Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सीतापुर में सपा नेता की हत्या की साजिश का भंडाफोड़, 5 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा

सीतापुर में सपा नेता की हत्या की साजिश का भंडाफोड़, 5 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में पुलिस ने सपा नेता को जान से मारने की सुपारी लेने व देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने एक बड़ी वारदात को घटित होने से पहले ही रोकने में सफलता हासिल कर ली है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी है कि पिसावां थाना क्षेत्र के सपा नेता शालू गुप्ता को जान से मारने के लिए 5 लाख पर सौदा तय हुआ था। चुनावी रंजिश में कराना चाहते थे कत्ल  एडवांस के तौर पर शूटर को 1 लाख 45 हजार रुपए तथा तमंचा-कारतूस दिए गए थे। इस दौरान साजिशकर्ताओं ने मछरेहटा थाना क्षेत्र निवासी अख्तर नाम के व्यक्ति से कत्ल कराने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं बीती रात 17 फरवरी को जलायुपुर गांव के पूर्व प्रधान मुंशी लाल के यहां बैठक करते हुए हत्या की साजिश को फाइनल रूप दिया गया। ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनावः बांदा-सीतापुर से पूर्व दस्यु म...
बांदा में मंडल के हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बताई गईं ये जरूरी बातें..

बांदा में मंडल के हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, बताई गईं ये जरूरी बातें..

Breaking News, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में आज यहां मंडल स्तर पर हज जाने वाले लोगों को बारीकियां बताई गईं। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक अल्हाज गुलाम मुस्तफा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हज की बारीकियों से मौजूद लोगों को अवगत कराया। साथ ही माडल से रिहर्सल कराकर हज व उमरह अदा करनेकी जानकारी दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, एसएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अल्पसंख्या अधिकारी डा प्रतिलता ने की। ऐसे होगा सही हज वक्ताओं ने बताया कि हज के दौरान बदनिगाही, झूठ-चुगली और लड़ाई से बचें, तभी सही हज होगा। बताया कि हर हाजी को 2100 सऊदी रियाल रवानगी के वक्त मिलेंगे और एक आदमी 22-22 किलो के दो सूटकेश व 10 किलो का एक हैंड बैग साथ ले जा सकेगा।बताया कि हज के दौरान कोई भी ज्वलंत सामग्री, वियाग्रा कैप्सूल या तेल, ये भी पढ़ेंः मौलाना सलमान...
लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल को और चौथे चरण का 29 अप्रैल को होगा। इसी तरह पांचवे चरण का मतदान 6 मई और 12 मई को छठवें तथा 19 मई सातवें चरण का मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में दी। बताया कि विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है ताकि किसी को दिक्कत न हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेसवार्ता में की घोषणा  बताया कि इस बार 84 मिलियन वोटर बढ़े हैं और कुल 90 करोड़ लोग इस बा...
सीतापुर में हादसेे में एक व्यक्ति की मौत, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

सीतापुर में हादसेे में एक व्यक्ति की मौत, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पड़ोसी जिले लखीमपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पता नहीं चला है। जीवित होने की संभावना के चलते उसे सीतापुर जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लखीमपुर के मितौली की थी मृतका    पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सही कारण खुलकर सामने आ सकेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की हादसेे में मौत हो गई। बताया जाता है कि लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के चितौरा में अखिलेश की पत्नी दिव्या (22) ने घरेलू कलह के चलते घर में फांसी लगा ली। वही दूसरी घटना में सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में लालपुर शाहपुर निवासी दुलारे (30) की ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेद...
सीतापुर में 12 साल के लापता बालक का शव मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

सीतापुर में 12 साल के लापता बालक का शव मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर के सदर बाजार इलाके में घर से लापता एक 12 साल के बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक दिन बाद रविवार को उसका शव पुलिस ने बरामद किया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि आखिर उसकी मौत कैसे और किन हालात में हुई। शनिवार से था लापता   बताते हैं कि सदर बाजार निवासी रामस्वरूप का बेटा 12 साल का अंकुर शनिवार से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसका शव पड़ा मिला। हांलाकि कुछ लोगों का कहना है कि शायद बच्चे की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात की जानकारी हो सकेगी। बताया जाता है कि उक्त बालक घर से बकरी चराने जाने की बात कहकर निकला था। घटना हुसैनगंज इलाके के पास की है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में भा...
आज हो सकती है लोकसभा चुनाव की  घोषणा, शाम 5 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेसवार्ता

