Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

चीनी पर CM Yogi की दो टूक, जमाखोरी पर खैर नहीं, DM कराएं सत्यापन..

चीनी पर CM Yogi की दो टूक, जमाखोरी पर खैर नहीं, DM कराएं सत्यापन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महंगाई डायन ने अबकी बार चीनी की मिठास पर हमला बोला है। चीनी के रेट 40-45 रुपए किलो से सीधे 70-75 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आम लोग इसे लेकर हैरान और परेशान हैं। इसी बीच सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि अगर किसी ने चीनी की कालाबाजारी की तो खैर नहीं। सभी जिलों के DM को चीनी गोदामों के सत्यापन के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। राज्य में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ें: महंगाई डायन: रसोई गैस हुई महंगी-प्रति सिलेंडर इतने रुपए बढ़ी कीमत..  चीनी के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने सभी को हिलाकर रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ इसे लेकर समीक्षा बैठक की है। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को चीनी गोदामों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं...
दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत

दर्दनाक: बांदा में कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार दोपहर खेत में बने कुएं की खराब मोटर ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकाला। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव की है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला जानकारी के अनुसार, अजीतपारा गांव के शिवनारायण सिंह के खेत में कुएं में मोटर लगी है। शुक्रवार को कुएं में खराबी आ गई। बटाईदार किसान लालू (40) मोटर ठीक करने कुएं में उतरे। लेकिन 15 फीट नीचे पहुंचने पर जहरीली गैस से बेहोश हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान लालू को अचेत हालत में पड़ा देख खेत मालिक किसान कृष्ण कुमार सिंह (45) उसे बचाने उ...
बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

बांदा में सड़कों पर उतरे शिक्षक, OPS मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शिक्षकों ने अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा अंबेडकर पार्क से शाम लगभग साढ़े चार बजे शुरू हुई। अटेवा प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शिक्षकों ने निजीकरण की समाप्ति की भी मांग की। तिरंगा यात्रा के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी कार्यालय में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ये भी पढ़ें: बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर शिक्षकों ने मांग की है कि देश के लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को तत्काल पूरा किया जाए। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। ये भी पढ़ें: बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प...
बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान

बांदा शहर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जलभराव में रोपा धान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बदहाल सड़कों पर कांग्रेसियों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। जलभराव की जगहों पर धान लगाकर स्थानीय नेताओं पर बड़ा तंज कसा। नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत अन्य कांग्रेसी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि शहर के चौराहों पर मूर्तियाँ लगवाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। दूसरी ओर शहर की जनता जलभराव और टूटी बदहाल सड़कों से परेशान है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र https://samarneetinews.com/banda-two-sisters-missing/ ...
जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

जानिए कौन हैं बांदा के नए LDM, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में नए अग्रणी बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने चार्ज संभाला है। नए एलडीएम संगम लाल मिश्रा हैं। इससे पूर्व हमीरपुर में इसी पद पर कार्यरत थे। हमीरपुर से स्थानांतरण होने पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने नवागत एलडीएम से बातचीत कर उनकी प्राथमिकताओं को जाना। 'सुगमता से मिले ग्राहकों को ऋण' इंडियन बैंक में सेवारत वरिष्ठ प्रबंधक संगम लाल मिश्रा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है कि लोगों को सुगमता से ऋण मिले। ताकि सरकारी योजनाओं में लोन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो। ये भी पढ़ें: खास खबर: युवा इन स्वरोजगार ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर संवारें भविष्य.. एलडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि अकेले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के जरिए युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य अबकी बार 1600 है। अब तक बैंक 370 लोगों को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के...
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मी ने अपनी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन की हत्या की। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। भरी दोपहर 30 मिनट के भीतर इस डबल मर्डर और सुसाइड केस से राजधानी में हड़कंप मच गया। मरने वाली महिला भी बैंक अधिकारी थी। लव मैरिज, आपसी विवाद और सबकुछ खत्म.. जानकारी के अनुसार, एसबीआई के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े ब्रांच के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया चौराहा के पास स्थित घर पहुंचा। वहां हत्यारोपी ने घर में अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन तुलिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पति-पत्नी में चल रहा था लंबे समय से विवाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ...
यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

यूपी में देर रात 9 आईपीएस के तबादले, 7 जिलों में नए एसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात योगी सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी सरकार ने 7 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे को हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह गोंडा, बिजनौर, सुल्तानपुर में नए पुलिस कप्तान भेजे गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया एसपी बना दिया गया है। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को झांसी का नया एसएसपी बनाया गया है। संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का एसपी बना दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची  ...
बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर

बांदा में दो छात्रों की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ परिजनों की तहरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। मृतक छात्र नितिन के पिता सुनील ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीएल विद्या मंदिर में दो छात्रों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला न ही तत्काल पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराया। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि 16 अगस्त की रात खाना खाने के बाद नितिन की तबीयत बिगड़ी। पिता ने बात करने की इच्छा जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बात नहीं कराई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी पुलिस मुठभेड़, पेशी से भागा अपराधी हुआ गिरफ्तार  मृतक के पिता के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह स्कूल प्रबंधक ने फोन पर बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। य...
बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

बांदा में दो बहनें लापता, तलाश में पुलिस-पूर्व विधायक ने लिखा DIG को पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से दो सगी बहनों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला करीब 1 महीने पुराना है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के लापता होने की रिपोर्ट मां कमला वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है। तलास में जुटी है पुलिस जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल और करीना बीती 10 जुलाई को बांदा आई थीं। बांदा रोडवेज बस स्टेशन से दोनों लापता हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी पुलिस लगातार दोनों की तलाश में लगी है। उधर, परिजन दोनों बेटियों को लेकर बेहद चिंतित हैं। दोनों लड़कियों के पिता दुर्जन का कहना है कि वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बेटियां मां के साथ घर पर रहती थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूटी-बाइक की टक्कर में व्यापारी व परिजनों की पिटाई, लूट का आरोप...
बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

बांदा डीएम ने DLRC और DCC की बैठक में दिए ये जरूरी निर्देश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) तथा जनपद स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बांदा डीएम श्री आसेरी ने बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऋण योजनाओं की हुई समीक्षा सीडीओ अजय पांडे, आरबीआई प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक संगम लाल मिश्रा ने बैंकिंग उपलब्धियों एवं योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट पेश की। शुरुआती तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट की डीएम ने समीक्षा की। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराएं। बैंकों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। ये भी पढ़ें: बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी https://samarneetinews.com/banda-villagers-protest-bad-roads...