा 8 बजे लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर तभी गांव के पास तिराहे पर दो बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को रोका। उनमें ...
दुखद : बांदा में छत से गिरकर ज्योतिषाचार्य की पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम

दुखद : बांदा में छत से गिरकर ज्योतिषाचार्य की पत्नी की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : निर्माणाधीन घर की छत पर काम करते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गिर गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ले की है। वहां रहने वाले ज्योतिषाचार्य पं. उमाकांड त्रिवेदी की पत्नी सुधा (53) घर की छत पर काम निपटा रही थीं। फर्श गीली होने के कारण अचानक पैर फिसल गया। मकान का उपरी हिस्सा बन रहा है। छज्जे पर काम करते समय फिसला पैर छज्जे में रोक के लिए ग्रिल नहीं लग पाई थी। इस कारण वह छत से नीचे सड़क पर आ गिरीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके तीन बेटियां हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया.. https://samarneetinews.com/in-banda-video-of-tying-m...
UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए अश्लील एमएमएस कांड जैसा एक सनसनीखेज मामला यूपी के गाजीपुर जिले में भी सामने आया है। गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की एक छात्रा ही हॉस्टल की दूसरी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने एक सीनियर छात्र को भेज रही थी। इस पूरे मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। आरोपी छात्र मो. आमिर और छात्रा मंतशा काजमी को कालेज से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शुरू की मामले में जांच, दोनों आरोपियों के फोन जब्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को एडीजी ने बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है। साथ ही एसपी ओमवीर सिंह से पूरे मामले पर जानकारी ली है। ये भी पढ़ें : छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में र...
CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल और समाजपार्टी के प्रचारक रहे सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि पति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सुरेश पहली बार तब चर्चा में आए थे जब 2019 के चुनाव में यूपी में अखिलेश यादव के साथ उनकी कई फोटोज वायरल हुई थीं। पत्नी ने लगाए पिटाई से मौत के आरोप उधर, मृतक की पत्नी ने उन्नाव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश ठाकुर उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव के रहने वाले थे। अखिलेश यादव ने सरकार से की यह अपील उनकी पत्नी सरिता वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 28 जुलाई को गांव के दबंग किस्म के कुछ लोगों ने उनके पति से मारपीट की। इसी से उनकी मौत हो गई है। सरिता वर्मा ने पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर सुरेश ठाकु...
Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में ट्रक की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार शाम हुए एक हादसे में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बे के रहने वाले विष्णु (22) अपने चचेरे भाई रामकिशोर (35) के साथ बाइक से जसपुरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में दोहतरा के पास चिल्ला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस रामकिशोर उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गिरे। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उनका चचेरा भाई विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भागने में कामयाब हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ...
बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 18 साल की युवती मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं संतोष नाम के व्यक्ति को पुलिस ने फांसी लगाने के दौरान किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव के स्व. शिवशकर की बेटी मोनी (18) ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतका के पड़ोसियों का कहना है कि युवती के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। शहर के मढ़ियानाका क्षेत्र का मामला उसकी मां कुसमा दिव्यांग हैं। पड़ोसियों की मदद पर घर का खर्च चल रहा था। मानसिक रूप से युवती काफी परेशान थी। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि घटना के समय युवती की मां बाजार गई थी। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है। शहर के मढ़ियानाका के संतोष वाल्मीक (40) ने बीती शाम घर में फांसी लगाने की कोशिश की। उसके बेटे ने देखा तो पुलि...