आज हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा, शाम 5 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेसवार्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग आज घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग आज रविवार शाम 5 बजे विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होने जा रही है। 5 राज्यों को लेकर भी हो सकती है घोषणा  बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के साथ ही 5 राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के अलावा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर भी घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोकसभा के चुनाव 7 से 8 चरणों में होने की संभावना है। ये भी पढ़ेंः  वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, बस एक मैसेज से चल जाएगा पता..   ...
माया का मोदी पर तंज, संजय ने पूछा क्या भाजपा दफ्तर से संचालित हो रहा चुनाव आयोग

माया का मोदी पर तंज, संजय ने पूछा क्या भाजपा दफ्तर से संचालित हो रहा चुनाव आयोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा अध्यक्ष मायावती ने बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा तंज कसा है। मायावती ने कहा कि आज शाम घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की खोखली और हवा-हवाई घोषणाओं के अलावा उनके शाही खर्चों से देश को मुक्ति मिल जाएगी। क्या भाजपा कार्यालय से संचालित हो रहा चुनाव आयोग  उधर, लोकसभा चुनाव की आज घोषणा हो सकती है। इसके साथ पूर्व की भांति चुनाव आयोग भी विपक्ष के निशाने पर आने लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'क्या चुनाव आयोग भाजपा कार्यालय से संचालित होता है? उन्होंने लिखा है कि 2014 में 5 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई थी और  5 दिनों में मोदी जी ने कई रैली सभा कर लीं। संजय ने ट्वीट में लिखा है कि आज गाजियाबाद के भाषण के बाद चुनाव की घोषणा होगी। लिखा है कि आचार ...
मौलाना सलमान नदवी बोले, राम हमारे भी पैगंबर, शरीयत में मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत

मौलाना सलमान नदवी बोले, राम हमारे भी पैगंबर, शरीयत में मस्जिद शिफ्ट करने की इजाजत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः मौलाना सलमान नदवी ने आपसी सौहार्द्र वाला बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे भी पैगंबर हैं और सरियत में मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने की इजाजत है। इसलिए अमन और शांति की खातिर मस्जिद के लिए दूसरी जगह बड़ी ज़मीन लेकर समझौता कर लेना चाहिए। कूफा शहर का दिया उदाहरण  उनका दावा था कि खलीफा हजरत उमर ने कूफा शहर में एक मस्जिद को शिफ्ट करके उसकी जगह पर खजूर का बाजार बनवा दिया था। इसका मतलब है कि मस्जिद को शिफ्ट करना जायज है। अयोध्‍या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्‍यस्‍थता के लिए तीन सदस्‍यों की समिति बनाई गई है। इस मामले में मौलाना नदवी ने कहा कि मुकदमा लड़ने से किसी की हार होती तो किसी की जीत। ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ कहा कि समझौते से इंसानियत को...
चुनाव प्रचार में जवानों की फोटो का इस्तेमाल कर रहीं राजनीतिक पार्टियों पर आयोग सख्त, दी हिदायत

चुनाव प्रचार में जवानों की फोटो का इस्तेमाल कर रहीं राजनीतिक पार्टियों पर आयोग सख्त, दी हिदायत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः राजनीति और फौज, ये दो ऐसे अलग-अलग क्षेत्र हैं जिनमें वर्तमान में शायद कोई समानता नजर नहीं आती है। राजनीति और नेताओं का जिक्र आते ही आम आदमी के दिलों-दिमाग में घटिया, बेईमान और झूठी फितरत वाले इंसान उभर आते हैं जबकि फौज और फौजी का जिक्र होते ही हर व्यक्ति, देश के लिए मर मिटने वाले सच्चे वीर सपूतों के बारे में सोचने को मजबूर हो जाता है। नेता वोटों के लिए जवानों की तस्वीरों और उनकी बहादुरी का जिक्र घूमा फिराकर करते हैं और इसका फायदा उठाने से बाज नहीं आते हैं। फिलहाल ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं जिनपर चुनाव आयोग ने सख्त रवैया अपनाया है। चुनाव आयोग ने सभी दलों को दी सख्त हिदायत   चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत देते हुए कहा है कि सेना के जवानों की फोटो का इस्तेमाल चुनाव-प्रचार के लिए कतई न किया जाए। इतना ही नहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा...
बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शराबी और कलयुगी बेटा अपने कुर्कमों के चलते अपनी ही मां का हत्यारा बन बैठा। शनिवार शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हत्यारा बेटा मौके से फरार है। बेटे के हाथों मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शराबी बेटे को रोकते-रोकते जान गवां बैठी मां  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौरी निवासी कालका प्रसाद द्विवेदी का बेटा सुशील द्विवेदी शराबी किस्म व्यक्ति है। बताते हैं कि आज शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर सुशील अपने पड़ोसी दुकानदार विजय गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। वहां दुकानदार से सिगरेट-गुटखा आदि कुछ सामान मांगा। दुकानदार ने पहले पुराना उधार चुकाने को कहा। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के ह...