Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म

बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत में एक बार फिर ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। चर्चा है कि बांदा जिले में खदाने बंद होने के बाद भी दूसरे जिलों के वाहनों से गुंडा टैक्स वसूली हो रही है। सूत्रों की माने तो दुरैड़ी, गिरवां इलाके में बैरियर लगाकर सड़कों पर तहबाजारी ठेके के नाम पर गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। पहले हो चुका खुलासा, अब फिर बन रहे वही हालात बताते चलें कि ज्यादा मुनाफाखोरी के लिए सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूली हो रही थी। पहले भी खुलासा हुआ था। तब अधिकारियों ने कार्रवाई कर स्थिति संभाल ली थी। अब फिर वही हालात बनते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया है। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली ये भी पढ़ें: बांदा के बिसंडा में बड़...
बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम

बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दो बहनों की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहाराम मच गया। यह दुखद घटना सोमवार सुबह तब हुई जब दोनों बहनें गडरा नाले में डूब गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा के हस्तम गांव की घटना जानकारी के अनुसार, नरैनी के दिवली गांव के श्रवण कुमार की 9 वर्षीय बेटी राधिका और शिवशंकर की 9 वर्षीय पुत्री अंशिका अपनी बुआ के घर हस्तम गांव गईं थीं। दोनों रिश्ते की बहनें थीं। बताते हैं कि बिसंडा के हस्तम गांव में बुआ के घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर दोनों बहनें खेलते समय नाले में चली गईं। साथ खेल रहे बच्चों ने दौड़कर परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे परिजनों दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। दोनों को किसी तरह नाले से निकाला गय...
यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सिर्फ 12 घंटे के भीतर सरकार ने कुल 363 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदल दिए गए हैं। दूसरे जिलों में भेजे गए ज्यादातर अधिकारी ज्यादातर एसडीएम को दूसरे जिलों में भेजा गया है। कई पीसीएस अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों के अलावा दूसरे संस्थानोंकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, बांदा, गोरखपुर, वाराणसी, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों की पूरी तबादला सूची नीचे पढ़ें:  ये भी पढ़ें: यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इ...
बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस टीम ने9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के कब्जे से 52.47 हजार कैश, 10 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। बांदा शहर के रहने वाली हैं सभी 9 ठग यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने प्रेसवार्ता में दी। बताते हैं कि साइबर क्राइम पुलिस को एक बैंक खाते के संबंध में सूचना मिली। यह खाता संदिग्ध था। विभिन्न माध्यमों से लोगों से ठगी कर रकम इस खाते में मंगाई जाती थी। पुलिस ने इस खाताधारक को मवई बाइपास के पास से पकड़ा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे घेराबंदी कर चार पहिया वाहन बोलेरो में बैठे 9 अन्य ठगों को और पकड़ा। खुलासे करने वाली टीम को 20 हजार ईनाम ये सभी फोन हैक कर लोगों से रकम ठगते थे। बाद में फोन और सिम नष्ट कर ...
लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लखनऊ में रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के घर विजिलेंस छापे में 22 किलो सोना-चांदी और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बरामद हुई। इस घटनाक्रम ने परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पर्ते खोल दी हैं। सूत्रों की माने तो सरकार परिवहन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बना रही है। बहरहाल, इस छापे के बाद बांदा का आरोटीओ विभाग और यहां के अधिकारी भी चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बांदा एमपी बार्डर है। एमपी बार्डर से यूपी में घुसते हैं ओवरलोड खनन ट्रक-डंपर बांदा के रास्ते एमपी बार्डर से रोज सैकड़ों ओवरलोड बालू-गिट्टी के ट्रक यूपी में इंट्री कर रहे हैं। चर्चा है कि बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। एमपी के माफियाओं की ओवरलोडिंग यूपी की सड़कों को बर्बाद कर रही है। फिर भी आरटीओ विभाग, पीडब्ल्यूडी, सीमावर्ती थानों की पुलिस चुप है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित ...
“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन को जाएंगे। साथ ही उन्होंने गौरक्षा की अपील भी लोगों से की। सभी से गौरक्षा की अपील बताते चलें कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी के जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान रायबरेली में उन्होंने राम मंदिर के संबंध में अपने विचार रखे। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूरे प्रदेश में लोगों से अपील की है कि गाय की रक्षा करें। जोर देकर कहा कि गाय को माता मानने वालों का निश...
CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ गोरखपुर में किया। साथ ही पूरे प्रदेश में अभियान के तहत पौधरोपण को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने सेल्फी भी ली। सीएम योगी की सेल्फी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सुबह 8 बजे तक इतना रहा पौधरोपण बताते चलें कि पूरे प्रदेश में लगभग 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज शुरू हुआ इस अभियान के तहत पहले ही दिन सुबह 8 बजे तक राज्य के 11,206 विभिन्न स्थलों पर रिकॉर्ड 1 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। आगे भी पौधे रोपने का अभियान चलता रहेगा। बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कु...
बांदा: बिसंडा में लवमैरिज के चक्कर में सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार

बांदा: बिसंडा में लवमैरिज के चक्कर में सास की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव में बीती रात दामाद ने सास की हत्या कर दी। हत्यारोपी लवकुश समेत तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। उधर, वारदात के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है। बेटी ने ही मां की हत्या की रिपोर्ट पति समेत तीन लोगों के खिलाफ लिखाई है। यह है पूरा मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था। ये भी पढ़ें: Banda City: मोबाइल खोलेगा अंजली की मौत का राज! छानबीन में जुटी पुलिस उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार ...
बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

बांदा के बिसंडा में बड़ी वारदात, बेटी के सामने मां की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में यह सनसनीखेज वारदात हुई है। एक दामाद ने बेटी के सामने उसकी मां की नृशंस हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्याभियुक्त दामाद समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। लव मैरिज से नाराज थी सास जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में बेटी आलिया ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। आलिया का कहना है कि उसने गांव के ही आरोपी युवक लवकुश वर्मा से प्रेम विवाह किया था। उसकी मां बानो इस शादी से नाखुश थीं। मां लगातार बेटी की शादी का विरोध कर रही थीं। इसी खुन्नस में उसके पति लवकुश ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार रात उसकी मां बानो पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। ...
बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

बांदा के कालिंजर में 200 रुपए के लिए पति-पत्नी में झगड़ा, एक की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 200 रुपए के लिए पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि घटना का दुखद अंत हुआ। पत्नी का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। पति पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी सच्चाई जानकारी के अनुसार, कालिंजर क्षेत्र के मसौनी रक्सी गांव के श्यामबाबू की पत्नी सुमन (20) का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ये भी पढ़ें: बांदा विकास भवन के पास बड़ा हादसा, युवक व बच्ची की मौत-दो कानपुर रेफर पति का कहना है कि पत्नी सुमन ने उसकी जेब से 200 रुपए निकाल लिए थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। बताया कि...